कुल्लू। बंजार में एक पोते ने अपने ही दादा का बेरहमी से कत्ल कर दिया। वारदात शुक्रवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बंजार के साथ लगते बाहु क्षेत्र के गरशाऊं गांव में ओम प्रकाश ने अपने दादा ठाकुर दास को तेज हथियार से मौत के घाट उतार दिया। मृतक की उम्र 70 साल बताई जा रही है। हत्या की घटना से पूरी बंजार घाटी में दहशत है। पुलिस के अनुसार पोते और दादा के…
Read MoreCategory: Kullu
मनाली में एक साथ तीन बच्चों का जन्म
मनाली। मिशन अस्पताल मनाली में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। डाक्टर फिलिप ने बताया कि रात को मनाली के बरोड़ गांव की एक महिला प्रसव के लिए अस्पताल लाई गई। महिला ने साधारण प्रसव से तीन बच्चों को जन्म दिया है। मां और बच्चे ठीक हैं। एक साथ तीन बच्चों के पिता बने बरोड़ गांव के मोहन लाल ने बताया कि उन्हें खुशी है। बच्चों में दो लड़के और एक लड़की शामिल है। उन्होंने बताया कि बच्चों को उच्च शिक्षा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। दादी बनी…
Read Moreप्याज के बीज उत्पादन में 50 फीसदी गिरावट
खराहल (कुल्लू)। मौसम की बेरुखी प्याज के बीज उत्पादन पर भारी पड़ गई है। पहले कम बारिश और फिर मानसून के समय से पहले आ जाने से प्याज के बीज उत्पादन में 50 फीसदी गिरावट आई है। इन दिनों घाटी में किसानों ने प्याज मंडाई का कार्य शुरू कर रखा है। लेकिन बीज उत्पादन को देखकर किसान और जैन कंपनी के अधिकारियों के होश फाख्ता हैं। कुल्लू जिले में करीब 500 बीघा भूमि पर प्याज की खेती होती है। कुल्लू की लोअर बेल्ट में इसकी खेती बडे़ पैमाने पर हो…
Read Moreमणिकर्ण-बरशैणी सड़क को 7 करोड़
कुल्लू। धार्मिक नगरी मणिकर्ण की बरशैणी-मणिकर्ण सड़क सात करोड़ से पक्की होगी। एनएचपीसी के बैनर तले कार्य कर रही पटेल इंजीनियर कंपनी औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गई है। सड़क का निर्माण एनएचपीसी के तहत हुआ है। 15 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर टायरिंग और मैटलिंग करने के लिए कंपनी ने एस्टिमेट तैयार कर लिया है। सड़क चकाचक होेने से दो पंचायतें के मणिकर्ण, शांगणा, क्याणी, लपास, बलारगा, राशकड़, ऊच, शिल्हा, टाहुक, बरशैणी, पुलका, तुलका, नकथाण, तोष और कालगा गांवों के सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित होंगे। लोगों को जहां बरसात में…
Read Moreक्या हादसे के इंतजार में है विद्युत बोर्ड
कुल्लू। …क्या विद्युत बोर्ड किसी बडे़ हादसे के इंतजार में है? जिला मुख्यालय कुल्लू मेें मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार के बाहर बिजली की नंगी तारों के मकड़जाल को देखकर लोग यही सवाल उठा रहे हैं। मिनी सचिवालय परिसर में इन दिनों पार्किंग कार्य का कार्य चल रहा है। ऐसे में हादसे की आशंका अधिक है। लोगों का कहना है कि इस बारे कई बार विद्युत बोर्ड को बताया गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब इन नंगी तारों का खतरा और भी बढ़ गया है। जमीन से मात्र तीन से…
Read Moreकिस काम के डाक्टरों के सरकारी आवास
भल्याणी (कुल्लू)। लाखों रुपये से बने लगघाटी में डाक्टरों के निवास खंडहर बनकर रह गए हैं। यहां तैनात चिकित्सक सरकारी आवास में मात्र कागजों में ही रात्रि ठहराव करते हैं। ऐसे में रात के वक्त अगर मरीज को चेकअप करवाना हो तो लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। मरीजों को इमरजेंसी में पीएचसी भुट्टी के बजाए मीलों दूर जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय अस्पताल आना पड़ता है। चिकित्सक के सरकारी आवास पर रात्रि ठहराव न होने पर इलाके के मरीजों को पीएचसी भुट्टी में दाखिल भी नहीं किया जाता। ऐसे…
Read Moreकूड़ा कचरा संयंत्र से मौहल में बवाल
कुल्लू। मौहल में स्थापित कूड़ा कचरा संयंत्र के विरोध में स्थानीय पंचायतों के लोग लामबंद हो गए हैं। कूड़ा कचरा संयंत्र के विरोध में बुधवार को लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। संयंत्र के खिलाफ भड़के लोगों ने एचएच 21 से कूड़ा कचरा संयंत्र को जाने वाले रास्ते को बंद करने के बाद जिला प्रशासन और नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बल्ह पंचायत की प्रधान दुर्गा ठाकुर का कहना है कि कूड़ा कचरा संयंत्र के कारण क्षेत्र के लोगों का जीना दुर्भर हो गया है। कूड़ा कचरा संयंत्र के…
Read Moreबच्चों की समझदारी ने बचाई मासूम की जान
कुल्लू। बच्चों ने बहादुरी और समझदारी से एक मासूम को मौत के मुंह से बाहर खींच निकाला। इन बच्चों की हौसलाअफजाई की क्षेत्र में हर कोई प्रशंसा कर रहा है। हिमाचल के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र के बहली गांव के इन तीन बच्चों को अब स्कूल प्रशासन पंद्रह अगस्त को सम्मानित करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आईपीएच विभाग के बनाए पानी के स्टोर टैंक में पहली कक्षा का एक छात्र खेल-खेल में टैंक में गिर गया। करीब एक घंटे तक तिशु ठाकुर निवासी बहली पानी के टैंक…
Read Moreतो प्रमाणपत्र लौटा देंगे भाषा अध्यापक
भुंतर (कुल्लू)। प्रदेश भर के करीब तीन हजार टैट पास भाषा अध्यापकों का भविष्य शिक्षा विभाग की फाइलों में कैद होकर रह गया है। वर्ष 2011 में सबसे पहले भाषा अध्यापकों के लिए टैट की परीक्षा आयोजित की गई थी लेकिन सीधी और बैच वाइज भर्ती में आरएंडपी रूल्स बाधा बन गए। हिमाचल शिक्षा क्रांति मंच के प्रदेशाध्यक्ष विजय हीर की याचिका पर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय से शिक्षा सचिव को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश पारित हुए थे। लेकिन पांच माह बाद भी मामला फाइलों में बंद…
Read Moreभाड़े में ही उड़ जाते हैं लाखों रुपये
भल्याणी (कुल्लू)। करोड़ों का सेब उत्पादन करने वाले लगघाटी के भूमतीर गांव को एक दशक बाद भी लोक निर्माण विभाग सड़क मार्ग से नहीं जोड़ पाया। दस वर्षों से चुनावी बेला में सड़क की खुदाई होती है। चुनाव होते ही खुदाई का कार्य ठप पड़ जाता है। महकमे की ऐसी कार्यप्रणाली से ग्रामीणों को जहां परेशानियां झेलनी पड़ती हैं वहीं, सेब उत्पादन मे जिला में अग्रणी इस गांव के बागवानों को अपना उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने के लिए ही लाखों रुपये देने पड़ते हैं। पीएमजीएसवाई योजना के तहत निर्माणाधीन दड़का-भूमतीर…
Read More