जमीन धंसने से सहमे ममाण के लोग

लडभड़ोल/धर्मपुर/चैलचौक। बरसात के खतरे के बीच लोगों को कई जगह विभाग एवं प्रशासन की लापरवाही का सामना भी करना पड़ रहा है। लडभड़ोल क्षेत्र में लगातार बरसात से ममाण गांव खतरे की जद में है। यहां लोग सहमे हुए हैं। लेकिन, प्रशासन लोगों को भयमुक्त नहीं कर सका है। नाग मंदिर के पास बने घरों को जमीन धंसने से गंभीर खतरा पैदा हो गया है। जमीन धंसने का सिलसिला पिछले 4-5 साल से जारी है। लेकिन, प्रशासन तथा विभाग ने अभी तक कोई उचित कदम नहीं उठाए हैं। वहीं, ममाण…

Read More

मरीजों की आमद ज्यादा, बिस्तर मात्र 30

पधर (मंडी)। एफआरयू का दर्जा प्राप्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पधर में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन सुविधाओं में कोई इजाफा नहीं हुआ है। सीएचसी के लिए ढाई करोड़ की लागत से स्वीकृत नए भवन का काम भी अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के चुनाव क्षेत्र द्रंग के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पधर को वर्ष 2003 में फर्स्ट रेफरल यूनिट…

Read More

गुरैण खड्ड की बाढ़ में एक व्यक्ति बहा

बालीचौकी (मंडी)। सराजघाटी में भारी बारिश से कई जगहों पर नुकसान हुआ है। जबकि उपतहसील बालीचौकी की ग्राम पंचायत मुराह की गुरैण खड्ड में एक व्यक्ति की बह जाने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। गेहर सिंह पुत्र मेघ सिंह गांव शडैन ग्राम पंचायत बागी भनवास उत्तरशाल क्षेत्र के कटौला से अपनी मां और भाई के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही वे गुरैण खड्ड पार करने लगे तो अचानक खड्ड में पानी बढ़ गया। पानी के तेज बहाव में वह बह गया। इस…

Read More

चट्टान खिसकने से एक दर्जन दुकानदारों को खतरा

मंडी। मूसलाधार बारिश के कहर से मंडी शहर में भी नुकसान हुआ है। रविवार को हुई भारी बारिश के चलते ल्हासा गिरने से थनेहड़ा मुहल्ला में मकान और विक्टोरिया ब्रिज के पास दुकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है। मूसलाधार बारिश से थनेहड़ा मुहल्ला में स्थानीय निवासी देवी राम के मकान के आगे ल्हासा गिरने से दो मंजिला मकान को खतरा उत्पन्न हो गया है। देवी राम ने बताया कि रविवार सुबह हुई भारी बारिश से उनके मकान के डंगे के आगे की जमीन धंस गई। जिससे मकान को खतरा…

Read More

सड़क पर उतरे एसएसबी वालंटियर

मंडी। एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन मांगाें पर कोई गौर न होने पर बिफर गया है। मंगलवार को संगठन ने अपनी विचाराधीन मांगाें को लेकर रैली निकाली। इस बीच वालंटियरों ने सरकार तथा गृह मंत्रालय के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। विचाराधीन मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से गृह मंत्रालय को ज्ञापन भी सौंपा। संगठन प्रदेशाध्यक्ष एमआर भारद्वाज ने कहा कि संगठन मांगों को लेकर पिछले 5 साल से लगातार संघर्ष कर रहा है, लेकिन लगता है कि केंद्र सरकार तथा गृह मंत्रालय की प्रदेश के गुरिल्लाआें को उनका हक…

Read More

धराहल गांव में साढ़े तीन लाख के गहने उड़ाए

सुंदरनगर/मंडी। सुंदरनगर और जोगिंद्रनगर में चोरों ने घरों में सेंध लगाकर लाखों के गहनों के अलावा नकदी और अन्य सामान उड़ा लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दिनदिहाड़े धराहल गांव में चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर लाखों के गहने और बीस हजार की नकदी उड़ा ली। वारदात के समय घर में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। धराहल निवासी बसंत सिंह ने सुंदरनगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। बसंत सिंह…

Read More

दोषी चालक को तीन माह का कारावास

मंडी। तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के दोषी चालक को अदालत ने तीन माह के साधारण कारावास और 1500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय मेहता के न्यायालय ने पधर निवासी कमलेश कुमार पुत्र लभु राम के खिलाफ भादसं की धारा 279, 337 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 181 के तहत अभियोग साबित होने पर तीन-तीन और एक माह के साधारण कारावास तथा पांच-पांच सौ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना राशि निश्चित समय में अदा न करने पर…

Read More

खोलानाला में 60 बीघा भूमि को नुकसान

मंडी। जिले में भारी बारिश ने लोगाें को रुला कर रख दिया है। बारिश से खोलानाला में कई बीघा भूमि बह गई। गोशालाएं ढहने से मवेशी दबकर मर गए। लगातार हो रही बारिश से यहां कई गांवों को जानमाल सहित संपत्ति का नुकसान हुआ है। मंगलवार को ग्राम पंचायत खोलानाला के प्रभावित लोग अतिरिक्त उपायुक्त मंडी के द्वार पहुंचे। पंचायत समिति सराज के पूर्व अध्यक्ष सूरजमणि चौहान की अगुवाई में लोगाें ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई। सूरजमणि चौहान ने बताया कि बाढ़ से गांव खोलानाला सहित शैहनू, छमार,…

Read More

कोटली उप तहसील में लाखों का नुकसान

कोटली (मंडी)। उपतहसील कोटली के अंतर्गत पिछले दिनों बारिश से भारी नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग क्षेत्र में नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है। उपतहसील के अंतर्गत अब तक बारिश से करीब पचास लाख से अधिक नुकसान आंका गया है। कोटली उपतहसील के बलाहर गांव में गत दिनों बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। इसके अलावा उपतहसील के अन्य क्षेत्रों में भी नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है। उपतहसील कार्यालय से प्राप्त जानकारी…

Read More

पधर क्षेत्र में बारिश से भारी तबाही

पधर (मंडी)। पधर में मूसलाधार बारिश से कई पंचायतों में तबाही हुई। आधा दर्जन गौशालाओं के ढहने का समाचार है। कुफरी पंचायत के नशधरा, लुहारडी गांवों में रमजू देवी पत्नी स्व. ब्रेस्तू राम की गौशालाएं ढह गईं। इनमें अंदर बंधे 5 मवेशी घायल हो गए। भड़वाहण पंचायत के सरौंझ में गोविंद राम की गौशाला ढह गई। कुन्नू पंचायत के समखेतर निवासी हरिया राम के घर का आंगन क्षतिग्रस्त हो गया। कुफरी पंचायत के सिल्हीखड्ड में काहन सिंह की 6 बीघा जमीन धंस गई। मंगत राम का मकान एवं गौशाला ल्हासे…

Read More