जहरीले पदार्थ के सेवन से दो महिलाओं की मौत

करसोग/लडभड़ोल (मंडी)। मंडी जिले में जहरीले पदार्थ के सेवन की दो अलग-अलग घटनाओं में महिला तथा युवती की मौत हो गई। एक मामले में युवती ने जहर निगलकर जान दे दी, जबकि दूसरे में महिला ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पहले मामले में पुलिस थाना करसोग के अंतर्गत खरन गांव की एक 18 वर्षीय युवती ने जहर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवती ने घर पर ही जहर का सेवन किया। बेहोश होने पर…

Read More

भाजपा प्रत्याशी की जीत को कमर कस लें

सरकाघाट (मंडी)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि मंडी लोकसभा उप चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस लें। स्थानीय बचत भवन में सरकाघाट भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सत्ती ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के चार महीने में विकास के नाम पर केवल कोरी घोषणाएं करके प्रदेश के लोगों से छल किया है, जबकि जमीन पर कोई भी घोषणा खरी नहीं उतरी है। सरकाघाट मंडल…

Read More

महिला पर भालू ने किया हमला

बरोट (मंडी)। बरोट से 16 किमी दूर बड़ागांव पंचायत में भालू ने एक महिला को लहुलुहान कर दिया। बुधवार सुबह भालू ने महिला पर उस समय हमला कर दिया, जब वह घर से दो किमी दूर पशुओं को चराने गई थी। भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से उसे पीएचसी बरोट पहुंचाया, जहां से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के लिए रैफर कर दिया है। घायल महिला मंगती देवी (51) पत्नी गुरध्यान सिंह निवासी बड़ागांव ने…

Read More

देवदार की लकड़ी समेत पकड़े पांच युवक

उरला (मंडी)। क्षेत्र में वन तस्करी का अवैध धंधा जोरों से पनप रहा है। वन काटू हरे भरे देवदार के पेड़ों को रातों रात काट कर ठिकाने लगाने की फिराक में हैं। ऐसे में वन महकमे को बीती रात को इन लकड़ी तस्करों को धर दबोचने में कामयाबी हासिल हुई है। वन परिक्षेत्र उरला और पधर पुलिस के दल ने संयुक्त रूप से रात्रि गश्त के दौरान वन तस्करी में संलिप्त पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इन आरोपियों को देवदार के आठ स्लीपर सहित दबोचा गया, जिन्हें न्यायालय…

Read More

हाटेश्वरी मंदिर के सुरक्षा कर्मी पर हमला

मंडी। बल्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्गी के समीप प्रसिद्ध मां हाटेश्वरी मंदिर में कुछ युवकों ने सुरक्षा कर्मी की पिटाई कर दी। मारपीट करने वाले युवक शादी समारोह में आए थे। मंदिर कमेटी ने बल्ह थाना पुलिस को मारपीट की शिकायत कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह में आए कुछ युवकों ने मंदिर के सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट कर दी। मंदिर कमेटी का आरोप है कि युवकों ने पहले शराब पी। उसके बाद आपस में झगड़ा कर गाली गलौच करने लगे। मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मी…

Read More

फसलों के नुकसान पर मुआवजा दे सरकार

नेरचौक (मंडी)। हिमाचल किसान सभा बल्ह इकाई की बैठक में किसानों व क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चरचा की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष परसराम ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि पांच मई से किसान सभा सदस्यता अभियान शुरू करेगी। शुक्रवार को आयोजित बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। किसान सभा बल्ह इकाई के अध्यक्ष परसराम ने कहा कि बंदर व आवारा पशु किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी सरकार ने किसानों को इस समस्या…

Read More

सधोट पंचायत के आठ गांवों में पेयजल संकट

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की सधोट पंचायत के अंतर्गत आठ गांवों में सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति न होने के कारण ग्रामीणों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांव के लोगों को करीब दो किलोमीटर दूरी से पानी ढोकर लाना पड़ता है। आठ गांवों में पेयजल आपूर्ति करने के लिए विभाग की ओर से एक वाटर गार्ड तैनात किया गया है। सधोट पंचायत के मोरतन, बाहरू, धनराशि, कटेहड़ा, जोल, आचार्य बस्ती, सधोट-एक व दो व जटगहरा गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए विभाग की ओर से एक वाटर गार्ड तैनात…

Read More

सुंदरनगर में डिपुओं से नदारद है राशन का कोटा

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली व उपदान के तहत मिलने वाला राशन अब तक डिपुओं में नहीं पहुंचा है। इसके कारण डिपुओं में पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। डिपुओं में राशन का कोटा न मिलने का कारण मुख्य गोदामों में सरकार की ओर से आने वाली सप्लाई न आना प्रमुख कारण है। समय पर राशन न मिलने से उपभोक्ताओं में भी रोष है। सुंदरनगर उपमंडल में करीब 20 हजार राशनकार्ड उपभोक्ता हैं, जो इस बार प्रदेश सरकार की ओर से मार्च व मई…

Read More

आटो दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

रिवालसर (मंडी)। जाहू-कलखर-नेरचौक मार्ग पर कलखर के समीप बजीर बावड़ी नामक स्थान पर एक आटो सड़क से करीब 100 मीटर नीचे लुढ़क गया। इस हादसे में आटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आटो रिक्शा एचपी 66-1548 जाहू से नेरचौक जा रहा था। अचानक बजीर बावड़ी मोड़ पर सड़क से नीचे लुढ़क गया। इसमें सवार केसर सिंह निवासी…

Read More

मंडी शहर में छाया बंदरों का आतंक

मंडी। शहर में बंदराें ने लोगाें पर हमले शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को शहर के जेल रोड में बंदराें के एक झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। महिला घर पर बाहर कपड़े धो रही थी। अचानक चार बंदर उस पर छपट पड़े। हमलावर बंदर इस कद्र उत्तेजित थे कि आसपास मौजूद इस घटना को देख रहे लोग अकेले महिला को छुड़ाने का साहस नहीं जुटा सके। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है। बंदरों के इस हमले से…

Read More