केलांग (लाहौल-स्पीति) जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने बॉर्डर सील कर दिया है। केके सरोच ने बताया कि सेना को छोड़कर लाहौल-स्पीति प्रशासन लेह-लद्दाख की तरफ से आने वाले बाहरी लोगों को घाटी में प्रवेश की इजाजत नहीं देगा। जिला प्रशासन मंगलवार को लेह और कारगिल के डीसी को पत्र भेजेगा। कोरोना के मामलों को लेकर लेह-लद्दाख रेड जोन घोषित है। लिहाजा मनाली-लेह सड़क मार्ग खुलने के बाद लेह और कारगिल-जंस्कार की तरफ से लाहौल में आम लोगों की आवाजाही की इजाजत…
Read MoreCategory: Lahaul and Spiti
राष्ट्रीय एमटीबी साइकिल रेस में शिवेन ने फिर कामयाबी का लोहा मनवाया
केलांग (लाहौल-स्पीति) लाहौल के शिवेन ने 16वीं राष्ट्रीय एमटीबी (माउंटेन बाइकिंग) साइकिल रेस में एक बार फिर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रतियोगिता में शिवेन ने एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीता। जनजतीय जिला लाहौल-स्पीति के चुलिंग गांव के रहने वाले शिवेन ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में राष्ट्रीय एमटीबी प्रतियोगिता के एलीट क्रॉस कंट्री ओलंपिक फॉरमेट में उम्दा प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीता है। जबकि एलीट एकल प्रतिस्पर्धा में कांस्य मेडल झटका है। शिवेन पहले ऐसे भारतीय एमटीबी प्रतिभागी हैं, जिन्होंने एशियाई एमटीबी प्रतियोगिता में टॉप टेन में जगह…
Read Moreरोहतांग दर्रा बहाल कर लाहौल का संपर्क मनाली से जोड़ना होगी प्राथमिकता : ब्रिगेडियर एमएस बाघी, चीफ इंजीनियर
केलांग/कोकसर (लाहौल-स्पीति) देश के सबसे ऊंचे मनाली-लेह हाईवे से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। इस अभियान में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के दीपक और हिमांक प्रोजेक्ट की तीन कंपनियां जुट गई हैं। इस बार बर्फ हटाने का कार्य समय से 10 दिन पहले ही शुरू कर दिया गया है। बीआरओ के दीपक परियोजना के मुख्य अभियंता एमएस बाघी ने गुलाबा से चार किलोमीटर आगे राहलफाल के समीप वीरवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मशीनों को आगे रोहतांग की तरफ बर्फ हटाने के लिए रवाना किया। लाहौल के…
Read Moreमरीज को ढाई फीट बर्फ में उठाकर पहुंचाया पीएचसी अब कुल्लू के लिए देख रहे हैं हेलीकाप्टर की राह
उदयपुर (लाहौल-स्पीति) जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के अति दुर्गम क्षेत्र म्याड़ घाटी के करपट गांव की एक महिला मरीज को ग्रामीणों ने दो से ढाई फीट बर्फ के बीच उठाकर तिंगरेट पीएचसी पहुंचाया। महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंगरेट में उपचार चल रहा है। परिजन अब मरीज को वहां से लिफ्ट करने को लकर हेलीकाप्टर की राह देख रहे हैं। तिंगरेट हेलीपैड से हेलीकाप्टर की उड़ान होने पर कुल्लू के लिए महिला मरीज को लिफ्ट किया जाएगा। गौर हो कि भारी बर्फबारी से म्याड़ घाटी का संपर्क उपमंडल उदयपुर से…
Read Moreलाहौल के लिए हेलीकाप्टर उड़ानों का शेड्यूल जारी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राज्य सरकार ने लाहौल के बारिंग हेलीपैड के लिए पांच दिन बाद फिर हेलीकाप्टर उड़ानों का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पहली उड़ान भुंतर-बारिंग-भुंतर के बीच, दूसरी उड़ान भुंतर-उदयपुर-भुंतर के बीच, तीसरी उड़ान भुंतर-तांदी (डाइट)-भुंतर के बीच होगी। इससे पहले बारिंग हेलीपैड के लिए छह फरवरी को उड़ान होना तय था। खराब मौसम के चलते छह और सात फरवरी को बारिंग के लिए कोई भी उड़ान नहीं हो पाई थी। ऐसे में यात्रियों को यह उम्मीद थी कि तय शेड्यूल के मुताबिक नौ…
Read Moreलाहौल घाटी में नवंबर 2019 अधिकतम पारा माइनस छह डिग्री तथा न्यूनतम पारा माइनस 30 डिग्री , ढाई दशक बाद सबसे लंबे दौर की ठंड दर्ज हुईरिकॉर्ड
केलांग (लाहौल-स्पीति) लाहौल घाटी में ढाई दशक बाद सबसे लंबे दौर की ठंड पड़ रही है। नवंबर 2019 के से घाटी में न्यूनतम के साथ अधिकतम पारा भी शून्य से नीचे चल रहा है। इससे पहले घाटी में इस तरह की ठंड एक सप्ताह से 15 दिन तक रहती थी, लेकिन इस बार ठंड की लंबी अवधि ने ढाई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नवंबर 2019 से लाहौल घाटी में अधिकतम पारा माइनस छह डिग्री तथा न्यूनतम पारा माइनस 30 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। इस साल काजा और कोकसर में…
Read Moreपटवारियों के 1156 पदों के लिए अब तक आए सवा दो लाख आवेदन
शिमला हिमाचल में भरे जाने वाले पटवारियों के 1156 पदों के लिए सवा दो लाख से ज्यादा आवेदन आ गए हैं। सोमवार आवेदन की आखिरी तारीख है। जिलों में डाक के माध्यम से आए कई आवेदन अभी खुले भी नहीं हैं। संभावित है कि संख्या ढाई लाख तक पहुंच जाए। आवेदन करने वालों में पीएचडी, एमएससी, एमबीए, एमसीए, बीडीएस, बीटेक, बीकॉम, बीएसई, एमए और बीए करने वाले भी शामिल हैं। जिला कांगड़ा में एक पद के लिए 400 और मंडी में 200 से ज्यादा के बीच मुकाबला है। कांगड़ा जिला…
Read Moreहिमाचल में टूटा एक दशक का रिकॉर्ड, 24 घंटे में हुई इतने एमएम बारिश
शिमला हिमाचल में वर्ष 2011 के बाद बारिश का रिकॉर्ड टूटा है। प्रदेश में चौबीस घंटे में 102.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। गत 14 अगस्त, 2011 में चौबीस घंटे में 74 एमएम बारिश हुई थी।थी। राज्य भर में 24 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पहली जून से 18 अगस्त, 2019 तक प्रदेश में 530.7 एमएम बारिश हुई, जो कि सामान्य से 3 फीसदी कम है। इन क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश स्थान …
Read Moreबलवीर सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस मेडल
केलांग : सीमा सुरक्षा बल में तैनात लाहौल-स्पीति के सेकेंड-इन-कमांड अधिकारी बलवीर सिंह को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से नवाजा जाएगा। बीते साल छत्तीसगढ़ के कनकेर के जंगलों में नक्सलियों ने बीएसएफ के एक दल पर घात लगाकर हमला किया। दल का नेतृत्व बलवीर सिंह कर रहे थे। अदम्य साहस का परिचय देते हुए बीएसफ के जांबाजों ने इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को ढेर किया था। वर्ष 1995 में संघ लोक सेवा आयोग के जरिये बलवीर सिंह को बीएसएफ में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट नियुक्ति मिली। उन्होंने पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी बंगाल,…
Read Moreघुसपैठ का जवाब अब यहां से देगा भारत
भारतीय सीमा पर बार बार हो रही चीनी सैनिकों की घुसपैठ को रोकने और इस पर निगरानी रखने के लिए गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाने के संकेत दे दिए हैं। मंत्रालय जल्द ही हिमाचल के जिला स्पीति में एयरपोर्ट बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर सकता है। सीमा पार से बार-बार घुसपैठ और तिब्बत में रेल लाइन बिछने से चिंतित होकर नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने स्पीति के रंगरीक में सामरिक लिहाज से एयरपोर्ट बनाने की जरूरत जताई थी। इसके लिए उन्होंने रक्षा मंत्रालय को पत्र भी…
Read More