कुल्लू। शमशी स्थित आईटीआई के पास रहने वाले लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। करीब एक माह से पेश आ रही इस समस्या का हल नहीं हो सका है। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि इस बारे उन्होंने कई बार आईपीएच के शमशी कार्यालय में शिकायत की, बावजूद इसके कुछ नहीं हो सका है। ऐेसे में लोगों को एक किलोमीटर दूर सार्वजनिक नल से पानी ढोना पड़ रहा है। शमशी निवासी झाबे राम तथा आईटीआई शमशी में अध्ययनरत छात्र बलवीर सिंह,…
Read MoreCategory: Kullu
ब्यास का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। कुल्लू की ब्यास में नदी में बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज राय ने बताया कि बरसात के मौसम के चलते निरंतर जलस्तर बढ़ रहा है। इस कारण लारजी और पंडोह डैम से पानी कभी भी छोड़ा जा सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह ब्यास नदी के तट पर न जाएं। उन्होंने लारजी डैम प्रबंधन को निर्देश दिए कि वह लारजी से पंडोह…
Read Moreसुखराम वर्मा को बनाया जिलाध्यक्ष
कुल्लू। भारतीय मजदूर संघ जिला कुल्लू का 8वां अधिवेशन प्रदेश महामंत्री शिव राम सांख्यान की अध्यक्षता में माता वैष्णो मंदिर रामशिला कुल्लू में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर भारत के क्षेत्रीय प्रभारी तथा प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र, जिला प्रभारी नरेश शर्मा समेत राजकुमार धीमान मुख्य रूप से उपस्थित थे। अधिवेशन में मजदूर संघ की कुल्लू जिला की कार्यकारिणी का चयन किया गया। आईपीएच मनाली के सुखराम वर्मा को मजदूर संघ का अध्यक्ष चुना गया। ओम प्रकाश, अमर सिंह, हस्ता सिंह, सुषमा शर्मा और सरला शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।…
Read Moreश्रीखंड यात्राः हर कदम कदम पर होगा इम्तिहान
18570 फुट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव की यात्रा इस बार किसी खतरे से खाली नहीं है। समय पर बरसात न होने से कारण रास्तों में अभी भी 15 से अधिक ग्लेशियर यहां आने वाले श्रद्धालुओं के इंतजार में है। वहीं, नयन सरोवर से श्रीखंड तक करीब 7 किमी रास्ता अभी भी बर्फ में दबा हुआ है। श्री खंड से लौटे आनी के हैप्पी, सवीटू, अशोक और राजेश का कहना है कि भीम तलाई से भीमडवारी तक अभी भी 10 ग्लेशियर है। उधर, भीमडवारी से लेकर पार्वती बाग…
Read Moreलारजी डैम में मिला लापता हेम राज का शव
बंजार (कुल्लू)। धामण गांव में पैर फिसलने से नदी में बहे 14 वर्षीय हेमराज का शव लारजी डैम से बरामद किया गया। सोमवार को लारजी डैम में एक शव तैरता दिखा। डैम से शव को निकालने के बाद शव की शिनाख्त हेमराज उर्फ विशू पुत्र तेजा सिंह गांव धामण के रूप में हुई है। हेमराज की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने कुछ दिन पहले ही पुलिस थाना बंजार में दर्ज करवाई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कि यह बालक कुछ दिन पहले खड्ड किनारे एक ठंडे पानी के…
Read Moreबंजार में शीघ्र खुलेगा अग्निशमन केंद्र : कर्ण
बंजार (कुल्लू)। विधायक कर्ण सिंह का कहना है कि जिला कुल्लू के बंजार में शीघ्र अग्निशमन केंद्र खोला जाएगा। इस अग्निशमन केंद्र की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और अब सिर्फ स्टाफ की रेक्वायरमेंट भेजी गई है। शीघ्र सरकार स्टाफ को मुहैया करवाने जा रही है। प्रेस को जारी बयान में विधायक ने बताया कि अग्निशमन केंद्र में तीन अग्निशमन वाहन होंगे और इनकी व्यवस्था हो चुकी है। इसके अलावा डीजी होमगार्ड ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र यहां के लिया प्रशिक्षित स्टाफ भेजा जाएगा। विधायक ने कहा…
Read Moreसोलह घंटे बंद रहा मनाली-उदयपुर मार्ग
केलांग। ब्लास्टिंग के बाद पहाड़ी धंसने से मनाली-उदयपुर मार्ग करीब 16 घंटे तक बंद रहा। इससे हरे मटर से लदे दर्जनों वाहन फंसे रहे। मटर फंस जाने से किसानों समेत व्यापारियों में अफरा-तफरा मच गई। शनिवार शाम करीब 5 बजे तांदी किश्तवाड़ सड़क को चौड़ा करने के लिए सीमा सड़क संगठन ने थिरोट के समीप नीला ढांक की पहाड़ी पर एक साथ दर्जनों ब्लास्टिंग कीं। इससे पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गिरा। उसी दौरान घाटी में किसान मटर को मंडियों के लिए रवाना करने की तैयारी में…
Read Moreप्रोजेक्ट कार्य रोकने पर पांच पर केस
कुल्लू। सैंज में विद्युत परियोजना में स्थायी रोजगार के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण नेताओं पर साइट पर चल रहे निमार्ण कार्य को रोकने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्रबंधन की शिकायत पर पांच नेताओं के खिलाफ 341 और 143 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज करवाई गई एफआईआर में सैंज पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-3 में तैनात प्रबंध निदेशक सीबी सिंह ने कहा है कि पिछले दिनों सैंज क्षेत्र के लोग एनएचपीसी परियोजना में स्थायी रोजगार को लेकर धरना प्रदर्शन…
Read Moreमनाली कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक शुक्रवार को वामतट स्थित अरछंडी में संपन्न हुई। अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने की। कांग्रेस महासचिव चेतराम नेगी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि एक माह तक मोदी सरकार की कार्यशैली पर चुप रहने वाली कांग्रेस ने इस बैठक में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी चुनाव प्रचार के दौरान देशभर में अच्छे दिनों की बात कहकर वोटरों को…
Read Moreबजट से खुश नहीं बागवान : हरिचंद
मनाली। जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष हरि चंद शर्मा ने कहा कि केंद्र द्वारा पेश आम बजट से कुल्लू-मनाली के बागवान खुश नहीं हैं। सेब पर आयात शुल्क न बढ़ाने से प्रदेश के बागवानों को निराशा हुई है। उन्होंने कहा कि सेब हिमाचल की आर्थिकी है और विदेशी सेब देशी सेब पर भारी पड़ रहा है। इसके चलते आयात शुल्क का बढ़ाया जाना जरूरी था, लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा न कर बागवानों के हितों की अनदेखी की है। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि सेना की दृष्टि…
Read More