सीटू कार्यकर्ताओं ने निकाली रोष रैली

ऊना। जिला मुख्यालय पर सीटू कार्यकर्ताओं एवं सीपीआईएम ने संयुक्त रूप से शिमला में हुए सीटू कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने के विरोध में रोष रैली निकाली। रैली के दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। इस मौके पर सीटू के जिला प्रधान कामरेड ओम दत्ता, जिला सचिव कामरेड गुरनाम सिंह, सीपीएम के जिला सचिव कामरेड विजय शर्मा, उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, सीटू के नेता दलजीत सिंह, संतोख सिंह, किसान सभा पंडोगा के प्रधान केके राणा व ओम पाल आदि ने बीते दिन शिमला में सीटू…

Read More

दुकान से 60 बोतल अवैध शराब बरामद

ऊना। क्षेत्र के भदसाली में पुलिस ने एक दुकान से अवैध शराब की खेप पकड़ी है। देर शाम की गई पुलिस की अचानक छापेमारी से गांव में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान के अंदर छुपाकर रखी कुल 60 अवैध शराब की बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार भदसाली में एक दुकान में छापेमारी की। चैकिंग के दौरान पुलिस ने दुकान के…

Read More

83 हजार को मिलेगा कौशल विकास भत्ता

ऊना। प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी कौशल विकास भत्ता योजना के ऊना जिले में प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डीसी अभिषेक जैन ने वीरवार को स्थानीय बचत भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया। इसमें जिले के सभी सरकारी एवं निजी आईटीआई संस्थानों, इंजीनियरिंग कालेजों के प्राचार्यों, जिला राजस्व अधिकारी, जिला रोजगार अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों ने भाग लिया। उपायुक्त ने इन संस्थानों के प्राचार्यों एवं प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने संस्थानों…

Read More

जेसीबी खाई में लुढ़की, तीन की मौत

ठियोग (शिमला)। ठियोग के रझाणा-माहोग के पास किलरा सड़क के निर्माण में लगी जेसीबी अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। बुधवार देर शाम हुए इस हादसे में जेसीबी आपरेटर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारण जानने के लिए तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एचपी 9सी-1832 नंबर की जेसीबी बुधवार करीब शाम साढ़े सात बजे रझाणा के पास किलरा सड़क के कार्य में लगी हुई थी। इस दौरान जेसीबी अनियंत्रित हो गई और सड़क से गहरी…

Read More

अस्पताल के मजदूरों पर लाठी चार्ज की निंदा

हमीरपुर। प्रदेश सीटू महासचिव डा. कश्मीर ठाकुर ने कहा कि सीटू की राज्य कमेटी शिमला में तेनजिन अस्पताल के बाहर सीटू नेताओं, अस्पताल के मजदूरों पर लाठी चार्ज की निंदा करती है। सीटू ने प्रकरण में संलिप्त छोटा शिमला के थाना प्रभारी को फौरन निलंबित करने की मांग की। सीटू ने आरोप लगाया कि प्रदेश में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ठाकुर ने कहा कि सीटू नेता और मजदूर अस्पताल प्रबंधन की ओर से गैर कानूनी तरीके से 14…

Read More

तूफान से नुकसान पर नहीं एक राय

मक्की को हुए नुकसान पर किसान और विभाग का आकलन मेल नहीं खा रहा है। कृषि विभाग की ओर से तेज तूफान से मात्र दस फीसदी नुकसान बताया जा रहा है, लेकिन किसानों को कृषि विभाग को तर्क हजम नहीं हो रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं किसान तूफान से मक्की की फसल को भारी नुकसान बता रहे हैं। मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि तूफान से मक्की को भारी नुकसान हुआ है। ग्यारह ग्रां पंचायत प्रधान बीना शर्मा, पूर्व प्रधान…

Read More

72 घंटे के बाद अंधेरे में दर्जनों गांव

बड़सर (हमीरपुर)। तूफान को कारण ठप हुई विद्युत आपूर्ति 72 घंटे के बाद भी पूरी तरह से बहाल नहीं हो पायी है। हालांकि बोर्ड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य लाइनों को जोड़ दिया है और अधिकतर गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है। लेकिन अभी भी क्षेत्र के 15 फीसदी ग्रामीण आबादी अभी भी अंधेरे में है। बोर्ड के कर्मचारी तीन दिन से लाइनें जोड़ने में लगे हुए हैं। कई स्थानों में पोल टूट गए हैं। उनके स्थानों पर पोल लगाए गए। विद्युत बोर्ड की ओर से…

Read More

सावेरी और अमित ने मचाई धूम

सावेरी और अमित ने मचाई धूम अर्की (सोलन)। जिला स्तरीय सायर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या सारेगामा फेम सावेरी भट्टाचार्य और अमित साना के तरानों के साथ संपन्न हो गई। ‘सुन रहा है न तू, ये रो रही हूं मैं’ और ‘झूमका भी मैं भूल गई’, ‘मेरा चैन वैन सब उजड़ा’ और ‘आपका क्या होगा जनाबे अली’ हिंदी गानों से सावेरी ने समां बांधा । सावेरी के स्टेज पर पहुंचते ही दर्शक दीर्घा में बैठे युवाओं ने सीटियां बजा कर उनका स्वागत किया। स्टार नाइट के प्रमुख कलाकार के रूप…

Read More

पंथाघाटी में प्रदर्शनकारियों पर बरसीं पुलिस की लाठियां

शिमला। पंथाघाटी में तेंजिन अस्पताल का घेराव करने पहुंचे सीटू कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसमें थाना छोटा शिमला के प्रभारी विक्रम चौहान, एएसआई हेतराम और हेड कांस्टेबल शिशुपाल चोटिल हो गए। पुलिस का दावा है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इसके बाद हल्का बल प्रयोग किया गया। उधर, सीटू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें पहुंची हैं। हालांकि, पुलिस महकमे का दावा है कि किसी भी प्रदर्शनकारी को चोटें नहीं आई हैं। जो चोट लगने का…

Read More

आसाराम के पांवटा आश्रम पर भी संकट

नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र के कुंजा मतरालियों स्थित आसाराम बापू के आश्रम की जांच होगी। यदि वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो तत्काल कार्रवाई होगी। सर्किट हाउस नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल में नरेंद्र मोदी फैक्टर बेअसर रहेगा। मोदी बतौर पार्टी महासचिव हिमाचल प्रभारी रहे थे। उस समय भी कांग्रेस सरकार सत्ता में आई थी। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को कामयाबी मिली थी। उन्होंने स्वीकार किया कि पंजाब और हरियाणा के विरोध के…

Read More