नेरचौक (मंडी)। नवरात्र पर्व के मौके पर सोना-चांदी के दाम में आई गिरावट से सर्राफा बाजार में रौनक लौट आई है। सोने के दाम कम होने से शादी समारोह के लिए लोगों ने जेवरातों की खरीदारी शुरू कर दी है। बुधवार को 22 कैरेट सोना 23800 रुपये तथा 23 कैरेट सोना 25500 प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया। वहीं चांदी के दाम गिरने से 44000 रुपये प्रति किलो तक आ गई है। सोना-चांदी के दाम में आई गिरावट से सर्राफा बाजार में खरीदारों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। शीघ्र ही…
Read MoreCategory: Mandi
विनीत मौत मामले में हत्या का मामला दर्ज
सरकाघाट (मंडी)। बरच्छवाड़ निवासी विनीत (26) की मौत पर एक माह के बाद हत्या का मामला दर्ज हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की मांग एवं बयानाें के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि हत्या को लेकर पुलिस के पास न तो कोई पुख्ता सबूत हैं और न ही किसी पर शक। इस मामले में पुलिस अब तक किसी को भी हिरासत में नहीं ले पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनडाइजेस्ट फूड का खुलासा हुआ है, लेकिन परिजन विनीत की मौत को बार-बार एक साजिश के…
Read Moreसीएचसी पधर में होगी डेंटल डाक्टर की तैनाती
पधर (मंडी)। पधर में तीन दिवसीय किसान मेला बुधवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि द्र्रंग विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा तथा प्रत्येक गांव में लोगों को समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने किसानों व पशु पालकों का आह्वान किया कि प्रदेश…
Read Moreनिहरी में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत
गोहर (मंडी)। निहरी क्षेत्र के अछड़ी में पुलिस को ढांक से नीचे गिरी एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त पुलिस ने नरेश कुमार पुत्र आत्मा राम निवासी मताहर (पंडार) के रूप में की है। एसपी आरएस नेगी ने शव मिलने की पुष्टि की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत ढांक से पांव फिसलने के कारण खाई में गिरने से हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार…
Read Moreमहंगाई ने फीका किया फलों का स्वाद
नेरचौक (मंडी)। नवरात्रों पर्व पर फलों की डिमांड बढ़ने के साथ ही दाम भी आसमान छू रहे हैं। व्रत पर फलों का स्वाद लेने के लिए लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। सेब सौ से दो सौ रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। वहीं, केला भी 60 रुपये प्रति दर्जन तक पहुंच गया है। नवरात्र सीजन के चलते फलों के दामों में 20 से 25 रुपये की बढ़ोत्तरी हो गई है। फलों की डिमांड बढ़ने के साथ दाम में उछाल आने से आम आदमी की जेब पर भारी पड़…
Read Moreमंडी आईटीआई में बेरोजगाराें को नौकरी का मौका
मंडी। सोलन जिला के बरोटीवाला स्थित जीएमपी टेक्निकल सोल्यूशन कंपनी आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार मुहैया करवाएगी। कंपनी ने हिमाचल के युवाआें के लिए आईटीआई मंडी में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू रखे हैं। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी मंडी आईएस ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। जीएमपी कंपनी को वेल्डर ट्रेड में प्रशिक्षति युवाओं की जरूरत है। इसके लिए कंपनी के प्रतिनिधि 17 अप्रैल को मंडी आईटीआई में इंटरव्यू लेंगे। कैंपस इंटरव्यू में चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से 6,000 रुपये मासिक सैलरी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा…
Read Moreकुठेहड़ में बीपीएल चयन पर सवाल
करसोग (मंडी)। बीपीएल चयन को लेकर क्षेत्र की कुठेहड़ पंचायत की कार्यप्रणाली जांच के घेरे में आ गई है। लोगाें ने बीपीएल चयन प्रक्रिया में सवाल खड़े कर मामले की शिकायत एसडीएम से की है। इस पर एसडीएम ने बीडीओ को जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि बीपीएल चयन प्रक्रिया के समय पंचायत में तैनात सुपरवाइजर मौजूद नहीं था। इसके अलावा चयन प्रक्रिया में पात्र लोगों की अनदेखी की गई है। आईआरडीपी में उन लोगाें का ही चयन किया गया जो पहले से ही…
Read Moreभूकंप के झटकों से हिला मंडी जिला
मंडी। मंडी जिला में भी मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। 4 बज कर 21 मिनट पर आए भूकंप के झटके से कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता का पता नहीं लग पाया। जिले के मंडी, सुंदरनगर और अन्य क्षेत्रों में भी मंगलवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों में इस संबंध में खूब चरचाएं होती रही। दो-तीन सेकंड तक आए भूकंप के झटके मामूली होने से कई लोगों को इसका एहसास नहीं हो पाया, लेकिन कई लोगों ने…
Read Moreगैरहाजिरी पर जारी होंगे कारण बताओ नोटिस
मंडी। जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चरचा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने की। बैठक में सरकार के सौ दिन पूरे करने और जन कल्याण के फैसले लेने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार प्रकट किया गया। साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहे पदाधिकारियों के खिलाफ संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है। इस दौरान बैठक से नदारद पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला लिया गया। मंगलवार को गांधी भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला…
Read Moreस्पोर्ट्स क्लब भड़याल ने जीता कबड्डी का खिताब
मंडी। गलैक्सी युवक मंडल स्योशी की ओर से दियारगी पंचायत में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चांबी, भड़याल, हटगढ़, दियारगी और पलौहटा सहित आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स क्लब भड़याल की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया।, जबकि स्पोर्ट्स क्लब हटगढ़ की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में भड़याल की टीम के महेंद्र सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में युवा कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष संजू डोगरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर…
Read More