पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण

दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के छेत्रां एवं बीदड़वाल गांवों में पिछले दो माह से पेयजल न मिलने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। आलम यह है कि लोगों को पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि लोग अपने पैसे खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने पर मजबूर हो गए हैं। इस समस्या के बारे में आईपीएच के कर्मचारियों को कई बार सूचित करवाने के बावजूद भी लोगों की समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया। इसके चलते लोगों ने विभाग के…

Read More

रणवीर को ऊना जिले की कमान

ऊना। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ जिला ऊना के चुनाव संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनवीर सिंह की अध्यक्षता में हुए। भामसं के ऊना के सचिव एवं संघ के प्रदेश सहसचिव राजकुमार भी इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर रणवीर सिंह को सर्वसम्मति से हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की ऊना इकाई का अध्यक्ष चुना गया। हकीकत राय को प्रधान बनाया गया। हरि सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, राजेश कुमार प्रथम और राजेश कुमार को उपप्रधान बनाया गया। शक्ति कुमार को सचिव, विजय कुमार को सह सचिव, विपन कुमार…

Read More

सिंगा पंचायत का प्रधान गिरफ्तार

ऊना। पुलिस ने सिंगा पंचायत के प्रधान जसविंद्र बिंदू को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान पर सिंगा गांव के ही योगराज ने रास्ता रोकने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया था। गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकियां देने का भी प्रधान पर आरोप लगा है। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी प्रधान मौके से फरार हो गया था। इस घटना को लेकर प्रधान जसविंद्र बिंदू के खिलाफ हरोली थाने में अभियोग संख्या 159/13 के अधीन भादंसं की धारा 341, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा…

Read More

गोली और कैप्सूल कोडवर्ड

ऊना। चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए इन दिनों शातिरों ने नई तरकीब ढूंढ निकाली है। ये वारदात को अंजाम देेने के लिए गिरोह में शामिल महिलाओं को भी इस्तेमाल कर रहे हैं। ये महिलाएं ही रेकी करके अपने संपर्क के शातिरों को वारदात को अंजाम देने के लिए सही ठिकाना बता रही हैं। यदि दिन के समय आपके घर में कोई अनजान महिला पानी पीने या फिर बीमार होने का बहाना बनाकर घुसे तो जरा सावधान हो जाएं। यह अनजान महिला किसी चोर गिरोह की सदस्य हो…

Read More

महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अनुबंध पर कार्यरत एक महिला कर्मी ने अस्पताल में ही तैनात एक बाबू पर कथित तौर पर आपत्तिजनक करकतें करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिला कर्मी की शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीआर कौशल ने मामले पर जांच बिठा दी है। एक वरिष्ठ महिला चिकित्सा अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है। महिला चिकित्सक अपनी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपेंगी। आरोपी बाबू पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। महिला कर्मी के साथ हुई इस घटना के…

Read More

पुलिस ने काटे कारोबारियों के चालान

रामपुर बुशहर। बाजार में दुकानों के बाहर सामान सजा कर बैठे दुकानदारों पर शहरी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने मंगलवार को दुकानों से बाहर सामान लगा कर बैठे करीब 15 दुकानदारों के चालान काटे हैं। वहीं, रेहड़ी-फड़ी वालों को अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ियों को हटाने के आदेश दिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर बाजार में अवैध रास्तों में अतिक्रमण कर कारोबार कर रहे दुकानदारों के चालान काटे गए हैं। ये दुकानदार दुकानों से बाहर रास्ते में सामान रख कर…

Read More

मारपीट के सात दोषियों को कैद

ठियोग(शिमला)। अतिरिक्त मुख्य दंडा अधिकारी सचिन रघु की अदालत ने मारपीट के आरोपी सिद्ध होने पर छह लोगों को तीन-तीन माह की कैद की सजा सुनाई है। सहायक जिला न्यायवादी नवीन चंद्र गौतम ने बताया कि वर्ष 2010 के माह में ठियोग के साथ लगते मत्याना के रौणी चदारा गांव के विजेंद्र,अमरजीत,लीला देवी,हीरा देवी,मिना देवी,रविद्रं और शकुतंला सभी ने मिलकर उसी गांव के हितेंद्र और राजेंद्र पर हमला किया था। देर रात घर को घुस कर छह आरोपियों ने दोनों भाईयों के साथ मारपीट की थी। इस मौके पर विजेंद्र…

Read More

बेघर हुए; जमीन भी गई, नहीं मिली नौकरी

रामपुर बुशहर। लोक कल्याण और क्षेत्र के विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाला एसजेवीएनएल का रामपुर प्रोजेक्ट अभी तक एक भी प्रभावित परिवार को रोजगार नहीं दे पाया है। जिस परियोजना के लिए लोगों ने अपने घर तक दांव पर लगा दिए, आज उसी परियोजना में प्रभावितों की सुध लेने वाला कोई नहीं। प्रभावित परिवार रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं। जबकि, परियोजना अंतिम चरण में है। अब परियोजना प्रबंधन प्रभावितों को रोजगार मांगने पर कायदा कानून की बातें करता है। जबकि, एमओयू में साफ…

Read More

विंकल हत्याकांड में एक गिरफ्तार

रोहडू। विंकल हत्याकांड में पुलिस ने लंबे समय के बाद एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को युवक पर हत्याकांड में संलिप्त होने का शक हुआ। इसी आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिमांड में लेने के बाद युवक से मामले को लेकर पूछताछ की जारी है। पुलिस पूछताछ में हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की संभावना है। नगर परिषद रोहडू के तहत गंगटोली में शुक्रवार, एक मार्च 2013 की सुबह 24 वर्षीय विंकल का शव पुलिस थाना से दो सौ मीटर…

Read More

सड़क हादसे में दो लोग घायल

कुमारसैन(शिमला)। एनएच 22 पर स्थित बारूबाग में एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए कुमारसैन में भर्ती किया गया। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या एचपी-26 ए -1270 बारूबाग के पास खाई में गिर गई। जिसमें सवार जितेंद्र और आशुतोष निवासी निचार जिला किन्नौर गंभीर रूप से घायल हुई। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कुमारसैन लाया । जहां उनका…

Read More