घासणी में लगी आग की चपेट में आने से कार जली

सुंदरनगर (मंडी)। यहां के जंगम बाग के निकट सड़क किनारे खड़ी एक मारुति कार घासणी में लगी आग की चपेट में आ गई। इसके कारण कार के टायरों में आग लग गई और कार आग की चपेट में आने से पूरी तरह से राख हो गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे, परंतु जब तक वे आग को बुझाने की कवायद आरंभ करते कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धवाल निवासी दया राम ने बुधवार सुबह अपनी कार जंगम बाग के…

Read More

बिजली बोर्ड की गलती से प्यासा रहा मंडी शहर

मंडी। बिजली बोर्ड की गलती की वजह से बुधवार को मंडी शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इससे मंडी शहर के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बीती रात करीब साढ़े दस बजे भ्यूली स्थित आईपीएच के पंप हाउस के पास बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। इससे ब्यास नदी से मोतीपुर धार स्थित ट्रीटमेंट टैंक के लिए पानी नहीं उठाया जा सका। नतीजन बुधवार सुबह जब लोगों ने अपने घरों में नलके खोले तो पानी की एक भी बूंद नहीं टपकी। मंडी शहर के लिए…

Read More

लापता शिवम का 11 दिन बाद भी नहीं सुराग

मंडी। शहर के अप्पर टारना से लापता 15 वर्षीय शिवम का ग्यारह दिन बाद भी कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। मंगलवार को शिवम के परिजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी से मिले तथा नाबालिग को ढूंढने की गुहार लगाई। शिवम पुत्र बृज लाल निवासी अप्पर मंगवाईं 10 मई को घर से स्कूल के लिए निकला था। वह उसी दिन से लापता है तथा आज दिन तक घर नहीं लौटा है। पुलिस में उसकी गुमशुदगी की 11 मई को शिकायत दर्ज करवाई गई है। परिजनाें के मुताबिक शिवम…

Read More

एम फार्म के आदेश पर पंचायत प्रतिनिधि तल्ख

गोहर (मंडी)। पंचायतों में रेत, बजरी और पत्थर के लिए खनन विभाग के एम फार्म लागू करने के आदेश का गोहर विकास खंड के पंचायत प्रतिनिधियों ने विरोध जताया है। इस संदर्भ में मंगलवार को गोहर विकास खंड के पंचायत प्रतिनिधियों ने बीडीओ कार्यालय सभागार में एक बैठक बुलाकर इस फैसले का कड़ा विरोध जताया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि एम फार्म के कारण पंचायतों में 60-40 की रेशो में संतुलन नहीं हो पा रहे हैं, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों को मनरेगा के कार्यों में दिक्कतें पेश आ रही हैं।…

Read More

गोहर पुलिस ने दो निजी बसों के चालान काटे

गोहर (मंडी)। गोहर क्षेत्र में निजी बस चालकों की ओवरलोडिंग पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को इसी कड़ी में गोहर पुलिस ने मंडी गोहर सड़क पर जासण के समीप एक कार चालक को ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग करते देख उसका चालान काटा। उधर, पुलिस ने जासण में ही दो निजी बसों को जब रोका तो उनके अंदर ठूंस ठूंस कर सवारियां भरी हुई थीं। पुलिस ने दोनों निजी बसों के चालान भी काटे। एसएचओ गोहर नवीन झालटा ने पुष्टि करते हुए बताया कि यातायात नियमों…

Read More

भाजपा लोकसभा उपचुनाव के लिए तैयार

मंडी। सदर भाजपा मंडल की बैठक मंडलाध्यक्ष डीडी ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी उपाध्यक्ष कपूर सिंह पटियाल की माता और भटवाड़ स्थित कार हादसे में मारे गए डा. पवन कुमार के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान पार्टी गतिविधियों को गति देने के लिए मंडल उपाध्यक्ष एवं महामंत्री एवं सचिव जोनल वाइज नियुक्त किए गए। डीडी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी की आजीवन सदस्यता के लिए 31 मई से पूर्व…

Read More

चरचाओं से शुरू हुई लोस उप चुनाव की गरमाहट

मंडी। मंडी लोकसभा उपचुनाव की घोषणा के साथ ही संसदीय क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया है। कौन होगा अगला सांसद, प्रमुख दल कांग्रेस व भाजपा से कौन होगा प्रत्याशी। इसे लेकर शहरों के गली मोहल्लों से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों की चौपाल में चरचाएं भी शुरू हो गई हैं। चुनावी घोषणा के साथ ही वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। दोनों दलों के लिए उप चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। मंडी संसदीय क्षेत्र में उप चुनाव की घोषणा होते ही प्रमुख दल कांग्रेस व…

Read More

बीएड कालेज की मनमानी के खिलाफ सड़कों पर प्रशिक्षु

मंडी। एक निजी बीएड कालेज की मनमानी पर खफा उसके प्रशिक्षु छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। निजी बीएड कालेज प्रशासन ने बीएड कर रहे प्रशिक्षुआें को अगले सत्र से बढ़ी फीस को इसी सत्र में चुकाने का दबाव डाला था। मंगलवार को इसका कालेज के बीएड प्रशिक्षुओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध किया। कालेज के करीब पांच दर्जन प्रशिक्षु विरोध रैली में शामिल हुए तथा कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी प्रशिक्षुओं ने सेरी मंच से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। इसके बाद संबंधित मसले पर उपायुक्त…

Read More

तीसरे दिन मिल रहा है लोगों को पानी

सरकाघाट (मंडी)। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही सरकाघाट उपमंडल में पेयजल संकट गहराने लगा है। इससे लोगों को पेयजल दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नलों में पानी की आपूर्ति न होने से क्षेत्रवासियों को प्राकृतिक जल स्रोतों का रुख करना पड़ रहा है, जबकि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में लगाए गए हैंडपंपों में जंग लगने के कारण उनसे लाल पानी निकल रहा है, जो पशुओं के पीने योग्य भी नहीं है। क्षेत्र के चम्याणु, नालटा, सरसेहड़ा, हरी-सयमला व बरच्छवाड़ पंचायत के थमेड़ा आदि गांवों…

Read More

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत पर शोक

कोटली (मंडी)। रावमापा कोटली में शास्त्री शिक्षक पवन शर्मा का सड़क हादसे में देहांत हो गया। रविवार को चैलचौक करसोग मार्ग पर कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। सोमवार को उनकी मृत्यु का समाचार सुनकर पाठशाला के छात्र और शिक्षक शोक में डूब गए। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार और सभी प्राध्यापकों, अध्यापकों, कर्मचारियों तथा छात्रों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि पवन शर्मा न केवल अच्छे शिक्षक थे, बल्कि मिलनसार व्यक्ति भी थे। सोमवार को पवन शास्त्री का…

Read More