जांच पूरी होने तक आरोपी प्रशिक्षु सस्पेंड

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में टेक फेस्ट से भाग लेकर अपने आवास को लौट रहे टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु के साथ मारपीट करने के सभी छह आरोपी छात्रों को कालेज प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच के लिए स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष अच्छर सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी की रिपोर्ट आने तक सभी आरोपी कालेज से सस्पेंड रहेंगे। मारपीट में गंभीर रूप से घायल प्रशिक्षु अभी भी नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में उपचाराधीन है।…

Read More

युवती का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया

मंडी। मंडी शहर में एक युवती का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर अश्लील सामग्री डालने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में यह शिकायत ओमकार सिंह पुत्र गुरबख्श निवासी रामनगर की ओर से दर्ज करवाई गई है। पुलिस के अनुसार किसी ने शिकायतकर्ता की एक रिश्तेदार युवती का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है। इस अकाउंट पर आरोपी पिछले दो माह से लगातार अश्लील पिक्चर…

Read More

मनोज, मोहित और मानवी रहे अव्वल

सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कालेज में रविवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला भर के करीब दौ सौ बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को उपमंडलाधिकारी एचएस राणा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर अंडर-14 आयु वर्ग की साठ मीटर दौड़ में मनोज ने प्रथम, विनय ने दूसरा और सुशील ने तीसरा स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ में विनय ने प्रथम, मनोज ने दूसरा और अंकित ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाटपुट में मोहित प्रथम रहे। लांग जंप में अमन ने प्रथम स्थान…

Read More

बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी

नेरचौक (मंडी)। जिले में गत शनिवार से हो रही बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बारिश के कारण गेहूं की फसल को काफी नुकसान होने से किसानों की नींद हराम हो गई है। जिन किसानों ने फसल काट कर खेतों में रखी थी, वह बारिश से पूरी तरह बर्बाद हो गई। हालांकि खड़ी फसल को बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं है। रविवार को भी पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। मिनी पंजाब के नाम से प्रसिद्ध बल्ह घाटी के नेरचौक, भंगरोटू, ढांगू, साई, साई, गागल,…

Read More

मंडी में बारिश और तूफान ने मचाया कहर

मंडी। जिले में बारिश तथा तूफान ने भारी कहर बरपाया। अचानक मौसम के बदले मिजाज से लोगाें को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन तेज आंधी-तूफान ने कई जगह तबाही मचाई। जिले के सरकाघाट, धर्मपुर, नेरचौक तथा बरोट में बारिश तथा तूफान से एक ओर जहां फसलों को लाखों का नुकसान हो गया। वहीं कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सरकाघाट की झंझैल पंचायत में तेज तूफान से आम का एक पेड़ टूट कर मकान पर गिर गया। इस हादसे में स्लेटपोश मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी…

Read More

मंडी शहर में छात्र के अपहरण का मामला, स्कूल गया था शिवम

मंडी। शहर के अप्पर मंगवाईं मोहल्ला से छात्र के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। 15 वर्षीय शिवम घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन शाम को घर वापस नहीं लौटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवम पुत्र बृज लाल मोहल्ला अप्पर मंगवाईं शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वह स्कूल ही नहीं पहुंचा। छात्र शाम को भी घर वापस नहीं आया। शिवम आर्य समाज मंडी में पढ़ता…

Read More

पीजीआई में जिंदगी की जंग लड़ रही निशा

मंडी। शहर के समखेतर मोहल्ले में बंदर के हमले में घायल हुई निशा पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी की जंग लड़ रही है, लेकिन उसे अभी तक न तो सरकार, प्रशासन और न ही वन विभाग की ओर से कोई राहत प्रदान की गई है। निशा के माथे की हड्डी टूट चुकी है तथा सिर में खून जाम हो गया है, जबकि उसके दोनों घुटने टूट चुके हैं। निशा गत पांच मई को बंदराें के हमले में इमारत की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई थी। गंभीर रूप से घायल निशा…

Read More

टिहरा के 66 घराें के विद्युत कनेक्शन काटे

टिहरा (मंडी)। विद्युत उपमंडल टिहरा के अंतर्गत बिलों का भुगतान समय पर न करने वाले डिफाल्टर उपभेक्ताओं पर बोर्ड ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बोर्ड ने विद्युत कनेक्शन काटने की मुहिम शुरू कर दी है। विभाग ने कड़ी कार्रवाई अमल में लाते हुए उपमंडल के पांच दर्जन से भी अधिक घरों की बिजली काट दी है। विभाग की यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी। विभाग ने पांच अनुभागाें से कुल 66 उपभोक्ताआें के बिजली कनेक्शन कट कर दिए हैं। इनमें चोलथरा विद्युत अनुभाग के अंतर्गत 24 उपभोक्ताओं, संधोट…

Read More

नई भर्ती जल्द शुरू करे सरकार : शर्मा

मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकीकर्मचारी संघ जिला मंडी ने 15वां जिला स्तरीय स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संस्थापक बलवीर शर्मा ने इस बात पर बल दिया कि सभी कर्मचारी प्रदेश व देश हित में कार्य करें। यदि राष्ट्र मजबूत है तो इसमें रहने वाला हर नागरिक व कर्मचारी मजबूत है। संघ के जिला सचिव व प्रदेश महामंत्री दुनी चंद ने कहा कि आठ मई 1999 को विद्युत तकनीकीकर्मचारी यूनियन की स्थापना हुई थी। इस लंबे अंतराल में तकनीकीकर्मचारियों की सभी बड़ी गंभीर…

Read More

रोते बिलखते अपनों की तलाश

नगवाईं (मंडी)। जिले के नगवाईं के समीप बुधवार को हुए दर्दनाक बस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हादसे की खबर सुनते ही लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। ब्यास नदी के बीच में गिरी बस को देख कर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटनास्थल पर परिजनों के रोते बिलखते देख कर माहौल गमगीन हो गया। किसी को भी पता नहीं लग पा रहा था कि उनके परिजन जिंदा हैं या नहीं। सभी की नजर ब्यास नदी में गिरी बस के ऊपर ही टिकी थी।…

Read More