स्थानीय कलाकारों को मिलेगी प्राथमिकता

सैंज (कुल्लू)। 04 मई को शुुरू होने वाले चार दिवसीय जिला स्तरीय सैंज मेले की तैयारियों को लेकर मेला कमेटी जोर-शोर से जुट गई है। मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी की बैठकों का दौर शुुरू हो गया है। मेले की तैयारियां पूर्ण करने के लिए कमेटी ने 10 बैठकें निर्धारित की हैं। शुक्रवार को भी मेला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मेला कमेटी के अध्यक्ष यान सिंह नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मेले के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मेला कमेटी के प्रचार-प्रसार…

Read More

भाड़े में ही चला जाता है सारा मुनाफा

खराहल (कुल्लू)। धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी के बागवानों-किसानों को अभी तक सब्जी मंडी का लाभ नहीं मिल पाया है। पूर्व सरकार ने शाट में सब्जी मंडी खोलने की पहल को आगे बढ़ाते हुए शिलान्यास तो किया पर बजट का काई प्रावधान नहीं किया है। बाद में वर्तमान सरकार ने भी सब्जी मंडी की सुध नहीं ली है। इलाके के किसानों और बागवानों का कहना है कि सियासी मंचों पर तो राजनीतिक दल उन्हें सब्जबाग दिखाते आ रहे हैं परंतु दस साल से लंबित पड़ी सब्जी मंडी की सौगात उन्हें नहीं…

Read More

साहस और रोमांच ने इन्हें दे दिया रोजगार

कुल्लू(भाग सिंह)साहस और रोमांच ने इन्हें रोजगार की ओर मोड़ दिया। अब ये नौकरी के पीछे नहीं दौड़ते। हौसले की उड़ान को इन्होंने स्वरोजगार की राह दे दी। कुल्लू और मनाली के सैकड़ों युवा साहसिक खेलों से पर्यटकों का मनोरंजन कर खूब कमाई कर रहे हैं। युवा महीने में 15 से 20 रुपये कमा लेते हैं। कुल्लू-मनाली में पर्यटक राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, स्नो स्कूटर, रिवर क्रासिंग और रॉक क्लाइमिंग समेत अन्य कई साहसिक खेलों का आनंद लेते हैं। इन साहसिक खेलों से कुल्लू-मनाली के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के…

Read More

बर्फबारी से हुआ 14 करोड़ का नुकसान

कुल्लू(भाग सिंह)इस बार जाड़े में सिलसिलेवार हुई बर्फबारी से सरकारी विभागों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में 14 करोड़ रुपये की सरकारी संपत्ति प्राकृतिक आपदा की चपेट में आई है। लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाइवे और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में लोनिवि को सबसे अधिक करीब छह करोड़ का नुकसान हुआ है, वहीं नेशनल हाईवे अथॉरिटी के तीन करोड़ रुपये बह गए हैं। आईपीएच सर्कल कुल्लू को सवा चार करोड़ तथा बिजली बार्ड को कुल्लू और लाहौल में 50 लाख की क्षति उठानी…

Read More

आनी मेले में नजर रखेंगे सीसीटीवी

आनी (कुल्लू)। एसडीएम सभागार में बुधवार को आनी मेला कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नीरज गुप्ता ने की। मेला कमेटी के सचिव मुकंद शर्मा ने बैठक में पिछले साल मेले में हुए आय व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं, मेले के दौरान आठ से 11 मई तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमाें के बारे बैठक में विस्तार से चरचा की गई। मेले में सुरक्षा की नजर से पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। पुलिस मेले की पूरी गतिविधियों पर नजर बनाए रखेगी। वहीं, मेले…

Read More

विनय सिंह को सौंपा अध्यक्ष पद

कुल्लू। जिला कुल्लू के लोगों को योग के बारे में जागरूक करने के लिए योग एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसमें एडीएम कुल्लू विनय सिंह को जिला योग एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया और पुरुषोत्तम शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्य कार्यकारिणी में संजय शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान, एचआर शर्मा को उप प्रधान, खुशहाल शर्मा और गुलशना को सह सचिव बनाया गया। करतार सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष और राजेश्वरी शर्मा को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा एसी महादेव आनंद, विनोद कमल, भावना सागर, जितेंद्र कुमार,…

Read More

16 अप्रैल से शुरू होंगी एयर इंडिया की उड़ान

कुल्लू। कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को गति मिलने का दौर शुरू हो गया है। 16 अप्रैल से एयर इंडिया ने कुल्लू-मनाली के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल से एयर इंडिया का 48 सीटर विमान सप्ताह में छह दिन दिल्ली से भुंतर के लिए उड़ान भरेगा। इसके लिए एयर इंडिया ने छुट्टी पर भेजे कर्मचारियों को वापस बुला लिया है। दिल्ली से भी एयर इंडिया का स्टाफ भुंतर पहुंच गया है। मंगलवार को भुंतर एयर पोर्ट के लिए एयर इंडिया की उड़ान…

Read More

पांगी में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराईं

भुंतर (कुल्लू)। भारी बर्फबारी के चलते पांगी घाटी के किलाड़ क्षेत्र के लोगों का जीवन दूभर हो गया है। स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं। वहीं मौसम खराब रहने से किलाड़ के लिए हवाई सेवा प्रभावित रहने से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों सहित घाटी के लोगों को किश्तवाड़ होकर घाटी से बाहर निकलना पड़ रहा है। वहीं लोगों को आ रही दिक्कतों के कारण स्व जागृति संस्था शौर किलाड़ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा…

Read More

लाखों रुपये के बिजली के खंभे चोरी

कुल्लू। देश की सबसे बडे़ विद्युत परियोजना निर्माण में लगी सरकारी उपक्रम एनएचपीसी में सीमेंट, सरिया के बाद अब नाटकीय तरीके से बिजली के खंभे गायब हो गए हैं। लाखों की रुपये सरकारी प्रापर्टी का इस तरह सिलसिले बार गायब होने की घटनाओं ने एनएचपीसी-2 की कार्यप्रणाली अब सवालों के घेरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि बिजली आपूर्ति के लिए खरीदे गए सैकड़ों की तादाद में लोहे के खंभे गायब होने की प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। विभाग की प्रारंभिक जांच में इन…

Read More

फोरलेन की जद में आएगा आई हॉस्पिटल!

भुंतर (कुल्लू)। जिले में रोटरी अस्पताल रूआडू का वजूद संकट में है। फोरलेन हाइवे के निर्माण के दौरान अब इस अस्पताल का जमींदोज होना तय है। यह अस्पताल आस-पास के हजारों लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है। हर रोज यहां पर काफी संख्या में लोग आंखों की जांच करवाने के लिए आते हैं। रूआडू में माया दास शिव दास ने रोटरी क्लब को आंख के अस्पताल के लिए करीब दो बीघा जमीन दान दी थी। वर्ष 2006 में रोटरी क्लब ने रूआडू में आंखों के अस्पताल की नींव रखी।…

Read More