रे/फतेहपुर(कांगड़ा)। फतेहपुर विकास खंड की दियाणा पंचायत के मलहंता गांव के एक व्यक्ति की पुल से नीचे गिरने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जगनोली-मंघोट-मलहंता सड़क मार्ग पर दियाणा पंचायत के मलहंता गांव निवासी माडू राम का शव नंगाल में पुल के करीब 15 फुट नीचे खड्ड से बरामद किया गया। शव को सबसे पहले नंगाल पंचायत के रशपाल सिंह ने देखा और इसकी तुरंत सूचना वार्ड पंच डिम्पल व प्रधान सुशीला देवी को दी। इस बीच फतेहपुर पुलिस थाने को सूचित किया। शव की पहचान मृतक की पत्नी…
Read MoreCategory: Himachal News
पंखे से लटककर दी जान
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पंचायत भुनेहड़ में वीरवार शाम एक व्यक्ति ने पंखे के साथ लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक व्यक्ति शिलांग के गांव नौंग मन सोंग का बताया जा रहा है। वह स्थानीय बाजार में फास्ट फूड पर काम करता था। मृतक सूरज थापा की पत्नी ने बताया कि वह लगभग एक वर्ष पहले यहां रोजी-रोटी कमाने आया था। उसने बताया कि उसका पति कुछ समय से आर्थिक तंगी के कारण परेशान चल रहा था। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। एएसआई हंस राज…
Read Moreएचआरटीसी पेंशनरों ने की आवाज बुलंद
धर्मशाला। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। मंच ने चेताया है कि अगर उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो संघर्ष और तेज कर दिया जाएहा। वीरवार को मंच के सदस्यों ने मांगों को मनवाने के लिए जिला मुख्यालय में रैली का आयोजन किया। इसके बाद अध्यक्ष बलराम पुरी की अध्यक्षता में एक ज्ञापन परिवहन मंत्री जीएस बाली के माध्यम से सीएम वीरभद्र सिंह को भेजा। इसमें मांग की गई कि पेंशनरों की मांगों का निपटारा जल्द से जल्द किया…
Read Moreलाहौल घाटी में स्वास्थ्य शिविर नौ से
उदयपुर (कुल्लू)। लाहौल घाटी के मरीजों के लिए अच्छी सूचना है। शिमला से विशेषज्ञ चिकित्सक यहां आकर मरीजों का मुफ्त में उपाचार करेंगे। इसके अलावा ऑपरेशन की जरूरत है तो वह भी किए जाएंगे। इसके लिए लाहौल-स्पीति जिले के केलांग अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांशा और काजा स्वास्थ्य केंद्र को चिन्हित किया है। अक्तूबर के अंत तक घाटी के मरीजों के लिए मुफ्त शिविर लगेंगे। एक से 8 अक्तूबर तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजा, 9 से 16 अक्तूबर तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर और 17 से 24 अक्तूबर तक जिला…
Read Moreसाठ हजार का कैमरा चोरी
कुल्लू। रामशिला में एक दुकान से कैमरा चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रामशिला निवासी प्रणव महंत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी दुकान में काम करने वाले मंडी निवासी हरीश ने 60 हजार रुपये का कैमरा चुरा लिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की धड़पकड़ को प्रयास तेज कर दिए हैं।
Read Moreफिर अंकुरित होने लगे सेब के पौधे
भल्याणी (कुल्लू)। फलों की घाटी कुल्लू में सेब के बगीचों में रोपे पौधे फिर से अंकुरित होने लगे हैं। जिले के बागवानों की दिक्कतें ऐसे में बढ़ गई हैं। पौधों में समय से पूर्व पतझड़ रोग की बीमारी लगने के चलते पौधा नंगा हो चुका है। पौध अभी तक सुप्त अवस्था में नहीं है। ऐसे में पौध के स्पर फिर से अंकुरित होने लगे हैं। जिले में रोपे गए कई सेब के पौधों पर फिर से डोडियां बननी शुरू हो चुकी हैं। पौधों की ऐसी स्थिति देख बागवान हैरान परेशान…
Read Moreपीणी की नेहा का भाषण रहा सर्वश्रेष्ठ
काईस (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पीणी में अध्यापक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान ऐल राम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर भाषण सहित अन्य स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया। टीचर डे पर नेहा का भाषण सर्वश्रेष्ठ रहा। मधुबाला द्वितीय रहीं। एकल गान में गुलशना प्रथम और सीता देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। समूह गान में आजाद सदन ने बाजी मारी। कुर्सी दौड़ में खूबराम और मौनू अभिनय और विक्रांत ने बाजी मारी। इस मौके पर प्रधानाचार्य नील चंद ने बच्चों से…
Read Moreश्रद्धा की रोशनी से छंट गया स्याह अंधेरा
बजौरा (कुल्लू)। सूरज ढलने के बाद चढ़ा स्याह अंधेरा माता अंबिका के परिसर में श्रद्धा की रोशनी से छंट गया। रोशनी भी ऐसी थी कि तिनका-तिनका ढूंढा जा सके। कुछ ऐसा ही नजारा था मां अंबिका के परिसर में होम आयोजन पर। बुधवार रात करीब ग्यारह बजे नाऊ-पनाऊ गांव के लोग जलती मशालें हाथों में पकड़ कर एक जगह एकत्रित होने लगे। इससे मां अंबिका का परिसर पूरी तरह से मशालों की रोशनी से जगमगा उठा। अंबिका माता मंदिर नाऊ में होम के आयोजन पर कुल्लू और मंडी जिले के…
Read Moreपतलीकूहल में ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल से सटी पहाड़ी पर मेहा में एक ट्रैक्टर के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्हें अस्पताल में भरती करवाया है। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कुल्लू भिजवाया है। पुलिस के अनुसार दवाड़ा पंचायत के तहत आने वाले मेहा गांव के पास दीवान चंद ट्रैक्टर पर जा रहा था। एक तीखे मोड़ पर वह वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके…
Read Moreफोजल स्कूल से कंप्यूटर और गैस सिलेंडर चोरी
पतलीकूहल (कुल्लू)। उझीघाटी के फोजल हाई स्कूल के ताले तोड़कर चोर तीस हजार रुपये का सामान बटोर ले गए। स्कूल प्रबंधन ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक उन्हें फोजल के प्रधान मानचंद और मुख्याध्यापक हरि सिंह ने स्कूल में चोरी होने के सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्कूल के दरवाजे के ताले टूटे पाए। मुख्याध्यापक के कमरे के पास रखा कंप्यूटर भी गायब है। इतना ही नहीं स्कूली बच्चों के लिए मिड डे मील के पक ाने को रखा सिलेंडर भी…
Read More