कुल्लू(भाग सिंह)(मनाली के प्रीणी गांव से)। प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली के प्रीणी गांव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आशियाना। कभी अटल के ठहाकों और उनकी कविताओं से गूंजने वाले आंगन में आज सन्नाटा छाया हुआ है। भले ही लोकसभा चुनाव का शोर चारों ओर गूंज रहा है, लेकिन यहां के लोग आज भी अपने शालीन और मृदुभाषी नेता के इंतजार में हैं। जून 2006 के बाद से अटल में प्रीणी स्थित अपने आशियाने का रुख नहीं किया। कारण व्यस्तता नहीं, उनकी बढ़ती उम्र और बीमारी है। हालांकि प्रधानमंत्री…
Read MoreCategory: Kullu
कब तक चारपाइयों पर ढोएंगे मरीज
कुल्लू(भाग सिंह)मणिकर्ण घाटी के अति दुर्गम गांव रशोल और ग्राहण में अभी तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। इन गांवों के बाशिंदों ने नेताओं से सवाल किया है कि आखिर कब तक वे मरीजों को चारपाइयों पर ढोकर अस्पताल पहुुंचाते रहेंगे? सड़क से मीलों दूर और पहाड़ी के पीछे बसे इन गांवों के लोगों की समस्या को आज तक किसी नहीं जाना। चुनाव के समय भले ही वोट मांगने नेता यहां आते रहे हों, लेकिन जीतने के बाद दर्शन नहीं हो पाते। धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी की कसोल पंचायत के…
Read Moreजिले में तीन मारपीट के मामले दर्ज
कुल्लू (भाग सिंह) जिला कुल्लू के मणिकर्ण, सैंज और मनाली में मारपीट हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में मणिकर्ण के बिट्टू कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ पंजाब के युवकों ने मारपीट की है। इसके अलावा सैंज में एक कंपनी में काम करने वाले एक मजदूर चमन शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ संजीव कुमार नाम के एक व्यक्ति ने मारपीट की है और जान से…
Read Moreदो रुपये की कॉल पर तीन सौ रुपये खर्चा!
केलांग। दो रुपये की कॉल करने के लिए उपभोक्ता तीन सौ रुपये खर्च करने को मजबूर हैं। बीएसएनएल की ढुलमुल संचार सेवा के आगे अब लाहौल-स्पीति की जनता पस्त हो गई है। उदयपुर में मोबाइल और इंटरनेट सेवा ठप हो जाने से लोगों को टैक्सी के लिए तीन सौ खर्च कर यहां से 15 किलोमीटर दूर एक कॉल करने के लिए नीला ढांक पहुंचना पड़ रहा है। जबकि, करीब एक सप्ताह से बैंकों में आनलाइन ट्रांजिशन ठप पड़ा है। घाटी से बाहर अध्ययनरत अपने बच्चों को उनके अभिभावक फीस और…
Read Moreपर्यटन कारोबार को लगेंगे पंख!
कुल्लू(भाग सिंह) भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे से एयर डेक्कन के चार्टर्ड विमान के चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने के साथ ही पर्यटन कारोबार से जुड़े व्यवसायी गदगद हो गए हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि अब उड़ानें शुरू होने से पर्यटन कारोबार को भी पंख लगेंगे। घाटी के हजारों कारोबारियों की ढेरों उम्मीदें लेकर उड़े आठ सीटर विमान को डीसी कुल्लू ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है। इस दौरान एडीएम कुल्लू विनय सिंह ठाकुर, निदेशक एयरपोर्ट अथॉरिटी भुंतर वाईके शर्मा, हिमालयन बुल्ज के निदेशक बुद्धि प्रकाश ठाकुर…
Read Moreखराब मौसम ने रोकी हेलिकॉप्टर की राह
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के लिए बुधवार को प्रस्तावित हेलिकॉप्टर की उड़ान अगर सुबह जल्द की गई होती तो बारिंग के यात्रियों को भी राहत मिलती। दूसरी उड़ान में भुंतर से बारिंग के लिए निकले हेलिकॉप्टर को रोहतांग के पीछे ही भुंतर की ओर मोड़ना पड़ा। हालांकि, इससे पहले पहली उड़ान भुंतर-तांदी डाइट-भुंतर के बीच भरी गई। भुंतर से 20 यात्री तांदी (डाइट) हेलीपैड पर उतरे और वहां से दो बच्चों सहित 19 यात्रियों को कुल्लू के लिए लिप्ट किया गया। दूसरी उड़ान भुंतर से बारिंग हेलीपैड के लिए हुई…
Read Moreमाकपा ने तेज किया प्रचार अभियान
चारों विस क्षेत्र के लिए संयोजक नियुक्तकुल्लू। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी कुल्लू ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी राज्य कमेटी के सदस्य एवं कुल्लू ब्लॉक के सचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि पूरे जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी उम्मीदवार कुशाल भारद्वाज के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कमेटी ने सभी विस क्षेत्रों के लिए संयोजकों और प्रचार कमेटियों का गठन भी कर दिया है। इसमें मनाली से भूप सिंह भंडारी, अनिल कुमार, चमन लाल, कुल्लू विस से होतम सिंह…
Read Moreकुल्लू में भी प्रचार करेगी लाहौल स्पीति कांग्रेस
केलांग। लोकसभा चुनाव को लेकर लाहौल-स्पीति कांग्रेस ने कमर कस ली है। रोहतांग दर्रा बंद होने के कारण जिला कांग्रेस ने भुंतर स्थित ट्राइबल भवन में रविवार को बैठक का आयोजन कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष एवं विधायक रवि ठाकुर ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि कुल्लू में बसे लाहौल-स्पीति के करीब बीस हजार वोटरों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की जाएगी। इसके लिए दो कमेटियों का गठन किया गया। एक कमेटी मनाली से…
Read Moreकुल्लू में बनेगी भाजपा की चुनावी रणनीति
कुल्लू ( भाग सिंह)2012 को सत्ता से बाहर तथा 2013 को मंडी लोस के उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब लोक सभा के आम चुनाव के लिए अपना चुनावी प्रचार अभियान तेज कर दिया है। हार का बदला लेने के लिए बेताब भाजपा कांग्रेस को हर मोर्चे पर घेरने की तैयारी में जुट गई है। पहले विस और बाद में उपचुनाव में मिली दो बार हार की गलतियों से सबक लेते हुए पार्टी की प्रदेश इकाई लोस चुनाव में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती…
Read Moreअब नेताओं पर नहीं रहा भरोसा!
कुल्लू दशकों बाद भी मणिकर्ण घाटी की उपेक्षा हो रही है। यहां के दर्जनों गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। घाटीवासियों का दावा है कि आज तक उन्हें विकास के झूठे आश्वासन ही मिले हैं। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी है कि वे चुनाव में नोटा का इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकेंगे। मणिकर्ण घाटी के दुर्गम गांव नथाण, तुलगा, पुलगा, टाहुक, ऊच, चोज, गौहर, लपास, क्याणी, बरेऊना, बलारगा, ग्राहण, रशोल, छलाल, कटागला, डढेई, चनालदी, पुंथल, शालग, चगरिंगा, सौहच, नरोगी, नरोगी शोरण गांव अभी तक सर्वे से बाहर…
Read More