टिप्पर लुढ़का, एक की मौत; एक घायल

रिवालसर (मंडी)। रिवालसर-नैणा देवी सड़क सोमवार देर रात गैहरी गलू के पास एक टिप्पर ढांक से गिर गया। हादसे में इसमें सवार दो में से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब साढ़े दस बजे टिप्पर डोह गांव की ओर जा रहा था कि गैहरी गलू के पास अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ फुट गहरी ढांक में जा गिरा। हादसे में…

Read More

सुअरों के हमले से महिला घायल

मंडी। शहर के साथ लगती द्रंग क्षेत्र की पंचायत तुंग के अरढा गांव में एक वृद्ध महिला पर जंगली सुअरों ने हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला को घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्राम पंचायत तुंग के प्रधान मान सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे अरढा गांव की 70 वर्षीय द्रुमती देवी पत्नी स्व. तारा चंद अपनी गौशाला की ओर पशुओं की देखभाल के लिए जा रही थीं। इतने में पीछे से जंगली…

Read More

बिजली का करंट लगने से व्यक्ति की मौत

रिवालसर (मंडी)। सदर विकास खंड की पंचायत दूसरा खाबू में बिजली का करंट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। पंचायत के कलेहड़ी निवासी पैंसठ वर्षीय हरीराम पुत्र धनीराम सायं साढ़े पांच बजे अपने एक साथी के साथ बांस काटकर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान बारिश के साथ भरी गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिरी। जैसे ही हरीराम अपने घर के गेट के पास पहुंचा उसने लोहे का गेट खोला तो उसे बिजली का करंट लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्राम पंचायत दूसरा खाबू के प्रधान यादविंद्र…

Read More

नियमित करने का आश्वासन पूरा करो

मंडी। प्राथमिक सहायक अध्यापकों की बैठक धर्मपुर खंड-दो के प्रधान मुंशी राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्राथमिक सहायक अध्यापकों की विभिन्न मांगों पर गहन चरचा की गई। बैठक में सरकार से मांग की है कि धर्मशाला में शीतकालीन सत्र के दौरान दिए गए आश्वासन को शीघ्र पूरा किया जाए। शनिवार को विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित बैठक में जिले के विभिन्न खंडों से पदाधिकारियों व प्राथमिक सहायक अध्यापकों ने भाग लिया। बैठक में सुंदरनगर द्वितीय के प्रधान नेक राम, सराज प्रथम के दिनेश कुमार, चच्योट प्रथम के ओम प्रकाश,…

Read More

लच्छी-लच्छी लोक गलांदे…पर थिरके दर्शक

रिवालसर (मंडी)। बैसाखी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या लोक गायक घनश्याम पहाड़िया के नाम रही। उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। पहली संध्या का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि लोनिवि रिवालसर के सहायक अभियंता बीएस गुलेरिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। घनश्याम ने पहाड़ी गीत पता पानो रा ओ मेरी गंगिए, कांटा चुभी गया कुमरों रा, बस चलीए कालोनी पपरोले, हुण ता कताहिओं जो नचदा धुड़ुआ, राजी रहया मुईए बमना री छोरिए ज्यूंदे जियूवा रे मेले आदि नाटियों से दर्शकों को नाचने पर विवश किया।…

Read More

बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही

मंडी। जिले के कई हिस्सों में शनिवार को फिर से तेज बारिश और ओलावृष्टि ने कहर ढाया। इससे जिले की सराजघाटी, कमरूघाटी, उत्तरशाल और चौहारघाटी में नकदी फसलों और सेब को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से सबसे अधिक नुकसान सेब, नाशपाती, मटर, जौ और गेहूं की फसल को हुआ। सराज घाटी के तहत आने वाले छत्तरी क्षेत्र की दो पंचायतों बरयोगी और काकड़ाधार में सबसे अधिक कहर ओलावृष्टि का हुआ है। हिमाचल किसान सभा की क्षेत्रीय कमेटी छत्तरी के सचिव बिहारी लाल ने बताया कि सर्दियों में तेज हवाओं…

Read More

नहाते समय ब्यास नदी में डूबा बालक

लडभड़ोल (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल की लडभड़ोल तहसील के अंतर्गत सांढापतन गांव का 15 वर्षीय बालक शनिवार को ब्यास नदी में डूब गया। बालक अपने दोस्तों के साथ सांढापतन स्थित ब्यास नदी में नहा रहा था। सूचना मिलते ही एसडीएम जोगिंद्रनगर किशोरी लाल मौके पर पहुंचे। डूबा बालक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के जानकारी के अनुसार अभय पुत्र बीरी सिंह गांव सांढापतन शनिवार को अपने दोस्तों के साथ ब्यास नदी में नहाने गया था। नहाते वक्त अभय गहरे पानी की तरफ चला गया,…

Read More

रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

बलद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा क्षेत्र के बतैल के पास ट्रक से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को बतैल के पास बाइक ट्रक के पीछे से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार ग्राम पंचायत खुडला के गांव धतोली निवासी कमलेश कुमार (32) की मौत हो गई। कमलेश के सिर पर गंभीर चोटें आने से उसे उपचार के लिए एफआरयू बलद्वाड़ा लाया गया, जहां उसने…

Read More

आईआरडीपी मामले को लेकर उग्र हुए चुक्कू के लोग

उरला (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत चुक्कू के ग्रामीणों ने रविवार को आयोजित पंचायतों की आम सभा की बैठक में कोरम पूरा होने के बावजूद आईआरडीपी परिवारों की छंटनी न करने का आरोप पंचायत प्रतिनिधियों पर जड़ा है। इस बावत पंचायत के दर्जनों लोगों ने मंगलवार को चुक्कू पंचायत कांग्रेस कमेटी के सलाहकार बेसर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में तहसीलदार पधर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर उचित कार्रवाई अमल में लाने की गुहार लगाई है। जालम सिंह, बलवीर सिंह, भीम सिंह, प्रेम सिंह, नागेश कुमार, हरि सिंह,…

Read More

मजदूरों ने किया जीएम कार्यालय का घेराव

नेरचौक (मंडी)। करोड़ाें की लागत से निर्माणाधीन ईएसआईसी मेडिकल कालेज मजदूराें की मांगाें को लेकर फिर चर्चाआें में आ गया है। मजदूर संगठनाें ने कंस्ट्रक्शन कंपनी एनसीसी पर मजदूराें की भविष्य निधि हड़पने का आरोप लगाया है। मंगलवार को सीटू के बैनर तले मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सीटू जिला सचिव राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों से कंपनी द्वारा मजदूरों का भविष्य निधि काटा जा रहा है, लेकिन किसी भी मजदूर का भविष्य निधि…

Read More