जाणा वाटर फाल से हटाने होंगे ढाबे

नग्गर (कुल्लू)। नग्गर से 12 किलोमीटर दूर स्थित जाणा गांव में वाटर फॉल में बने ढाबों को हटाने के लिए वन विभाग ने ढाबा संचालकों को फरमान जारी कर दिया है। दूसरी तरफ क्षेत्र के लोग वन विभाग के इस फैसला से भड़क उठे हैं। लोगों का कहना है कि इस फैसले से ढाबा संचालक बेरोजगार हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार जाणा फॉल में हर साल हजारों की तादाद में पर्यटक आते हैं। अब वन विभाग की ओर से यहां स्थित चाय और अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले ढाबो को…

Read More

गुरु और शिष्य के रिश्ते को उजागर किया

ऊना। जिला भर के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षक दिवस की धूम रही। डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप में मनाया गया। हैड गर्ल अंकिता पाल ने शिक्षकों का स्वागत किया एवं शिक्षक के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान शिक्षकों के मनोरंजन के लिए कुर्सी दौड़, टाई बांधना, गुब्बारा फुलाना आदि स्पर्धा करवाई गई। प्राचार्य अतुल महाजन ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक परिवेश में शिक्षकों की भूमिका अहम है। वहीं वरिष्ठ पब्लिक…

Read More

गगरेट में मूसलाधार बारिश

गगरेट/ओयल (ऊना)। गगरेट क्षेत्र में वीरवार शाम मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। गगरेट-पंजावर-ऊना मार्ग पर भारी मलबा तथा भीमकाय पेड़ गिर जाने से मार्ग बंद रहा। शाम करीब साढ़े चार बजे क्षेत्र में भारी बारिश शुरू हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा। कई दुकानदार तो अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करके घरों को चले गए। गगरेट ऊना मार्ग पर मवां सिंधिंया खड्ड का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। खड्ड का पानी सड़क के ऊपर से गुजरने लगा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस मार्ग…

Read More

जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

ऊना। क्षेत्र के गांव त्युडी में एक 53 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। त्युडी निवासी जोगेंद्र पाल ने वीरवार देर दोपहर बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ता देख परिजन उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ले गए, लेकिन शरीर में जहर की मात्रा अधिक फैलने के चलते उसकी मौत हो गई। मृतक के जहर निगलने के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, एसएचओ केएल बैरी ने बताया कि पुलिस ने मृतक व्यक्ति का…

Read More

कक्षा में ताला लगाकर बंद किए छात्र-प्रवक्ता

ऊना। स्थानीय महाविद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब किसी अज्ञात छात्र ने कालेज में चल रही एमबीए कक्षा का बाहर से दरवाजा बंद कर ताला जड़ दिया। उस वक्त कक्षा में करीब 37 छात्र मौजूद थे। कक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही प्रवक्ता एवं छात्र बाहर निकलने लगे तो बाहर से किसी ने ताला जड़ दिया था। इसके बाद कालेज प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद ताला तोड़ा, तब जाकर छात्र एवं प्रवक्ता बाहर निकल सके। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालेज प्रवक्ता लव जसवाल पुत्र…

Read More

डंगोली में और तनावपूर्ण हुआ माहौल

ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव डंगोली में काला कच्छा गिरोह सहित नकाबपोश लोगों के कारण एक ओर जहां दहशत बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर इस मार्ग से गुजरने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। हालत यह है कि गिरोहों के दस्तक देने की दहशत में लोगों ने पुलिस का काम भी अपने हाथ में ले लिया है। अब न केवल रात, बल्कि दिन के समय भी पहरेदारियां की जा रही हैं। ग्राम पंचायत में आने वाले हर व्यक्ति से अब पूछताछ की जा…

Read More

कारोबारी के घर पर पथराव

ऊना। जिला मुख्यालय के रोटरी चौक पर एक युवा कारोबारी के साथ कुछ युवक भिड़ गए। उक्त कारोबारी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने मुश्किल से उक्त युव उन्होंने से युवा कारोबारी को बचाया। इससे भी हमलावार शांत नहीं हुए और उन्होंने कारोबारी के घर पहुंच कर गालियां देने के साथ पथराव करना शुरू कर दिया। हालांकि घटना के दौरान किसी उन्होंने चोट नहीं पहुंची, लेकिन दुस्साहसी युवकों की करतूत से स्थानीय कारोबारियों और स्थानीय निवासियों का पारा चढ़ गया और उन्होंने युवकों की जमकर पिटाई…

Read More

हरे राम हरे कृष्ण हरे हरे गूंजा कोटला

ऊना। कोटला कलां का राधा कृष्ण मंदिर हरे राम हरे कृष्ण हरे हरे की धुन से गुंजायमान हो उठा। सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने संत बाबा बाल के सुर से सुर मिलाते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। राधा कृष्ण मंदिर में चल रहे धार्मिक समागम के संत बाबा बाल ने अमृत वर्षा से सबको निहाल कर दिया। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की मौजूदगी में राधा कृष्ण मंदिर में सैकड़ों लोग जुटे और प्रभु सिमरन का अपार आनंद उठाया। कड़े सुरक्षा घेरे में ऊना पहुंचे प्रकाश सिंह बादल को…

Read More

बृजलाल के बयान पर भड़की भाजपा

जुब्बल (शिमला)। जुब्बल कोटखाई भाजपा मंडल और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बृजलाल के बयान पर बिफर गए हैं। बृजलाल ने पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा पर एंटी हेलगन में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष लायक राम चौहान, मंडल महामंत्री उमेश शर्मा, क्यारी पंचायत प्रधान द्रोपती चौहान, बगाहर पंचायत प्रधान संतोष, शिल्ली पंचायत प्रधान राकेश डोगरा, पराली पंचायत प्रधान योगिता तथा थरोला पंचायत प्रधान शर्मीला ने कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बृजलाल के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा…

Read More

पेंशन बिल कर्मचारी और मजदूर विरोधी

हमीरपुर। अखिल भारतीय जीवन बीमा कर्मचारी संगठन हमीरपुर इकाई के दोनों शाखाओं के कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के दौरान कें द्रीय सरकार द्वारा प्रस्तुत बिल का विरोध किया। केंद्र सरकार ने पीएफआरडीए पेंशन फंड रेग्यूलेटरी विकास प्राधिकरण बिल लोकसभा में प्रस्तुत किया है। प्रदर्शनकारियों को शिमला मंडल के संयुक्त सचिव प्रदीप मिन्हास तथा पेंशनर्स अध्यक्ष साथी एसी चौहान ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि करीब 4 करोड़ सरकारी, अर्ध सरकारी तथा दूसरे संस्थानों के कर्मचारियों का करोड़ों रुपया पेंशन फंड में पड़ा है। बिल विदेशी पूंजी तथा कंपनियों को…

Read More