सुंदरनगर (मंडी)। यहां के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती एक मरीज ने वीरवार रात करीब डेढ़ बजे किसी तेजधार हथियार से खुद पर वार कर अपने आप को घायल करने का मामला सामने आया है। जब उस पर एक व्यक्ति की लहूलुहान हालत में नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। जिस पर अस्पताल स्टॉफ मौके पर पहुंचा तथा उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे रात को ही मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां से उसे शिमला स्थित…
Read MoreCategory: Mandi
कमरूनाग व शिकारी देवी में हिमपात
गोहर (मंडी)। उपमंडल में भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कमरूनाग और शिकारी देवी में जमकर बर्फबारी हुई। सराजघाटी में बर्फबारी के कारण पथ परिवहन निगम की तीन बसें फंसी हुई हैं। गद्दीधार करसोग बस भी बर्फबारी के कारण आगे नहीं बढ़ पाई है। जिससे सवारियों को मुश्किलें झेलनी पड़ीं। कुलथनी, च्युणी, शिकावरी और गद्दीधार-करसोग रूट पर चलने वाली बसें भी बर्फबारी के कारण अटक गईं हैं। कुलथनी, च्युणी, बागाचुनोगी, शिकारी देवी, शंकरदेहरा, देवीदहड़, सरोआधार, सजीहणीधार, कमरूनाग और आसपास की…
Read Moreतीन घंटे बंद रहेगा बाजार
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याएं पड्डल में आयोजित करवाने के विरोध में अब व्यापार मंडल भी उतर आया है। सभी प्रतिनिधियों ने सर्वसहमति से यह फैसला लिया कि प्रशासन के जन विरोधी फैसले के खिलाफ तथा नागरिक अधिकार मंच के अभियान के समर्थन में शनिवार 15 फरवरी को मंडी शहर के सभी व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बंद रखी जाएगी। वहीं सुबह 11बजे चौहाटा बाजार में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। व्यापार मंडल मंडी की महत्वपूर्ण बैठक साईं स्वीट्स में उपाध्यक्ष…
Read Moreअनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे डाक कर्मी
मंडी। डाक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। केंद्रीय मुख्यालय संघर्ष समिति ने 18 फरवरी से अनिश्चित काल हड़ताल का ऐलान कर दिया है। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के मंडलीय सचिव युद्ध कुमार शर्मा ने सभी शाखा डाकघराें, ग्रामीण डाक कर्मचारियाें से आह्वान किया है कि समिति के निर्देश को मानें। हड़ताल पर जाने से पहले 18 फरवरी को सुबह करीब नौ बजे मंडी मुख्य डाकघर के बाहर डाक कर्मी इकट्ठे होकर प्रदर्शन करेंगे। शर्मा ने कहा कि जब तक सरकार और प्रशासन डाक कर्मियाें की मांगे नहीं मानेगा…
Read Moreएसएसए को केंद्र से मांगे 89 करोड़
मंडी। सर्व शिक्षा अभियान में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए जिले से 89 करोड़ का प्लान तैयार कर मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है। चालू वित्तीय वर्ष में एसएसए के बजट में कटौती के कारण जिला मंडी को 34 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। जिले से आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सर्व शिक्षा अभियान में कुल 89 करोड़ का प्लान कर प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र को मंजूरी के लिए भेजा गया है। सर्व शिक्षा अभियान में स्कूलों में आधारभूत ढांचा, शिक्षा को बढ़ावा देने…
Read Moreलेदा जंगल में छिपा था भाभी का हत्यारा
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की डुगराई पंचायत के डिनक-रडा गांव में भाभी के हत्यारे देवर को पुलिस ने वीरवार दोपहर लेदा के जंगल से धर दबोचा। उससे पूछताछ शुरू हो गई है। इधर, मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। डिनक- रडा गांव में बुधवार शाम को जमीनी विवाद को लेकर सुरेंद्र कौर की रिश्ते के देवर के साथ तनातनी हो गई थी। इसी दौरान देवर अवतार सिंह उर्फ आलम सिंह ने वहां पड़े फावड़े को उठाकर भाभी के सिर पर वार कर दिया।…
Read Moreनौण में लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
चैलचौक (मंडी)। क्षेत्र की नौण पंचायत में हिमालयन हेल्थ संस्था के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शरीर के सभी हिस्सों के जानकार विदेशी डाक्टरों ने ग्रामीणों का चेकअप किया। यूएसए की इस संस्था के हेड एनआरआई रविंद्र सिंह ने बताया कि संस्था 18 सालों से देश और विदेश में काम कर रही है। लद्दाख से सीधे नौण गांव पहुंचने पर संस्था की ओर से यहां दो सौ से अधिक मरीजों एवं ग्रामीणों की जांच की गई। संस्था की 26 सदसीय टीम चच्योट पंचायत में दो…
Read Moreजोगिंद्रनगर में वाम संगठनों का जोरदार विरोध-प्रदर्शन
जोगिंद्रनगर(मंडी)। मजदूरों, किसानों, छात्रों, नौजवानों और आम जनता के मुद्दों पर शनिवार को वाम संगठनों ने जोगिंद्रनगर में प्रदर्शन किया। हिमाचल किसान सभा, सीटू, एसएफआई और नौजवान सभा की ओर से माकपा नेता कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन किया गया। लाल झंडे तले क्षेत्र के लोगाें ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पूरे बाजार में रैली निकालकर प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। भारद्वाज ने कहा कि बंदरों, सूअरों और आवारा पशुओं से किसान त्रस्त हैं। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत दिहाड़ीदारों…
Read Moreअवैध कब्जा धारकों पर कार्रवाई नहीं
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर धनोटू में सरकारी भूमि पर कब्जा करके दुकानें बनाने के मामले में अब हाईकोर्ट से हस्तक्षेप करने की मांग की है। इसके लिए शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट को पत्र भेजा है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का यह खुलासा धनोटू निवासी जितेंद्र कुमार की शिकायत पर प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग से करवाई गई जांच में हुआ था। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम ने वन विभाग को इस भूमि का मालिक बताकर कब्जे हटाने को कहा था। लेकिन वन विभाग ने…
Read Moreवाहन की मरम्मत व्यय देने के आदेश
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने विक्रेता को वाहन की मरम्मत पर व्यय 54,388 रुपये की राशि उपभोक्ता के पक्ष में ब्याज सहित अदा करने का फैसला सुनाया है। इसके अलावा विक्रेता की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई परेशानी के बदले 10,000 रुपये हर्जाना और 3000 रुपये शिकायत व्यय भी अदा करने के आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्य रमा वर्मा ने जिला हमीरपुर की नादौन तहसील के खोराड (गलोरी) गांव निवासी रीता देवी पत्नी सुरजीत सिंह की शिकायत को उचित मानते हुए…
Read More