मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में खेली जा रही 7वीं शिवा क्रिकेट चैंपियनशिप में न्यू चैलेंजर्स खलियार इलेवन और नटराज एकादश ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। मंगलवार को प्रतियोगिता का पहला मैच सीएमबी जेल रोड और न्यू चैलेंजर्स के बीच खेला गया। इसमें सीएमबी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकट पर 76 रन बनाए। नवीन ने 21 और विकास ने 18 रनाें का योगदान दिया। न्यू चैलेंजर्स की ओर से ललित और लतु ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने…
Read MoreCategory: Mandi
बैंक में मजदूरी का पैसा जमा न होने से परेशानी
मंडी। राज्य सहकारी बैंक की बागाचनोगी शाखा में मनरेगा मजदूराें की मजदूरी का पैसा जमा न होने से लोग परेशान हैं। मनरेगा मजदूरों का नवंबर माह से मजदूरी का भुगतान लटका पड़ा है। बैंक आईएफएससी कोड न मिलने की बात कह रहा है। इस पर लोगाें ने डीसी से शीघ्र इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। भाटकीधार के लोगाें ने इस सिलसिले में पंचायत में प्रस्ताव पारित कर डीसी मंडी को भेजा है। प्रधान शिव चंद ने बताया कि भाटकीधार, कल्हणी, जैशिला, बागाचनोगी और थाना पंचायताें के…
Read Moreबिना द्वेष भावना के करें कार्य : गुलाब
चौंतड़ा (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा के पंचायत समिति सदस्यों की त्रैमासिक बैठक पूर्व मंत्री एवं विधायक गुलाब सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि किसी भी राजनीतिक द्वेष के बिना पंचायतों और क्षेत्रों का समान विकास करें। विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधि लोगों की मांगों को उन तक या विभागीय अधिकारियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ पंचायत प्रतिनिधियों की शिकायतें मिल रही हैं कि उन पंचायतों के अधीन चल रहे मनरेगा कार्यों के लिए रोजगार के मस्टरोल और वेतन तो…
Read Moreसराज की ब्रयोगी में दुग्ध शीतन यंत्र शुरू
गोहर/पंागणा (मंडी)। सिराज विस क्षेत्र के तहत ब्रयोगी पंचायत में सोमवार को मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन चेतराम ठाकुर ने दो हजार लीटर की क्षमता वाले दुग्ध शीतन यंत्र का उद्घाटन किया। ब्रयोगी पंचायत में पहुंचने पर चेतराम का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में वर्तमान समय में 15 सौ लीटर दूध एकत्र किया जा रहा है। चेतराम ने कहा कि कई वर्षों से चली आ रही दूध शीतन केंद्र की मांग को वर्तमान सरकार ने पूरा कर दुग्ध…
Read Moreकार दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की नबाही पंचायत के चम्याणु गांव का एक युवक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक खुद ही गाड़ी चला रहा था। बीच रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। चिकित्सकों के मुताबिक युवक कोमा में है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार अमित कुमार (27) पुत्र जगदीश चंद गत रात्रि अपनी गाड़ी से जाहू से चम्याणु की तरफ आ रहा था। बीच रास्ते में सूलपुर बही मोड़ के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में…
Read More.भत्ते के नाम पर ठगी रोकने को कमेटी गठित
मंडी। कौशल विकास भत्ते के नाम पर युवाओं से हो रही ठगी को रोकने के लिए कमेटी नजर रखेगी। मान्यता न होने के बावजूद कौशल विकास भत्ते के नाम पर युवाओं से पैसा वसूल रहे संस्थानों और एनजीओ पर अब कार्रवाई की गाज गिर सकती है। इसके चलते ठगी करने वाले संस्थानों से जहां रिकवरी की जाएगी, वहीं रिकवरी न भरने पर आपराधिक मामला भी चलेगा। इसके लिए जिलास्तर पर कमेटी गठित की है। कमेटी कौशल विकास भत्ते के लिए मान्यता न होेने वाले संस्थानों की मानीटिरिंग करेगी। मंडी जिले…
Read More200 मीटर तक पहुंचने को 20 किमी का सफर
सुंदरनगर (मंडी)। सलापड़ से ध्वाल की महज दो सौ मीटर की दूरी को तय करने के लिए ग्रामीणों को 20 किलोमीटर का फेरा लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सतलुज नदी पर 18 करोड़ की लागत से बनने वाले 192 मीटर लंबे पुल को बनाने के लिए बीबीएमबी ने गत मई में बजट की मंजूरी प्रदान की है। पुल का निर्माण करने का जिम्मा बीबीएमबी ने प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को सौंपा है, लेकिन एक साल बीतने पर भी पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके कारण…
Read Moreसराजघाटी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे हवा
बालीचौक (मंडी)। प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया करवाने के दावे सराज में खोखले साबित हो रहे हैं। किसान कामगार संगठन के संयोजक एवं आरटीआई कार्यकर्ता संत राम द्वारा सूचना का अधिकार से हासिल की गई जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य खंड सराज जंजैहली में न केवल चिकित्सकों का भारी अभाव है, बल्कि पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के भी कई पद रिक्त पड़े हुए हैं। बालीचौकी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खूहण तथा थाची लंबे अरसे से चिकित्सकाें के बिना चल रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंजैहली में डेंटल चिकित्सक के अलावा…
Read Moreखेलों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
मंडी। स्थानीय उजाला पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेल दिवस वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी पदम सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वार्षिक खेल दिवस में स्कूली बच्चों उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों की जलेबी रेस, 30 मीटर दौड़, लेमन व स्पून रेस, मेंढक दौड़, फ्री हैंड रेस, सिंगल लेग रेस, सुई धागा दौड़, मंकी रेस, थ्री लेग रेस, खो खो व कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। उक्त स्पर्धाओं में मानवी, यथार्थ, नताशा, आशीष, जाग्रति, मनीष, आंचल, आदित्य,…
Read Moreहिलोपा चारों सीटों पर लड़ेगी चुनाव
नेरचौक (मंडी)। हिमाचल लोकहित पार्टी प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रविवार को हिलोपा प्रदेश महामंत्री नवीन धीमान ने बल्ह में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताआें से लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि आने वाले लोस चुनावों में पार्टी चारों सीसीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्हाेंने कांग्रेस तथा भाजपा पर निशाना साधा। धीमान ने कहा कि कांग्रेस तथा भाजपा दोनों ही पार्टियां फिक्स्ड मैच खेल रही हैं। प्रदेश को पांच साल एक पार्टी तो पांच साल दूसरी…
Read More