कुल्लू।(भाग सिंह) ताजा बर्फबारी से कुल्लू जिले की करीब एक दर्जन से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। उपमंडल आनी का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट गया है। हिमपात से कुल्लू के गाड़ागुशैणी, छतरी, बुलाधार आदि संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। इसके अलावा लगघाटी के भी भल्याणी और तेलंग मार्ग बर्फबारी के चलते बंद हो गए हैं। ऊझी घाटी के ब्यासर, जाणा तथा कोठी संपर्क मार्ग भी बर्फबारी से बंद हो गए हैं। बर्फबारी के चलते आनी उपमंडल के करीब आधा दर्जन संपर्क मार्गों पर भी यातायात ठप…
Read MoreCategory: Kullu
7 से शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय गणित कांफ्रेंस
मनाली।(सरिता) जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) के गणित विभाग की ओर से सात से नौ मार्च तक अंतरराष्ट्रीय गणित कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। यह कांफ्रेंस अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली में आयोजित की जाएगी। कॉलेज प्राचार्या डॉ. पीपी कायस्था ने बताया कि कॉलेज लगातार दूसरी बार गणित विषय पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस करवा रहा है। इससे पहले वर्ष 2013 में कॉलेज में गणित विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया था। 2012 में गणित और हिंदी विषयों पर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया…
Read Moreगिरती बर्फ देखने की हसरत हुई पूरी
मनाली।(सरिता) मौसम में आए बदलाव के कारण पर्यटन नगरी मनाली समेत निचले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शनिवार सुबह मनाली में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। मनाली में करीब दो इंच तक बर्फबारी होने की सूचना है। कुल्लू-मनाली घूमने आए हजारों पर्यटकों ने भी शनिवार सुबह बर्फबारी का जमकर आनंद लिया। इस दौरान पर्यटकों ने बर्फ के साथ खूब अठखेलियां कीं। सैलानियों ने मनाली के माल रोड और अपने होटल के आसपास बर्फ के साथ मौज मस्ती की। मनाली घूमने पहुंचे विवेक कुमार, सूरज सिंह, कविता…
Read Moreउड़ान पर लोगों के साथ मजाक : भाजपा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)।(भाग सिंह) हेलीकॉप्टर उड़ान को लेकर जिला कुल्लू के ढालपुर और लाहौल के लोट में भाजपा का अनशन और क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। भाजयुमो जिला अध्यक्ष एवं बीडीसी चेयरमैन संजीव कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार लाहौल-स्पीति जिले के लिए हवाई-सेवाओं को लेकर गंभीर नहीं है। इसके चलते भाजपा को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार गौंधला हेलीपैड के लिए अब तक ट्रायल उड़ान नहीं करवा कर वहां की जनता के साथ मजाक कर रही है। केलांग मंडल के महामंत्री पदमा…
Read Moreबर्फ से सफेद हुईं कुल्लू की पहाड़ियां
कुल्लू। ऊंची चोटियों पर शनिवार सुबह हुए हिमपात से निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। शनिवार सुबह पर्यटन नगरी मनाली समेत अन्य पर्यटक स्थलों पर हिमपात हुआ। लाहौल-स्पीति के रिहायशी इलाकों में भी हिमपात होने की सूचना है। पर्यटन नगरी मनाली में शनिवार करीब दो इंच तक हिमपात हुआ। सोलंगनाला में आधा फुट, पलचान में चार इंच, कोठी में आधा फुट, मढ़ी में एक फुट हिमपात हुआ। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग में ढाई फुट तक बर्फबारी हुई। इसके अलावा बाह्या सराज को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाले जलोड़ी…
Read Moreफर्जी दस्तावेजों से ले लिया लोन
कुल्लू।(भाग सिंह) कुल्लू में चार लोगों के खिलाफ बैंक में जाली दस्तावेज पेश कर लोन लेने का आरोप है। इन आरोपियों ने जाली दस्तावेज पेश कर बैंक से कर्ज ले लिया। इस मामले में पुलिस ने इन चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यूनियन बैंक सरवरी कुल्लू के मैनेजर राकेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि कराड़सू के चार लोगों ने जमीन के नकली दस्तावेजों में जमाबंदी और पर्चा पेश कर…
Read Moreकुल्लू-मनाली की चोटियों पर हिमपात
कुल्लू/मनाली।(भाग सिंह / सरिता ) कुल्लू-मनाली की ऊंची चोटियों पर वीरवार को ताजा हिमपात हुआ। बुधवार रात और वीरवार सुबह निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश, जबकि ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। इससे निचले क्षेत्रों में सुबह के समय ठंड बढ़ गई। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में वीरवार को करीब तीन इंच तक बर्फबारी हुई है। इसके अलावा कोठी में भी करीब तीन इंच तक बर्फबारी की सूचना है। मढ़ी में करीब छह इंच ताजा हिमपात हुआ। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग में करीब एक फुट हिमपात दर्ज किया गया। इसके अलावा…
Read Moreएटीएम तोड़कर उड़ाई नकदी
कुल्लू।(भाग सिंह ) जिले में चोरों ने एक बैंक का एटीएम तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर लिए। इस वारदात से लोगों में दहशत है। चोरी की बढ़ती वारदातों से अब एटीएम में भी लोगों का पैसा सुरक्षित नहीं है। बुधवार रात शहर के साथ सटे सिंडिकेट बैंक का एटीएम तोड़कर शातिर चोर साढे़ पंद्रह हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर…
Read Moreकुल्लू शहर में दो करोड़ से बनेंगी दो पार्किंग
कुल्लू।(भाग सिंह ) शहरवासियों को अब पार्किंग समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके लिए कुल्लू में दो पार्किंग बनाने की योजना तैयार की गई है। कुल्लू शहर में दो पार्किंग बनाने पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित किए गए हैं। नगर परिषद कुल्लू शहर के समीप अखाड़ा बाजार में वामतट पर एक बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इस बहुमंजिला पार्किंग में करीब पांच सौ वाहन पार्क किए जा सकेंगे। इस पार्किंग पर करीब एक करोड़ 11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके…
Read Moreजल्द चकाचक होंगी बर्फ से अटी सड़कें
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। डीसी लाहौल-स्पीति वीर सिंह ठाकुर ने घाटी के तमाम संपर्क मार्गों को बहाल करने के लिए घाटी से बाहर छुट्टी पर गए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द घाटी लौटने के निर्देश जारी कर दिए हैं। पांच मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में संपर्क मार्गों के बहाल होने से स्कूली छात्र-छात्राओं को भी आवाजाही में बेहतर सुविधा मिलेगी। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए डीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द लाहौल…
Read More