अटल टनल रोहतांग की सौगात के बाद लाहौल में चंद्रा घाटी के सिस्सू और कोकसर में हर वर्ष पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि, पिछले डेढ़ माह से लाहौल के पर्यटन स्थलों में सैलानियों के बिना सन्नाटा पसरा है लेकिन 1 मार्च से देशभर के पर्यटक बर्फ की चांदी से चमकी लाहौल की वादियों का आनंद उठा सकेंगे। इन दिनों देवकारज के चलते चंद्राघाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सिस्सू और कोकसर में पर्यटन गतिविधियां बंद हैं। सिस्सू व कोकसर पंचायत में देवकारज में किसी तरह का शोर…
Read MoreCategory: Lahaul and Spiti
प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में लाहौल समेत ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा राजधानी शिमला में रात में हल्की बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद 14-15 अक्तूबर को भी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, चंबा जिला में सोमवार मध्यरात्रि मौसम ने करवट बदली। मौसम के करवट बदलते ही कबायली क्षेत्र भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों समेत…
Read Moreआईटीबीपी में पुरुष और महिला कांस्टेबल के पदों पर भर्ती रैली कल से शुरू
आईटीबीपी की ओर से पांच से आठ अक्तूबर तक द्वितीय वाहिनी आईटीबीपी बबेली में लाहौल-स्पीति के पुरुष और महिला आवेदकों के लिए कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 43 पदों पर खुली रैली के माध्यम से भर्ती की जाएगी। भर्ती सुबह 7:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी। भर्ती के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। आवेदक की आयु 1-08-2023 को 18 वर्ष से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। भर्ती में पंजीकरण करवाने के लिए आवेदकों का स्वयं भरा हुआ निर्धारित आवेदन प्रपत्र आवश्यक दस्तावेजों…
Read Moreसैकड़ों लोगो को बीआरओ ने डोहरनी नाला से किया रेस्क्यू
ग्रांफू-काजा सड़क पर डोहरनी नाला में मंगलवार देर रात 12:00 बजे फंसे सैकड़ों लोगों को सीमा सड़क संगठन के एक अधिकारी सहित 25 जवानों ने रेस्क्यू किया। हालांकि, इस मार्ग पर अभी बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। अभी छोटे वाहन ही आर-पार हो रहे हैं। 13 जून शाम को करीब 4:00 बजे छतड़ू से एक रिकवरी वैन मनाली की तरफ आ रही थी। यह डोहरनी नाला में पानी के तेज बहाव में फंस गई। इस कारण करीब 150 छोटे वाहन डोहरनी नाले के आर-पार रात 12:00 बजे…
Read Moreस्पीति में 840 महिलाओ को सुक्खू सरकार देगी 1500 रूपये प्रोत्साहन राशि 137 आवेदन हुए रद्द
प्रदेश की स्पीति घाटी की 286 बौद्ध भिक्षुणियों समेत 840 महिलाओं को 1,500 रुपये की मासिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी। बशर्ते यह एकल नारी पेंशन सुविधा का लाभ नहीं ले रही हों। तहसील कल्याण विभाग काजा के पास प्रोत्साहन राशि पाने के लिए कुल 940 आवेदन आए थे। इनमें 137 आवेदन रद्द हुए हैं। अब पहले चरण में 840 महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि की रिपोर्ट एक जून को आगे प्रेषित की जा चुकी है।इसमें 286 बौद्ध भिक्षुणी भी शामिल हैं। हालांकि, अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र महिलाओं…
Read Moreबर्फबारी से लाहौल-किन्नौर में बढ़ीं दुश्वारियां, जानें 13 मई तक का मौसम पूर्वानुमान
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कई भागों में मई में भी बर्फबारी जारी रहने से किसानों-बागवानों सहित आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीती रात से लाहौल व किन्नौन के ऊंचाई वाले भागों में रुक-रुककर बर्फबारी जारी है। किन्नौर जिले के सांगला, रक्षम, छितकुल, लिप्पा, आसरंग, हांगो, चुलिंग सहित कई अन्य क्षेत्रों में करीब चार से छह इंच तक ताजा हिमपात हुआ है। इससे सेब सहित कई अन्य नकदी फसलों पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। बर्फबारी से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की सेटिंग पर विपरित असर पड़ रहा…
Read Moreराज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह काजा में होगा : सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 15 अप्रैल को लाहौल-स्पिति जिला के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चंबा में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिला सिरमौर के नाहन में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल जिला हमीरपुर में, कृषि मंत्री चंद्र कुमार जिला कांगड़ा के धर्मशाला में, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान जिला ऊना में, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जिला बिलासपुर में, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला शिमला में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देश पर बीमार महिला को लाहौल से एयर लिफ्ट किया गया
शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर के माध्यम से आज सूचना प्राप्त हुई कि जिला लाहौल-स्पिति के उदयपुर उपमंडल के गांव छालिंग निवासी पदमा देचिन गंभीर रूप से बीमार हैं और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा की आवश्यकता है। यह जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री ने पदमा देचिन को हेलिकॉप्टर के माध्यम से कुल्लू स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने बिना समय गंवाए मुख्यमंत्री के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित की। अब पदमा देचिन का कुल्लू अस्पताल उपचार किया जा रहा है। भारी बर्फबारी…
Read Moreआसान होगा अब पांगी के लिए सफर, अब सात घंटे का सफर होगा मात्र साढ़े तीन घंटे में तय
उदयपुर (लाहौल-स्पीति) लाहौल-पांगी-कश्मीर को जोड़ने वाले राज्य मार्ग-26 को सुगम बनाने की कवायद तेज हो गई है। सड़क पर सफर आसान बनाने के लिए जगह-जगह टारिंग का काम चल रहा है। इस सीजन में सीमा सड़क सड़क का लक्ष्य तिंदी से आगे 26 किलोमीटर मार्ग को टारिंग करने लक्ष्य रहा है। 18 किलोमीटर मार्ग में टारिंग का कार्य तीन माह में पूरा कर लिया है। अब बचे मार्ग आठ किलोमीटर का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा। 94 आरसीसी के अधीन करीब 140 किलोमीटर लंबी तांदी- संसारीनाला सड़क लाहौल-पांगी को…
Read Moreसेना और बीआरओ के लिए सरचू बॉर्डर पर 4G इंटरनेट सेवा शुरू
केलांग (लाहौल-स्पीति) भारतीय सेना और बीआरओ की जरूरत को देखते हुए निजी कंपनी ने सरचू में इंटरनेट सेवा शुरू की है। मनाली-लेह मार्ग के लद्दाख-हिमाचल बॉर्डर सरचू में भारतीय सेना का ट्रांजिट कैंप है। सीमा सड़क संगठन का डेट कैंप भी है। सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग पर स्थित सरचू बॉर्डर में सेना और बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) के लिए फोर जी इंटरनेट सेवा शुरू हो गई है। दावा किया जा रहा है कि समुद्रतल से 13,783 फीट ऊंचा सरचू बॉर्डर देश का पहला ऐसा सबसे ऊंचा इलाका बन गया…
Read More