रामपुर बुशहर। लाहौल स्पीति जिले के स्पीति के करीब ढाई दर्जन लोग चार दिन से रामपुर में फंसे हुए हैं। भारी बर्फबारी से नेशनल हाईवे-22 बंद होने पर वे अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। इन लोगों ने घर जाने के लिए सरकार से हेलीकाप्टर सेवा की मांग की है। सोमवार को एसडीएम रामपुर के माध्यम से लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। स्पीति निवासी पनमा नामज्ञल, पसंग डोलमा, छेरिंग दोरजे, डोलमा बुटित, दोर्जे डोलमा, टाशी डोलमा, छेरिंग मिगजोम, रिंगचेन डोलकर, छेरिंग तरगे, अनी पदमा, तकपा दोर्जे, नवांग…
Read MoreCategory: Lahaul and Spiti
एक ही कमरे में बैठती हैं पांच कक्षाएं
केलांग। हर बच्चे को शिक्षा मुहैया करवाने के मंच से होने वाले सरकारी दावे धरातल पर पूरे होते नजर नहीं आते। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी की हालत देख कर इन दावों का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। जिला से पूर्व विधायक रामलाल मारकंडेय के ससुराल वारिंग में प्राथमिक स्कूल के बच्चे करीब दो सालों से युवक मंडल के भवन में पढ़ाई कर रहे हैं। युवक मंडल भवन के एक कमरे में पांच कक्षाओं को एक साथ पढ़ाया जा जाता है। इसी कमरे में बच्चों के लिए मिड-डे-मील की…
Read Moreलाहौल को हर रोज उड़ेगा हेलीकाप्टर
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के बाद बंद हुए रोहतांग दर्रे को लांघने के लिए प्रदेश सरकार ने हेलीकाप्टर सेवाएं शुरू करने को मंजूरी दे दी है। बुधवार को लाहौल के लिए पवन हंस का उड़नखटोला तीन उड़ानें भरेगा। सबसे पहले मरीजों को कुल्लू लिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल तीन मरीज इस सूची में शामिल है। इन मरीजों के साथ उन लोगों को वरियता दी जाएगी जिनका कुल्लू पहुंचना बहुत जरूरी है। हेलीकाप्टर की पहली उड़ान भुंतर-तांदी-भुंतर के बीच होगी। दूसरी उड़ान भुंतर-उदयपुर-भुंतर और तीसरी उड़ान भुंतर-सतिंगरी-भुंतर के मध्य करवाई जाएगी। उड़ानों में…
Read Moreहेलीकाप्टर सेवा शुरू करे प्रशासन
केेलांग। लाहौल स्पीति के लोगाें ने पंचायत प्रधान संघ के अध्यक्ष वीर सिंह के नेतृत्व में डीसी कुल्लू एसी नेगी से मुलाकात की। नेगी ने सोमवार को कुल्लू के उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया। प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान लोगों की समस्याओं के साथ ही हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने का आग्रह किया। वीर सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें कुल्लू उपायुक्त का कार्यभार संभालने पर बधाई दी। उपायुक्त एससी नेगी ने उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन भी दिया है। प्रतिनिधिमंडल में राजीव गांधी पंचायतीराज…
Read Moreपैदल पार न करें रोहतांग दर्रा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। समुद्रतल से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा पर सोमवार से लोग पैदल लांघने का प्रयास न करें। कड़ाके की ठंड और बर्फ के बीच फंसोगे तो बचाने वाला भी कोई नहीं मिलेगा। प्रशासन की ओर से रोहतांग दर्रे के आर पार पैदल राहगीरों के लिए कोकसर और मढ़ी में स्थापित बचाव चौकियाें को हटाया जा रहा है। पिछले साल बचाव चौकियों के जवानों ने 17,555 पैदल राहगीरों को रोहतांग दर्रे के आर पार सुरक्षित पहुंचाया है। बचाव दल अप्रैल माह में अमृतसर से लाहौल के ठोलंग गांव में…
Read More