कुल्लू। मंडी संसदीय उपचुनाव को घोषणा के बाद कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों ने होमवर्क करना तेज कर दिया है। जिला महिला कांग्रेस भी उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने की दिशा में सक्रिय हो गई है। मंडी लोस उप चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की सचिव एवं हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी विद्या देबू इन दिनों मंडी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने बंजार विस क्षेत्र में महिला कांग्रेस की बैठक ली। इसमें आनी विस क्षेत्र की महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी…
Read MoreCategory: Mandi
भाजयुमो ने बोला केंद्र पर हल्ला हल्ला
मंडी। भाजयुमो मंडी जिला के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार और घोटालों के विरोध में केंद्र की यूपीए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया। मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर के बीच चौहाटा बाजार में इकट्ठा होकर यूपीए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष पाल वर्मा ने कहा कि यूपीए के पिछले चार साल के कार्यकाल को इतिहास में भ्रष्टाचार के लिए याद रखा जाएगा। टूजी घोटाला, कोयला एवं कॉमनवैल्थ घोटाला से पूरा…
Read Moreगर्भवती से दुराचार का प्रयास
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के रो पाली गांव में एक व्यक्ति ने दराट से डराकर एक चार माह की गर्भवती महिला को जबरन गहरी ढांक में ले जाकर उसकी पिटाई कर अस्मत लूटने के प्रयास करने का मामला सामने आया है। जिस समय यह घटना हुई महिला अपने चार साल के बच्चे को स्कूल छोड़ कर वापिस घर जा रही थी। ढांक में महिला के चीखने की आवाज सुनकर पास ही घास काट रही एक महिला ने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी महिला को छोड़ कर वहां से…
Read Moreसुंदरनगर में पेयजल को हाहाकार
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद के भोजपुर और अंबेडकर नगर वार्ड में चार-पांच दिन से पेयजल की नियमित आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी न आने से सबसे अधिक परेशानी अभिभावकों को स्कूल जाने वाले बच्चों को सुबह के समय तैयार करने में आ रही है। वहीं, पीने योग्य पानी लाने के लिए उन्हें प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। इस कारण लोगों में रोष है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पानी की आपूर्ति जुगाहन स्थित मेन…
Read Moreबेटे की दोनों किडनिया खराब बाप लाचार
मंडी। जोगिंद्रनगर के डाकघर द्राहल के बाहली गांव निवासी संवारू राम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस पुत्र पर परिवार को पालने की जिम्मेवारी थी, वही आज जिंदगी की जंग लड़ रहा है। पिता संवारू राम की जेब में फूटी कौड़ी नहीं है और बेटे की दोनों किडनियां फेल हैं। जवान बेटा अस्पताल में उपचाराधीन है, लेकिन अत्यंत निर्धन यह परिवार उसका इलाज करवाने में असमर्थ है। संवारू राम अपने बेटे कश्मीर सिंह के इलाज पर जमा सारी पूंजी लुटा चुके हैं। छोटे अस्पताल से लेकर…
Read Moreधूमधाम से निकली लखदाता पीर की जलेब
पधर (मंडी)। पीर बाबा लखदाता को समर्पित कुफरी का दो दिवसीय मेला धूमधाम से संपन्न हो गया। लगभग छह दर्जन पहलवानों ने कुश्ती के दंगल में दमखम दिखाया। इससे पूर्व आराध्य देव पाईंदल ऋषि डोलरा, माता जालपा भगवती सरौण और करनाल के रथों के सानिध्य में लखदाता पीर की जलेब कुफरी चौक पर पहुंची। आस्था स्वरूप ग्रामीणों ने अपनी मन्नतें पीर बाबा को कुश्ती के अखाड़े में चढ़ाई। कुश्ती का फाइनल मुकाबला रोपड़ पंजाब के पहलवान गोपाल और चंडीगढ़ के पहलवान प्रदीप कुमार के बीच खेला गया। कुफरी कुश्ती मेला…
Read Moreसुंदरनगर में अवैध कब्जों की निशानदेही शुरू
सुंदरनगर (मंडी)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारे सरकारी भूमि पर कुंडली जमाए बैठे लोगों से कब्जा छुड़ाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। राजस्व विभाग के चार सदस्यीय दल को प्रथम चरण में भोजपुर स्थित सिनेमा चौक से लेकर पुराना बस अड्डा तक क्षेत्र में निशानदेही करने के लिए प्रशासन ने आदेश दिए हैं। वीरवार को निशानदेही के पहले दिन सिनेमा चौक से लेकर गोपाल मंदिर की गली तक हुई निशानदेही में दर्जनों कब्जे होने की बात सामने आई है। यहां पर पांच फीट से लेकर 15 फीट तक…
Read Moreदेवदार की लकड़ी सहित तीन गिरफ्तार
उरला (मंडी)। पधर पुलिस ने महिंद्रा जीप में देवदार की अवैध लकड़ी लेकर जा रहे तीन तस्करों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीनाें आरोपियाें और वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार रात्रि पधर पुलिस दल ने एसएचओ संजीव सूद की अगुवाई में झटींगरी-कटींढ़ी मार्ग पर डायनापार्क के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान मार्ग से गुजर रही एक जीप सवार तस्कर पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। इन्हें पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। वाहन की…
Read Moreससुराल में जाकर व्यक्ति ने फंदा लगाया
गोहर (मंडी)। स्यांज के कासण गांव में एक व्यक्ति ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर दी। गोहर पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जाकर शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बागा गांव निवासी टेक चंद (44) के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब दस बजे टेक चंद ने अपने सुसराल में फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। बताया जाता है कि पिछले पांच दिन से पत्नी मायके…
Read Moreआचार संहिता लगने से साक्षात्कार रद
मंडी। मंडी लोकसभा उपचुनाव के चलते आचार संहिता लगने से ग्राम रोजगार सेवकों के रिक्त पदाें को भरने के लिए जारी प्रक्रिया भी अधर में लटक गई है। इससे एक ओर जहां आवेदनकर्ता उम्मीदवाराें का इंतजार और लंबा खिंच गया है, वहीं मनरेगा के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विकास खंड सदर के अंतर्गत इन दिनों ग्राम रोजगार सेवकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन आचार संहिता लगने से निर्धारित साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। मंडी लोकसभा उपचुनाव के चलते प्रदेश के छह…
Read More