शिमला। हिमाचल सरकार खनन पर रोक के खिलाफ केंद्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल के सामने 29 सितंबर को पक्ष रखेगी। इसके लिए उद्योग एवं पर्यावरण विभाग के अफसर नई दिल्ली जा रहे हैं। केंद्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 5 अगस्त, 2013 को देशभर में नदी किनारों (रिवर बेड) से रेत निकालने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सरकार की खनन पॉलिसी के उस प्रावधान पर भी रोक लग गई, जिसमें रेत निकालने को शॉर्ट परमिट दिए जाने थे। सरकार ने प्रावधान किया था कि लोग नदी किनारे की जमीन पर जमा रेत…
Read MoreCategory: Himachal News
अब बर्फबारी में भी गुल नहीं होगी बिजली
शिमला। हिल्सक्वीन में बर्फबारी के बीच बिजली गुल नहीं होगी। बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए बोर्ड ओवर हेड केबल बिछाने जा रहा है। ओवर हेड केबल बिछाने से बर्फबारी के दौरान तारें टूटने की समस्या से निजात मिलेगी। इधर, बोर्ड ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए पुरानी तारों को बदलने का काम भी शुरू कर दिया है। पुरानी तारों को बदलकर नई तारें बिछाई जा रही हैं। कंपनी ने दिवाली से पहले यानि 31 अक्तूबर तक तारें बदलने का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बिजली बोर्ड…
Read Moreहड़ताल पर जाने को तैयार केंद्रीय कर्मी
शिमला। केंद्रीय कर्मचारी और वर्कर समिति के आह्वान पर शिमला में केंद्रीय कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर संयुक्त हड़ताल सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें 250 से ज्यादा डेलीगेट ने हिस्सा लिया। समिति के महासचिव केएल गौतम ने बताया कि केंद्र कर्मचारियों को निकट भविष्य में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के लिए तैयार करना था। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कर्मचारी लगातार पिछले सालों से अपनी मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन सातवें वेतन आयोग के गठन, पचास फीसदी महंगाई भत्ते को वेतन में विलय करने, नई पेंशन स्कीम…
Read Moreसौ करोड़ से मंडी शहर को चौबीस घंटे पानी
मंडी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि शहर के लिए 100 करोड़ की पेयजल योजना बनाई जाएगी। इसके तैयार होने से मंडी शहर में चौबीस घंटे पानी की आपूर्ति होगी। बुधवार को मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में आयोजित दस दिवसीय गणेश उत्सव के समापन पर अनिल शर्मा ने यह बात कही। कहा कि मंडी शहर को छोटी काशी के रूप में ख्याति प्राप्त है। शहर के विकास के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं तथा शीघ्र ही इन्हें अमलीजामा पहनाया जाएगा।…
Read Moreबूथ मजबूत तो जीत पक्की : धूमल
बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि हमारा बूथ मजबूत हुआ तो जीत पक्की है। मतदान केंद्र से ही हमें अपने चुनावी अभियान की शुरूआत करनी है। वह किसान भवन में सदर मंडल के अभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र की यूपीए सरकार को भ्रष्टाचार, जन विरोधी करार देते हुए जड़ से उखाड़ने के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा मोदी जैसे ईमानदार नेता और कार्यकर्ताओं की फौज जीत हासिल करने…
Read Moreदेश शोभला हिमाचल म्हारा’ पर झूम उठे श्रद्धालु
जुखाला (बिलासपुर)। दावीं घाटी के प्रसिद्घ सायर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नगमें प्रस्तुत कर धमाल मचा दिया। मनाली से आई कलाकारा नीरू चांदनी ने अपनी सुरीली आवाज में ऐसा समां बांधा की माहौल सुरमय हो गया। उनके गीतों पर दर्शक संग-संग गुनगुनाने के साथ ही अपनी जगह थिरकने के लिए मजबूर हो गए। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त खंड चिकित्सा अधिकारी डा. आरके सक्सेना ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्थानीय लोक गायक प्रकाश चंद शर्मा ने गणेश वंदना गणपति गौरी नाथ…के साथ सांस्कृतिक संध्या…
Read Moreसात दिन में वेतन नहीं तो आंदोलन
स्वारघाट (बिलासपुर)। आल हिमाचल पीडब्ल्यूडी, आईपीएच एंड कंटेक्चुअल वर्कर्स यूनियन की स्वारघाट शाखा की बैठक प्रधान सरदार चनण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आईपीएच विभाग में कार्यरत वाटर गार्डों को पिछले आठ महीने के वेतन का भुगतान नहीं होने पर तल्खी जाहिर की गई। यूनियन ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश हो जाएंगे। बैठक में कहा गया कि महंगाई के कारण लोगों का जीना पहले ही मुहाल हो गया है। ऐसे में…
Read Moreलेसुई के बढ़नौता वार्ड का पंच निलंबित
चंबा। तीसा विकास खंड के तहत लेसुई पंचायत के वार्ड नंबर एक बढ़नौता के वार्ड सदस्य बलविंदर पुत्र देवी सिंह को लगातार 14 दिन से अधिक अवधि तक न्यायिक हिरासत में रहने के कारण उनके पद से निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला पंचायत अधिकारी रमेश कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि खंड विकास अधिकारी तीसा के माध्यम से प्राप्त थाना प्रभारी पुलिस स्टेशन तीसा की रिपोर्ट के अनुसार बलविंदर सिंह के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 43-13 इस साल (2013) 24 मई को दर्ज की गई थी।…
Read Moreवृद्ध दादा को दिया धक्का, मौत
मैहला (चंबा)। स्थानीय ब्लॉक के तहत चड़ी पंचायत में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में धक्का देकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप वृद्ध के भाई के पौते (22) पर लगाया गया है। वृद्ध की बेटी ने इस संबंध में पुलिस को बयान दिया है कि उसके चाचा के पौते ने उसके पिता के साथ घास को लेकर झगड़ा किया और इसी दौरान आरोपी ने उन्हें धक्का देकर खाई में गिरा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर…
Read Moreसड़क निर्माण में देरी पर मांगा जवाब
चुवाड़ी (चंबा)। सिहुंता के पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने एसडीएम भटियात अमित मेहरा को द्रमण-सिहुंता सड़क के निर्माण कार्य में हो रही देरी के संबंध में ज्ञापन सौंप कर इसका कारण बताने की मांग की है। साथ ही मांग की है कि उपमंडल प्रशासन की मौजूदगी में कंपनी से जुड़े लोगों की जनता के साथ बैठक करवा कर इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर तारकोल बिछाने तथा दूसरे कार्य जल्द शुरू नहीं होते तो युवक मंडल, महिला मंडल, विभिन्न संघ, संगठन, प्रभावित ग्रामीण,…
Read More