जलोड़ी दर्रा खोलने में जुटा लोनिवि

कुल्लू। भारी बर्फबारी से बंद औट-लुहरी राज्य मार्ग को खोलने के लिए लोनिवि बंजार और आनी ने कमर कस ली है। लोनिवि बंजार और आनी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र से मार्ग को बहाल करने में जुट गया है। सोमवार को विभाग ने 60 मजदूर, दो जेसीबी तथा दो डोजर की तैनाती कर बर्फ को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। घियागी सेे चैहणी तक बर्फ से ढका औट-लुहरी राज्य मार्ग के करीब बीस किलोमीटर के हिस्से से बर्फ को हटाना होगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अगर मौसम ने…

Read More

ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, एक घायल

मणिकर्ण (कुल्लू)। मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनोें को सौंप दिया है। घायल का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो व्यक्ति ट्रैक्टर में सवार होकर बरशैणी की तरफ काम करने के लिए जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर चालक एनएचपीसी चैकपोस्ट बरशैणी के पास नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में…

Read More

काईस के सोयल में तीन मकान राख

काईस (कुल्लू)। खराहल घाटी के काईस स्थित सोयल में शनिवार रात तीन ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से भड़की। प्रशासन ने प्रभावितों को पांच-पांच हजार रुपये, कंबल, खाद्य सामग्री फौरी राहत के रूप में दे दी है। अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। खराहल घाटी के सोयल में ढाई मंजिला तीन मकान जलकर आग की भेंट चढ़ गए। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब बुधराम, पूने राम और भाग चंद के मकान देखते ही देखते…

Read More

पहाड़ों सहित रिहायशी इलाके भी लकदक

कुल्लू। करीब दो माह के लंबे सूखे से परेशान घाटी के लोग बारिश की गुहार के लिए कई बार अपने आराध्य देवी-देवताओं की शरण में पहुंचे। लेकिन, शनिवार देर शाम को अचानक मेघ बरसने से हुई बारिश तथा बर्फबारी ने लोग झूम उठे। जिला की पहाड़ियाें पर गिरे बर्फ के फाहे के बाद देखते ही देखते कुल्लू घाटी के रिहायशी इलाके भी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गए। बर्फ इतनी दूर तक जा गिरी कि दूर-दूर तक बर्फ ही बर्फ नजर आने लगी। बंजार घाटी की तीन कोठी पूरी…

Read More

बर्फ के फाहों में लिपटी पर्यटन नगरी

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में जाड़े का पहला हिमपात हुआ। रविवार दोपहर तक मनाली में करीब बारह इंच ताजा बर्फबारी रिकार्ड की गई। बर्फ की सफेद चादर से चमकी मनाली नगरी के व्यवसायियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। खास कर मंदी की मार झेल रहे मनाली के पर्यटन कारोबार के लिए सुखद संकेत है। ऐसे में मनाली में क्रिसमस और नए साल का जश्न दोगुणा हो गया है। रविवार सुबह पूरी मनाली बर्फ की चादर से लिपटी होने से यहां आए सैलानी भी हैरान रह गए और बर्फ…

Read More

लाहौल घाटी के लिए हेलीकाप्टर की मांग

केलांग। ताजा बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा बंद जाने से जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी का सड़क संपर्क शेष दुनिया से कट गया है। यातायात सुविधा ठप हो जाने के बाद अब हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। लाहौल पंचायत प्रधान संघ ने राज्य सरकार और विधायक एवं उपाध्यक्ष नेशनल एसटी कमीशन रवि ठाकुर को दूरभाष और ज्ञापन भेजकर लाहौल स्पीति के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की मांग की है। प्रधान संघ के अध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि शनिवार रात को हुई बर्फबारी के…

Read More

तीन परिवारों की कैसे कटेंगी सर्द रातें

कुल्लू। जिला कुल्लू में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस सर्दी के दो माह में तीन दर्जन काष्ठकुणी शैली के प्राचीन मकान अग्नि की भेंट चढ़ गए। 95 के करीब परिवार के सदस्य सर्द मौसम में खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। आग की इन घटनाओं के प्रभावित परिवारों के सदस्यों को टेंट या दूसरों के घरों में जाकर सर्द रातें काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शनिवार रात को काईस क्षेत्र के सोयल गांव में तीन ढाई मंजिला मकान जलकर राख…

Read More

रोहतांग में साठ इंच हिमपात

केलांग। सीमा सड़क संगठन का दावा है कि कि रोहतांग दर्रा में करीब साठ इंच बर्फबारी हुई है। जबकि, जिला मुख्यालय केलांग में तीन, गौशाल में चार, जाहलमा में तीन और उदयपुर में करीब पांच इंच बर्फबारी रिकार्ड की गई है। दर्रे में ताजा बर्फबारी के बाद लाहौल घाटी का सड़क संपर्क शेष दुनिया से कट गया है। न्यूनतम पारा सामान्य से करीब दस डिग्री नीचे तक लुढ़कने से पेयजल स्रोत जमने लगे हैं। घाटी में इंटरनेट सेवा भी ठप हो गई है। बर्फबारी के बाद चंद्रावैली के तीनों गौंधला,…

Read More

कुल्लू में ‘बेटी है अनमोल’ पर कार्यशाला

कुल्लू। जिला अस्पताल कुल्लू में ‘बेटी है अनमोल’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलदेव ठाकुर ने की। उन्होंने इस दौरान बेटी है अनमोल, कन्याभ्रूण हत्या पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में हिमाचल प्रदेश महिलाओं के लिंग अनुपात में दसवें स्थान पर है और बाल लिंग अनुपात में प्रदेश 24वें स्थान पर है। इस दौरान लोगों को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. बलदेव ठाकुर ने बताया कि पूरे प्रदेश में लिंग…

Read More

केदारनाथ पर बच्चों ने पेश की नाटिका

काईस (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल काईस में शनिवार को सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष हरिचंद शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर रंगारंग कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। छात्रा सरला और सान्या ने ..दूर धारेरिए केउटीए,…तीर्थ राम की नाटी कुल्लवी गीत पेश किया। जबकि, छात्राओं ने कुल्लवी नाटी…

Read More