धर्मपुर (मंडी)। भाजयुमो जिला सुंदरनगर के अध्यक्ष रजत ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। भाजयुमो ने बस स्टैंड पर लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। धर्मपुर भाजपा और भाजयुमो की ओर से संयुक्त रूप से नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया गया। भाजयुमो के अध्यक्ष रजत ठाकुर और भाजपा मंडल धर्मपुर के अध्यक्ष राजेंद्र मंढोत्रा ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी को भाजपा ने प्रधानमंत्री के रूप…
Read MoreCategory: Himachal News
कार हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
गोहर (मंडी)। रोहांडा के समीप सोमवार को लटोगली गांव में हुई कार दुर्घटना में घायल खेम सिंह (24) पुत्र मस्त राम निवासी शिल्ह की चंडीगढ़ पीजीआई में देर रात मौत हो गई। पीजीआई में दाखिल कार चालक नेक राम की हालत नाजुक बनी हुई है। एसएचओ गोहर नवीन झालटा ने मौत की पुष्टि की है। सोमवार को लटोगली गांव में आल्टो कार खाई में गिर गई थी। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी, जबकि घायल दो युवकों को सुंदरनगर रेफर किया गया था। जहां से उन्हें उपचार के…
Read Moreछात्रों के सामने भिड़ गए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
सरकाघाट (मंडी)। सियासी दलों की आपसी खुन्नस स्कूली बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खुल कर सामने आई। बिन बुलाए समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक कर्नल इंद्र सिंह की अपने भाषण में तबादलों को लेकर प्रदेश सरकार की आलोचना कांग्रेसियों को रास नहीं आई, जिससे मंच पर ही भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की होने से नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से माहौल हो शांत किया। दोनों पक्षों की ओर से सरकाघाट पुलिस थाना में मारपीट की क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करवाई गई…
Read Moreनिबंध लेखन में इंजीनियर नेहा का प्रदर्शन उम्दा
नगवाईं (मंडी)। एनएचपीसी के पार्वती परियोजना चरण-दो नगवाईं परिसर में आयोजित हिंदी पखवाड़ा संपन्न हो गया। समापन समारोह में परियोजना प्रभारी जेके शर्मा ने हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। जेके शर्मा ने कहा कि हिंदी भाषा की भारत को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका रही है। संविधान निर्माताओं ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया। कहा कि राजभाषा हिंदी हमारी भावात्मक एकता की मजबूत कड़ी है। इसके सम्मान और गौरव की रक्षा करना हम…
Read Moreछात्रों की वैज्ञानिक सोच ने किया हतप्रभ
मंडी। मॉडल सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी के छात्रों की वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा से शिक्षक ही नहीं अभिभावक भी प्रभावित नजर आए। एसवीएम स्कूल मंडी में मंगलवार को विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों की ओर से तैयार मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें रखे मॉडलों में विद्यार्थियों की सोच और प्रतिभा साफ झलक रही थी। छात्र उत्कर्ष और पुनीत ने कोल्ड स्टोरेज विद आउट इलेक्ट्रिसिटी थीम पर मॉडल तैयार किया था। इस मॉडल में छात्रों ने बिना बिजली से चलने वाला कोल्ड स्टोरेज तैयार किया। जिसमें कूलिंग के लिए…
Read Moreचाय बनाने वाली कंपनी को पचास हजार हर्जाना
मंडी। झूठा विज्ञापन जारी करना चाय बनाने वाली कंपनी को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 50,000 रुपये हर्जाना अदा करने का फैसला सुनाया। इसके अलावा चाय निर्माता कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 10,000 रुपये शिकायत व्यय भी अदा करना होगा। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने जोगिंद्रनगर तहसील के टिकरू गांव निवासी सुरेश कुमार राय पुत्र प्रेमदास की शिकायत को उचित मानते हुए हिसार (हरियाणा) के उकलाना स्थित मारवल टी एस्टेट इंडिया…
Read Moreनकाबपोशों ने किया छात्र को पकड़ने का प्रयास बुधवार, 18
कटौला (मंडी)। उत्तरशाल की ग्राम पंचायत कमांद के दरनाली गांव में एक युवक को नकाबपोशों ने पकड़ने का प्रयास किया, जिससे पूरे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने जंगल में नकाबपोशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा। सूचना मिलने पर द्रंग से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर युवक के बयान दर्ज किए। युवक कमांद स्कूल में जमा-एक में पढ़ता है। जानकारी के मुताबिक दरनाली गांव निवासी बसीर पुत्र हबीव हुसैन मंगलवार सुबह साढ़े छह…
Read Moreयुद्ध के शहीदों को पुष्पांजलि देंगे पूर्व सैनिक
मंडी। प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में शहादत देने वाले सैनिकों की याद में 23 सितंबर को मंडी के इंदिरा मार्केट परिसर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद करेंगे। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेश सचिव कैप्टन किशन सिंह ने बताया कि श्रद्धांजलि समारोह में कारगिल युद्ध के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। समारोह में भारत-पाक युद्ध में प्रदेश के शहीदों…
Read Moreचार विभागों को कब्जा हटाने के आदेश
बिलासपुर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शहर के अवैध कब्जों को हटाने के आदेश के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। जिला प्रशासन ने चार विभागों को शहर में हुए कब्जों को चिंहिंत कर हटाने के आदेश दिए हैं। एक महीने के भीतर कब्जों को चिंहित करना होगा। उधर, अब यदि शहर में किसी भी तरह का कब्जा हुआ तो संबंधित विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कब्जों को तुरंत हटाने के भी आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शहर में हो रहे अवैध कब्जों पर गहरी…
Read Moreबग्गा डैम में फिर मिला शव
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल सहित लापता हुए नूरपुर के तीन युवकों में से दूसरे का शव भी धरवाला स्थित बग्गा डैम से बरामद कर लिया गया है। इसकी पहचान अंकुश शर्मा (25) उर्फ बिक्का पुत्र रामलाल शर्मा निवासी नागबाड़ी डाकघर लोधरा तहसील नूरपुर के तौर पर हुई है। सोमवार को इनके एक साथी सिकंदर उर्फ बब्बू पुत्र दर्शन सिंह निवासी टिपरी का शव भी बग्गा डैम से बरामद किया गया था, जबकि इनके तीसरे साथी रविंद्र कुमार (27) उर्फ बिंदु पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नागबाड़ी का अभी…
Read More