गोहर (मंडी)। थुनाग तहसील के अंतर्गत पखरैर गांव में तेंदुए ने एक व्यक्ति परहमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगस्याड़ में भरती किया गया। इस हमले से गांव के लोग काफी भयभीत हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पखरैर गांव निवासी तेजेंद्र ठाकुर पुत्र लुहारू राम बकरी चराने के लिए जंगल गया था। इसी दौरान तेंदुए ने मैमने पर हमला कर दिया। मैमने को बचाने के लिए तेजेंद्र ठाकुर ने हल्ला किया तो तेंदुए ने उसके ऊपर ही हमला…
Read MoreCategory: Mandi
नियमों के मुताबिक हुई मुख्याध्यापकों की भरती
मंडी। सीधी भरती के माध्यम से नियुक्त मुख्याध्यापकों की बैठक जिला अध्यक्ष मनोज कुमार चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्याध्यापक संघ ने टीजीटी अध्यापकों की ओर से सीधी भरती को लेकर दिए जा रहे बयान का कड़ा विरोध किया। बैठक में जिला मंडी के 28 मुख्याध्यापकों ने भाग लिया। मुख्याध्यापक संघ के जिला प्रधान मनोज कुमार चौहान ने कहा कि कुछ अध्यापक संघ के नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीधी भरती का नियम वर्ष 1998 में बना। जब…
Read Moreमंडी में सड़कों पर उतरे एसएसबी गुरिल्ला
मंडी। एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन के वालंटियरों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को मंडी में प्रदर्शन कर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया। संगठन ने जल्द ही मांगों का समाधान न होने पर सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि बार-बार आश्वासन देकर एसएसबी गुरिल्लाओं की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन के राज्य प्रधान एमआर भारद्वाज की अगुवाई में जिला भर से आए वालंटियर भ्यूली…
Read Moreकार खाई में गिरी एक की मौत, तीन घायल
गोहर (मंडी)। चैलचौक-करसोग सड़क पर ब्राहोकड़ी नाले में एक इंडिका कार के गहरी खाई में गिरने से कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक और व्यक्ति कार में सवार था, जो घटनास्थल से फरार हो गया है। हादसा रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे पेश आया। कार में पांच पंडित पाठ के लिए पांगणा की ओर जा रहे थे। मृतक की पहचान पवन कुमार शर्मा निवासी भटवाड तहसील सदर के रूप में हुई है, जबकि…
Read Moreलेदा में दुकानदार पर जानलेवा हमला
नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी के लेदा में शरारती तत्वों ने दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। शराब के नशे में युवकों ने दुकानदार की जमकर धुनाई कर डाली। इस घटना में दुकानदार के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। शरारती तत्वों ने लोहे की रॉड़ से दुकानदार को पीटा। ऐने वक्त पर पीड़ित की बीबी तथा बेटी के शोर मचाने पर शरारती तत्व भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 9:30 बजे दुकानदार अच्छरू राम अपने सर्विस स्टेशन…
Read Moreझीड़ी बस हादसे में एक और युवती का शव मिला
नगवाईं (मंडी)। झीड़ी के समीप जोगणी माता मंदिर के पास हुई बस हादसे के 11 दिन बाद रविवार को लारजी डैम से एक और शव बरामद हुआ है। शव की पहचान चिंकी पुत्री किशन कालका जिला पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से मृतका के परिजनों को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। झीड़ी बस हादसे में लापता लोगों के शव मिलने शुरू हो गए हैं। अब तक लारजी डैम से…
Read Moreसुंदरनगर के मलोह में छात्रों ने किया चक्का जाम
महादेव (मंडी)। सुंदरनगर में एचआरटीसी की बस सेवा से परेशान छात्रों ने वीरवार को मलोह में दो घंटे तक सड़क में बैठ कर चक्का जाम किया। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस सहित मौके पर जाकर यातायात को बहाल करवाया। एसडीएम सुंदरनगर के आदेश से निगम ने मलोह में बस सेवा सुचारू कर दी है। सुंदरनगर में निगम ने वर्षों पुराने मलोह बस रूट पर चलने वाली बस को बंद कर दिया। नतीजतन सैकड़ों स्कूली बच्चे पिछले आठ दिन से मलोह में बस के इंतजार में थे। वीरवार…
Read Moreप्रशिक्षु छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
सुंदरनगर (मंडी)। जवाहर लाल नेहरूराजकीय इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ने वाली सिविल ट्रेड की प्रथम वर्ष की छात्रा ने बुधवार रात पेइंग गेस्ट हाउस में फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। सुंदरनगर के राजकीय इंजीनियरिंग कालेज की प्रशिक्षु सिरमौर के रेणुका निवासी ममता (20) ने बुधवार रात करीब नौ बजे एक निजी पेइंग गेस्ट हाउस में फंदा लगा कर खुदकुशी कर दी। जिस समय यह घटना हुई, उस समय पीजी में रहने वाली अन्य लड़कियां रात्रि…
Read Moreमजदूरों की दिहाड़ी 150 रुपये करें
मंडी। मजदूरों, किसानों, नौजवान व महिलाओं के मुद्दे को लेकर हिमाचल किसान सभा व अन्य संगठनों की बैठक मंडी व सुंदरनगर में आयोजित की गई। बैठकों में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। मंडी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जगदीश ठाकुर ने की, जबकि सुंदरनगर में हेम राज की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में हिमाचल किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष कुशाल भारद्वाज ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता त्रस्त है तथा उदारीकरण की नीतियों के चलते जनता को पहले से मिल रही सुविधाओं व सब्सिडी…
Read Moreमंडी लोस उपचुनाव पर किया मंथन
मंडी। मंडी जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य तथा ब्लाक अध्यक्ष उपस्थित हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने कार्यकर्ताआें का आह्वान किया कि लोकसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी की जीत के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि मंडी लोस उपचुनाव जून माह के अंत तक हो सकता है। पार्टी से जुड़े हर कार्यकर्ता का कर्त्तव्य बनता है कि वह…
Read More