कुल्लू। मणिकर्ण और निरमंड में चोरी के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में मणिकर्ण निवासी नरेंद्र शर्मा ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में कहा है कि बुद्धि सिंह, चंद्रमणि तथा एक महिला ने उनके रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़ की है। इसके बाद वे लकड़ी की कुर्सी, काउंटर और लकड़ी के अन्य सामान को जीप में भरकर ले गए। वहीं, निरमंड के सारकोठी निवासी पुष्पेेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा…
Read MoreCategory: Kullu
‘सावन में लग गई आग’ पर झूमा पंडाल
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में नववर्ष के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम की खूब धूम रही। सैलानियों के मनोरंजन के लिए होटलों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में रायसन कैंपिंग साइट में मारफियस कंपनी की ओर से आयोजित मुस्कान कार्यक्रम में बॉलीवुड और प्रसिद्ध पंजाबी गायक मीका सिंह ने एक से बढ़कर एक गीतों की झड़ी लगा दी। मंच संभालते ही मीका सिंह ने सावन में लग गई आग, गंदी बात गंदी गंदी बात, गनपथ चल दारू ला आदि गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर…
Read Moreसीएम के दौरे से लोगों को बड़ी उम्मीद
कुल्लू। प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुल्लू-मनाली के दौरे को लेकर जिलावासियों को बड़ी उम्मीदें हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री बने वीरभद्र सिंह का यह चौथा दौरा है। उद्घाटन समारोह के लिए मुख्यमंत्री बुधवार को दिल्ली से सीधे कुल्लू पहुंचे। अब जिलावासियों की नजरें दो जनवरी को मनाली में होने वाले विंटर कार्निवाल के उद्घाटन पर टिकी हैं कि यहां सीएम क्या बोलते हैं। खास कर सरकार बने एक साल हो गया है और कुल्लू की झोली अभी भी मंत्री पद से खाली है। इसके…
Read Moreहसीन वादियां हैं; सैलानी भी, सुविधाएं नहीं
काईस (कुल्लू)। पुरातन गांव मलाणा में हर वर्ष सैलानियों की आमद में इजाफा हो रहा है। लेकिन, यहां पर्यटन सुविधाओं का अभाव है। वहीं, वन विभाग का इन्सपेक्शन हट तो है, लेकिन उसमें रहने का कोई इंतजाम नहीं है। इसके प्रति स्थानीय लोगों में सरकार और पर्यटन विभाग के प्रति भारी रोष है। विश्व मानचित्र में दर्ज प्राचीन गांव मलाणा आजादी के दशकों बाद भी विकास की राह ताक रहा है। मलाणा गांव के लोगों ने गाड़ियां तो ले ली हैं, लेकिन इन्हें घर-आंगन से कोसों दूर कच्ची सड़क में…
Read Moreहिमपात से जलोड़ी दर्रा पर आवाजाही ठप
कुल्लू। 10281 फुट ऊंचा जलोड़ी दर्रा फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। हालांकि, दर्रा पर बस सेवा डेढ़ सप्ताह से बंद है, लेकिन बीते एक सप्ताह से छोटे वाहन दर्रा के आरपार चल रहे थे। मंगलवार रात को हुए हल्के हिमपात के बाद जलोड़ी दर्रा पर छोटे वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई है। ऐसे में लोगों को सोझा से पांच किलोमीटर पैदल चलकर दर्रा पर पहुंचना पड़ रहा है। बुधवार को सोझा से आगे छोटे वाहनों के न चढ़ने से करीब सौ लोगों…
Read Moreपर्यटन कारोबार के लिए मंदा रहा 2013
कुल्लू। वर्ष 2013 प्रदेश के पर्यटन कारोबार के लिए निराशाजनक रहा। किन्नौर और उत्तराखंड त्रासदी का प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर बुरा असर पड़ा। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार वर्ष 2013 पर्यटन कारोबार के लिए सबसे मंदा रहा। कारोबारियों के मुताबिक 2013 के पर्यटन कारोबार पर किन्नौर, उत्तराखंड और अनियमित हवाई सेवाओं की मार पड़ी। इससे वर्ष 2013 में पर्यटन कारोबार अन्य वर्षों के मुकाबले 60 से 70 प्रतिशत तक कम रहा। इससे जहां पर्यटक कारोबार को करोड़ों की चपत लगी, वहीं सरकार को भी टैक्स न मिलने से करोड़ों का…
Read Moreभाजपा संगठन मंत्री ने सिखाए सियासी गुर
भल्याणी (कुल्लू)। भाजपा कुल्लू मंडल की बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने कार्यकर्ताओं को सियासी गुर सिखाए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राणा ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव भी जीत लिया। इसलिए कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करें, भाजपा की आम चुनाव में जीत खुद व खुद सुनिश्चित हो जाएगी। ढालपुर पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कोई सियासी चूक न करने की अपील की है। इस दौरान सदर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज करवाकर चुनावी टिप्स लिए। इस…
Read Moreअब ऑनलाइन बनेंगे फूड लाइसेंस
कुल्लू। जिले में खाद्य सामग्री बेचने वाले विक्रेताओं के ऑनलाइन फूड लाइसेंस बनाए जाएंगे। इससे विभाग और विक्रेताओं को सहूलियत होगी। विक्रेता ऑनलाइन लाइसेंस का स्टेट्स खुद भी देख सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुहिम को तेज कर दिया है। जिले के हरेक उपमंडल में जाकर विभाग लाइसेंस का नवीनीकरण भी करेगा। जिले में पांच हजार से अधिक लाइसेंस बनाए जाएंगे। जिले में खाद्य सामग्री में गड़बड़ी करने वाले विक्रेताओं पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। विभाग सप्लाई कंपनियों से लेकर विक्रेताओं तक…
Read Moreअब टोकन से होगी मरीजों की एंट्री
कुल्लू। जिला अस्पताल में मरीजों को अब टोकन सुविधा मिलेगी। डाक्टर के पास पर्ची जाम करने के बाद डाक्टर मरीजों को टोकन देगा और इन्हीं टोकन के आधार पर मरीजों का चेकअप के लिए एंट्री होगी। इससे मरीजों को लाइन में खड़ा होने से निजात मिलेगी। अस्पताल में मरीजों और लोगों की सुविधा के लिए एक सहायता कक्षा भी स्थापित किया जाएगा। यहां मरीजों को अस्पताल से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। सोमवार को अस्पताल में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में यह निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता डीसी कुल्लू…
Read Moreबर्फ में फंसने वालों को जीवनदान देगी हट
केलांग। बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रा को लांघने के दौरान राहगीरों की सुरक्षा के लिए वन विभाग और व्यापार मंडल ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। रोहतांग दर्रा से सटे हरचा गडू स्थान पर वन विभाग ने एक रेस्क्यू हट बनाया है। यहां बर्फबारी और आपातकाल के दौरान फंसने वाले राहगीरों की सुरक्षा के लिए खाद्यान्न समेत अन्य जरूरी सामान का भंडारण किया गया है। मंगलवार को डीएफओ लाहौल वन मंडल हीरा लाल राणा अपने लावलश्कर के साथ हरचा गडू पहुंचे। यहां उन्होंने चावल, मैगी, आटा, नमक, केरोसिन, माचिस समेत…
Read More