हाईडल प्रोजेक्टों में बिजली उत्पादन सिमटा

भल्याणी (कुल्लू)। कुल्लू घाटी के नदी-नालों का पानी जमने लग गया है। लंबे अरसे से जिला में बारिश नहीं होने से घाटी के छोटे-बडे़ नदी-नालों में पानी का जलस्तर सिमट कर रह गया है। ऐसे में जिले में विद्युत उत्पादन करे रहे हाईडल प्रोजेक्ट बैकफुट पर आ खड़े हुए हैं। उत्पादन में इतनी गिरावट दर्ज की गई है कि प्रोजेक्टों का आर्थिक संतुलन गड़बड़ा गया है। घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में अत्यधिक ठंड के चलते नदी-नाले जाम हो गए हैं। ऐसे में जलस्तर घट गया है तथा बिजली उत्पादन…

Read More

पत्थरों से पीट-पीटकर दोस्त की हत्या

बंजार (कुल्लू)। दो दोस्तों के बीच जाम छलकाने के बाद हुई कहासुनी एक की जान पर भारी पड़ गई। गुस्से में आकर एक दोस्त ने पत्थरों से पीट-पीटकर दूसरे की जान ले ली। बंजार में मंगलवार रात को रामू (37) और उसके दोस्त शेर सिंह (30) ने रामू के अस्थाई निवास पर पहले इकट्ठा बैठकर शराब पी। इसके बाद दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसी बीच शेर सिंह निवासी वरड़ा ने तैश में आकर रामू के सिर पर पत्थर से कई वार कर दिए। इससे उसकी मौके…

Read More

बनाना रेस में अंकिश ने मारी बाजी

कुल्लू। बचपन प्ले स्कूल शमशी में स्पोर्ट्स डे धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इसमें कांगरो रेस, दौड़, फरॉग रेस, एक टांग रेस, साइकिल रेस, बनाना रेस, जलेबी रेस, लेमन स्पून, हॉपिंग रेस आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कांगरो रेस में वरधान प्रथम, शरभ दूसरे और श्रेय तीसरे स्थान पर रहे। दौड़ में अवानी प्रथम, अराध्या दूसरे और गरवित तीसरे स्थान पर रहे। मेंढक रेस में रोहित प्रथम, अंश दूसरे और कव्यांश ने तीसरा स्थान हासिल किया। एक टांग रेस में उमैर प्रथम,…

Read More

लोस चुनाव में प्रतिभा को टिकट देने की वकालत

मनाली। मनाली विधानसभा कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट देने की वकालत की। प्रीणी गांव में मनाली विधानसभा कांग्रेस की मासिक बैठक में सभी कांग्रेस पदाधिकारियों तथा पदाधिकारियों ने एक स्वर में प्रतिभा सिंह को आगामी चुनाव में टिकट देने का प्रस्ताव मनाली विधानसभा अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में पारित कर प्रदेश कार्यकारिणी और कांग्रेस हाईकमान को भेज दिया है। मनाली विधानसभा कांग्रेस के महासचिव हीरा लाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार का एक…

Read More

पर्यटन विकास को बनाई विजन डाक्यूमेंटरी

पलचान (मनाली)। पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से बुधवार को प्रदेश के मीडिया के साथ घाटी तथा प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पर्यटन विषय पर हुई संगोष्ठी में एक विजन डाक्यूमेंट्री को भी तैयार किया गया। इसे सरकार के समक्ष पेश किया जाएगा। संगोष्ठी में खास कर प्रदेश के पर्यटन के विकास पर क्या किया जा सकता है, इस पर गंभीरता से मंथन किया गया। हिमाचल प्रदेश जर्नलिस्ट यूनियन की ओर से आयोजित इस एक दिवसीय संगोष्ठी में शामिल वक्ताओं…

Read More

लहसुन की फसल पर फंगस का हमला

खराहल (कुल्लू)। कुल्लू जिले में लहसुन की फसल पर फंगस का कहर बरपा है। शुरुआती दौर में ही फंगस लगने से लहसुन के पौधे को क्षति पहुंच रही है। घाटी में कई जगहों पर इस रोग का प्रकोप देखने को मिल रहा है। रोग के कहर से फिलहाल 10 फीसदी फसल बर्बाद होने की आशंका जताई जा रही है। अगर समय रहते बीमारी पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो रोग और अधिक फैलकर खेतों को तबाह कर सकता है। फंगस तने से होकर जड़ों तक पहुंच रहा है। ऐसे में…

Read More

सीएम से करेंगे हिलोपा की शिकायत : करड

कुल्लू। कांग्रेस कमेटी कार्यालय कुल्लू में ब्लॉक कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने की। बैठक में कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस के प्रभारी प्रकाश करड और जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। करड ने बैठक में कहा कि हिलोपा की ओर से कांग्रेस कमेटी के विकासात्मक कार्यों में अड़चन डालने को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से बात की जाएगी ताकि आने वाले समय में इस तरह की समस्या पेश न आए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2014 के लोकसभा चुनाव…

Read More

बारिश के लिए देवता के दर पर हाजिरी

बंजार (कुल्लू)। जिले में काफी अरसे से बारिश नहीं होने के चलते घाटी के किसान और बागवान चिंतित हो गए हैं। फसलें सूखे की चपेट में न आ जाएं, इस बात से परेशान किसानों ने अब बारिश के लिए घाटी के देवालयों का रुख कर दिया है। बारिश के लिए लोग देवता के दरबार में हाजिरी भरकर प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, कई स्थानों पर ग्रामीण यज्ञ आदि का आयोजन कर इंद्र देवता को खुश करने में लगे हैं। ग्रामीणों टीसी महंत, शेर सिंह, हेमराज, करतार सिंह, राजू और मोहर…

Read More

जाड़े के साथ ऊझी घाटी में लो वोल्टेज शुरू

कुल्लू। जाड़े की दस्तक के साथ ही ऊझी घाटी में बिजली समस्या घर करने लगी है। सर्दियों में बिजली के घटते उत्पादन से यह समस्या पेश आने लगी है। पर्यटन नगरी मनाली में सालाना बिजली की बढ़ती मांग भी इसका कारण माना जा रहा है। इस कारण पूरी ऊझी घाटी बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रही है। पिछले तीन-चार वर्षों से पेश आई इस समस्या से बिजली बोर्ड कुल्लू भी चिंतित है। जिले के पतलीकूहल, नग्गर और पर्यटन नगरी मनाली समेत ऊझी घाटी के ग्रामीण इलाकों में…

Read More

जुगनू की तरह जल रहे बल्ब

आनी (कुल्लू)। क्षेत्र की तलुणा पंचायत में बिजली के बल्ब जुगनू की तरह जल रहे है। लोग परेशान हैं और इसका असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। कुछ समय में बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। हालांकि, लोगों ने इस बारे में कई दफा इस बारे में बिजली बोर्ड से शिकायत भी की, लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी है। पंचायत तलुणा के तलुणा, दोगरी, दशोग, मातल सहित करीब एक दर्जन गांव में एक साल से भी अधिक समय से लो वोल्टेज की समस्या…

Read More