सेना की खुली भरती आज से पंडोह में

मंडी। सेना भरती कार्यालय मंडी ने शनिवार से शुरू होने वाली खुली भरती के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोल्जर जीडी, क्लर्क व धर्म गुरु पद के लिए क्षेत्रवार के हिसाब से इच्छुक युवा शारीरिक परीक्षा में भाग ले सकेंगे। सेना भरती कार्यालय की ओर से तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह में आठ दिन तक चलने वाली भरती शनिवार से शुरू होगी। सेना में सोल्जर जीडी, क्लर्क व धर्म गुरु पद के लिए भरती होगी। भरती प्रक्रिया में मंडी, कुल्लू व लाहौल स्पीति के उम्मीदवार भाग लेंगे। सोल्जर…

Read More

अज्ञात लोगों ने छीनी गाड़ी

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के रोहांडा के निकट गत 13 मई को अज्ञात लोगों द्वारा आनी से रोहांडा की ओर आ रही एक सूमो को रोक कर उसे जबरदस्ती छीन लिया। इस घटना के दौरान आरोपी वाहन चालक का मोबाइल फोन व करीब 20 हजार की नकदी को भी लुट कर ले गए हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से वीरवार शाम को सुंदरनगर के बीएसएल थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आनी निवासी अशोक कुमार ने अपनी प्राथमिकी में कहा है…

Read More

संपत्ति विवाद में दो भाइयों में मारपीट

रिवालसर (मंडी)। अप्पर बल्ह घाटी की ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयाें में जमकर मारपीट हुई। गुत्मगुत्था दोनाें भाई एक-दूसरे की जान तक लेने पर उतारू थे, लेकिन उन्हें उस समयहवालात की हवा खानी पड़ी, जब दोनाें आवेश में मौके पर पहुंची पुलिस से भी बदसलूकी पर उतर आए। इनमें से बड़ा भाई पंचायत का प्रधान भी रह चुका है। गांववालाें की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनाें भाई पुलिस से बदसलूकी करने पर उतर आए। इस पर पुलिस ने दोनाें को…

Read More

समैला पंचायत की प्रधान बर्खास्त

मंडी। गोपालपुर विकास खंड की समैला पंचायत की प्रधान के पति का सरकारी भूमि पर कब्जा होने के कारण उन्हें बर्खास्त किया गया है। जिला उपायुक्त देवेश कुमार की ओर से गत मंगलवार को आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही प्रधान को पंचायत के अभिलेख, धनराशि व चल-अचल संपत्ति को तुरंत पंचायत सचिव व सहायक को सौंपने के आदेश दिए गए हैं। समैला पंचायत की प्रधान जोगिंद्रा देवी के पति रणजीत सिंह ने सरकारी भूमि पर किए अवैध कब्जे को नियमित करने के लिए आवेदन किया था। इस पर…

Read More

आठ दिन बाद मिला कृष्णा देवी का शव

नगवाईं (मंडी)। एक सप्ताह पहले चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर झीड़ी के समीप जोगणी माता मंदिर के पास हुए निजी बस हादसे की शिकार एक महिला का शव वीरवार को लारजी डैम में मिला। मृतका की पहचान टकोली निवासी कृष्णा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। अब इस बस हादसे में टकोली गांव से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को लारजी डैम में महिला का शव देखकर लोगों ने इसकी सूचना औट…

Read More

एक तरफा कार्रवाई के विरोध में किया प्रदर्शन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। एसएफआई व भारत की जनवादी नौजवान सभा की जोगिंद्रनगर इकाई ने वीरवार को विश्वविद्यालय प्रसाशन द्वारा एक तरफ ा कार्रवाई के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना व प्रदर्शन किया। नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष सुनील बरवाल ने कहा कि अभी हाल ही में दो छात्र गुटोें के बीच टकराव हुआ था। इसमें पुलिस द्वारा एक तरफा कार्रवाई करते हुए एसएफआई कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया। एबीवीपी पर साधारण केस बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन पक्षपात करते हुए माहौल बिगाड़ने वालों को सह…

Read More

सुंदरनगर के मलोह में छात्रों ने किया चक्का जाम

महादेव (मंडी)। सुंदरनगर में एचआरटीसी की बस सेवा से परेशान छात्रों ने वीरवार को मलोह में दो घंटे तक सड़क में बैठ कर चक्का जाम किया। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस सहित मौके पर जाकर यातायात को बहाल करवाया। एसडीएम सुंदरनगर के आदेश से निगम ने मलोह में बस सेवा सुचारू कर दी है। सुंदरनगर में निगम ने वर्षों पुराने मलोह बस रूट पर चलने वाली बस को बंद कर दिया। नतीजतन सैकड़ों स्कूली बच्चे पिछले आठ दिन से मलोह में बस के इंतजार में थे। वीरवार…

Read More

प्रशिक्षु छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

सुंदरनगर (मंडी)। जवाहर लाल नेहरूराजकीय इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ने वाली सिविल ट्रेड की प्रथम वर्ष की छात्रा ने बुधवार रात पेइंग गेस्ट हाउस में फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। सुंदरनगर के राजकीय इंजीनियरिंग कालेज की प्रशिक्षु सिरमौर के रेणुका निवासी ममता (20) ने बुधवार रात करीब नौ बजे एक निजी पेइंग गेस्ट हाउस में फंदा लगा कर खुदकुशी कर दी। जिस समय यह घटना हुई, उस समय पीजी में रहने वाली अन्य लड़कियां रात्रि…

Read More

पुलिस पूछताछ से तंग आकर की आत्महत्या

गोहर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवा कुठेहड़ के लापता प्रयोगशाला सहायक मामले में पुलिस पूछताछ से गुजर रहे एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर दी। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने लिखा है कि उस पर झूठा शक जताया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। सराज क्षेत्र की दुर्गम पंचायत थाना निवासी मृतक हेमराज लोक निर्माण विभाग उपमंडल जंजैहली में बेलदार के पद पर कार्यरत था। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवा कुठेहड़…

Read More

केंद्रीय विद्यालय में नवाजे होनहार विद्यार्थी

मंडी। केंद्रीय विद्यालय खलियार में स्वर्ण जयंती व वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पंचायती राज व ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में शिक्षा व अन्य गतिविधियों में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति से समां बांधा। वार्षिक समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य संगीता शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर उपलब्धियों व शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। समारोह में मेधावी…

Read More