ऋण न चुकाने पर जमीन की कुर्की

गोहर (मंडी)। द सीडी बैंक चैलचौक से घरेलू कार्य के लिए ऋण लेकर इसे न चुका पाने पर बैंक ने एक व्यक्ति पर कुर्की की गाज गिराकर जमीन की नीलामी कर दी है। द सीडी बैंक चैलचौक शाखा में वर्ष 1996 में घरेलू कार्य के लिए चच्योट तहसील के चरखा गांव के उत्तम चंद ने बैंक से ऋण लिया था। ऋण लेने के बाद उक्त व्यक्ति ने बैंक के नियमानुसार ऋण की किश्तें अदा नहीं कीं, जिससे बैंक में उसका कर्ज बढ़ता गया। बैंक द्वारा ऋणी को कई बार नोटिस…

Read More

युवक-युवती ने किया फंदा लगा कर आत्महत्या का प्रयास

मंडी। शहर में वीरवार को एक युवक और युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में युवक व युवती को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी में भरती किया। दोनों पुलिस को बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 309 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर में किराए के मकान पर रहने वाली कपूरथला के रोज एवन्यू गली निवासी युवती ने वीरवार को कमरे में फंदा लगा कर आत्म हत्या करने का…

Read More

संगठन सशक्त होगा तो हर बाधा होगी आसान

चौंतड़ा (मंडी)। प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है। अगर संगठन सशक्त होगा तो हर बाधा आसान होगी। वह चौंतड़ा में भाजपा की बैठक में बोल रहे थे। इससे पूर्व जोगिंद्रनगर के विधायक ठाकुर गुलाब सिंह के नेतृत्व में मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष जवाहर ठाकुर और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि वे आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि…

Read More

जानकारी ही नहीं, कैसे खाएं आयरन की गोली

मंडी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनीमिया की रोकथाम के लिए स्कूलों में बच्चों के लिए आयरन फोलिक एसिड की गोलियां देने की योजना शुरू की गई, लेकिन आयरन गोली खाने के बाद स्कूली बच्चों की तबीयत खराब होने का प्रदेश में दूसरा मामला सामने आया है। बिलासपुर जिले के एक स्कूल में आयरन की गोलियां खाने के बाद कई बच्चे अस्पताल पहुंचे हैं। ऐसा ही मामला धर्मपुर क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मढ़ी में भी बुधवार को सामने आया है। गोली खाने के बाद करीब 40 बच्चों को…

Read More

पालीटेक्निक कालेज की कार्यप्रणाली जांच के घेरे में

मंडी। बाढू स्थित एक निजी पालीटेक्निक कालेज की कार्यप्रणाली जांच के घेरे में आ गई है। संस्थान के दर्जनाें छात्रों ने कालेज प्रशासन पर उनके परीक्षा फार्म बोर्ड को न भेजने का आरोप लगाया है। वीरवार को अपनी समस्या के समाधान के लिए छात्र उपायुक्त मंडी के दरबार में पहुंच गए। यहां संस्थान के छात्रों ने उपायुक्त को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। करीब पांच दर्जन छात्राें ने आरोप लगाया कि संस्थान द्वारा छात्रों के परीक्षा फार्मों को जान-बूझकर आगे ही नहीं भेजा जा रहा है। जबकि टैक्नीकल बोर्ड धर्मशाला को…

Read More

आयरन गोलियां खाने से 40 बच्चे बीमार

सरकाघाट/धर्मपुर (मंडी)। आयरन फॉलिक एसिड की गोलियां खाने के बाद करीब 40 स्कूली छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द और उल्टी और चक्कर आने की शिकायत के चलते बुधवार को उन्हें पीएचसी मढ़ी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। यह मामला सरकाघाट उपमंडल की बिंगा पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मढ़ी का है। आयरन की गोलियां खाने से शिक्षकों की तबीयत भी खराब हो गई। वीरवार को भी तीन छात्राएं पीएचसी लाई गईं। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य विक्रम राठौर ने इसकी पुष्टि…

Read More

भुगतान न होने से साठ मजदूरों को पैसों के लाले

पधर (मंडी)। लोक निर्माण विभाग मंडल पधर के अधीन कमांद उपमंडल में कार्यरत लगभग 60 मजदूरों को मार्च महीने के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। पगार न मिलने से मजदूरों को आर्थिक तंगहाली के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इंटक लोनिवि मंडल के अध्यक्ष पुरुषोत्तम ने बताया कि अधिकांश मजदूरों के बच्चे स्कूलों में पढ़ते हैं। मजदूरों को वेतन न मिलने से वे अपने बच्चों को नए शिक्षा सत्र से पठन पाठन की सामग्री खरीदने से भी वंचित हो गए हैं। कई बच्चों को स्कूलों में दाखिला…

Read More

भुगतान न होने से साठ मजदूरों को पैसों के लाले

पधर (मंडी)। लोक निर्माण विभाग मंडल पधर के अधीन कमांद उपमंडल में कार्यरत लगभग 60 मजदूरों को मार्च महीने के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। पगार न मिलने से मजदूरों को आर्थिक तंगहाली के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इंटक लोनिवि मंडल के अध्यक्ष पुरुषोत्तम ने बताया कि अधिकांश मजदूरों के बच्चे स्कूलों में पढ़ते हैं। मजदूरों को वेतन न मिलने से वे अपने बच्चों को नए शिक्षा सत्र से पठन पाठन की सामग्री खरीदने से भी वंचित हो गए हैं। कई बच्चों को स्कूलों में दाखिला…

Read More

महिला को राशन न देने पर नोटिस जारी

मंडी। महिला को राशन न देने के एक मामले में राज्य उपभोक्ता आयोग ने संबंधित अधिकारियों सहित उसके पति को नोटिस जारी किया है। आयोग ने महिला की अपील एडमिट करते हुए अब इस मामले की सुनवाई 30 मई को सुनिश्चित की है। राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुरजीत सिंह व सदस्यों प्रेम चौहान एवं चंद्रशेखर शर्मा ने मंडी सर्किट बेंच के दौरान अपीलकर्ता सुंदरनगर के नघवाहण (महादेव) निवासी भावना देवी और उसकी बेटी ममता की अपील पर संज्ञान लेते हुए इसे सुनवाई के लिए एडमिट करते हुए जिला…

Read More

चार दिन बाद मिला डूबे अभय का शव

लडभड़ोल (मंडी)। सांडापतन में ब्यास की लहरों में डूबे अभय का शव बुधवार दोपहर को पानी से बाहर निकल आया। करीब ढाई बजे उसका शव जैसे ही पानी के ऊपर तैरने लगा, उसे देखकर लोग इकट्ठा हो गए। हैरानी की बात थी कि 15 वर्षीय अभय का शव पानी से बाहर निकलकर उसी जगह तैर रहा था, जहां वह डूबा था, जबकि उसी स्थान पर शव की तलाश में गोताखोर चप्पा-चप्पा छान चुके थे। इस पर लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। अभय गत…

Read More