कुल्लू। हिमाचल किसान सभा ब्लॉक कमेटी नग्गर की बैठक रोशन लाल की अध्यक्षता में पतलीकूहल में संपन्न हुई। बैठक में पतलीकूहल सब्जी मंडी के स्थानांतरण और कोठी-रोहतांग रोप वे पर चर्चा की गई। किसान सभा नग्गर के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि आम जनता, बागवानों और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पतलीकूहल सब्जी मंडी को जल्द 15 मील स्थानांतरित किया जाए। जिला कमेटी सदस्य प्रीतम नारू ने कहा कि हिमाचल किसान सभा कोठी रोहतांग रोप वे का विरोध करती है। इससे हजारों लोगों का रोजगार छिन…
Read MoreCategory: Kullu
आज पास आउट होंगे 439 नव आरक्षी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ सटे बबेली स्थित आईटीबीपी के अतिरिक्त प्रशिक्षण कैंप (एटीसी) में सोमवार को देश के 12 राज्यों के 439 नव आरक्षी को कडे़ प्रशिक्षण के बाद देश की सेवा के लिए बार्डर पर भेजा जाएगा। आईटीबीपी बल के ये सभी नए जवान भारत-तिब्बत सीमा पर जाकर दुश्मनों पर नजर रख कर देश की सेवा करेंगे। नौ माह का कड़ा प्रशिक्षण लेकर इन जवानों को सोमवार को दीक्षांत समारोह में देश सेवा का जज्बा व देश की रक्षा के प्रति शपथ दिलाई जाएगी। आईटीबीपी द्वितीय वाहिनी के…
Read Moreनिरमंड ब्लॉक में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कर्मियों के पद
कुल्लू। बाल विकास परियोजना अधिकारी नित्थर के तहत आने वाले विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली चल रहे आंगनबाड़ी कर्मचारियों के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। नित्थर के बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्यापाल वर्मा ने बताया कि बिझली, कलारस, सुनैर और पनागड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र रजौड़ी और शगावली में मिनी कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र सिरकोटी, बाहण, बाड़ी, न्यू कुंदर, अवेरी, शटलधार,…
Read Moreभारी बारिश से लाहौल में लाखों की फसल तबाह
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भारी बारिश से लाहौल घाटी में लोग दहशत में हैं। शनिवार को घाटी के नैनगाहर और ग्वाड़ी में भारी बारिश से लाखों का नुकसान हुआ है। ग्वाड़ी गांव में मटर, आलू और सब्जियों से लदे खेत तबाह हो गए हैं। चोखंग-नैनगाहर सड़क मार्ग का लगभग 100 मीटर हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। नैनगाहर पुल की नींव हिल गई है। रविवार को ग्वाड़ी गांव के महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त लाहौल-स्पीति के आवास में मिला। वहीं, विधायक ने जिला प्रशासन को क्षतिग्रस्त हुए खेतों और सड़क का जायजा लेकर…
Read Moreआधार कार्ड बनाने की एवज में वसूले पैसे
कुल्लू। विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र माने जाने वाले मलाणा गांव में आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों पर कार्ड बनाने की एवज में पैसा वसूलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की ओर से उपायुक्त को दिए शिकायत पत्र के बाद पुलिस ने दो कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आधार कार्ड बनाने वाली एक निजी कंपनी के दो कर्मचारियों पर मलाणा में आधार कार्ड के नाम पर ग्रामीणों से उनके रहने, खाने-पीने और प्रति व्यक्ति 60 रुपये की मांग…
Read Moreभुंतर में श्रीमद्भागवत कथा 25 से
कुल्लू। एक माह पूर्व उत्तराखंड में हुई भारी तबाही के बीच मारे गए लोगों की आत्मा की शांति को लेकर भुंतर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। 25 से 31 जुलाई तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन शिव मंदिर भुंतर में होगा। कार्यक्रम पार्वती जल विद्युत परियोजना-दो और तीन के अलावा सब्जी मंडी भुंतर तथा भुंतर वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आचार्य अमर कृष्ण जी महाराज श्रीकृष्ण की कथा भक्तों को सुनाएंगे। श्रीमद्भागवत सप्ताह का शुभारंभ 25 जुलाई को कलश यात्रा के साथ…
Read Moreपतलीकूहल सब्जी मंडी पर विवाद जारी
भल्याणी (कुल्लू)। विपणन बोर्ड की पतलीकूहल में स्थापित सब्जी मंडी किसानों. और बागवानों के लिए किसी आफत से कम नहीं। यहां सीजन के दौरान लगने वाले जाम से बागवानों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। मंडी में लाया गया लाल रसीला सेब तेज धूप और बारिश से अपना रंग बदल देता है। ऐसे में ए ग्रेड का सेब बी की श्रेणी का बनकर रह जाता है। मनाली भाजपा तथा कांग्रेस ने सब्जी मंडी के अस्थाई तौर पर स्थानांतरण की मांग भी कर रखी है। ऊझी घाटी के लिए विपणन बोर्ड…
Read Moreमयाड़ में बारिश से भारी तबाही
केलांग। भारी बारिश के चलते लाहौल घाटी के दो अलग-अलग जगहों पर आई बाढ़ से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात मयाड़ घाटी के तमलू में बारिश के बाद आई बाढ़ में उदयपुर-तिंगरेट सड़क मार्ग का करीब 100 मीटर हिस्सा पानी में बह गया। मुरिंग पंचायत के चोखंग-नैनगाहर इलाके में कृषि योग्य भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है। शनिवार को एसडीएम उदयपुर ने घटना स्थल का दौरा किया। मयाड़ में तैनात लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता किशन ने बताया कि पानी के तेज…
Read Moreअंधेरा होते ही बुझ गए दो घरों के चिराग
बंजार/कुल्लू। औट-लुहरी राज्य मार्ग पर शुक्रवार देर शाम को हुए हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गए। दो युवकों की मौत से बंजार घाटी में मातम पसरा हुआ है। हादसे में आठ अन्य घायल हुए हैं। घायलों का उपचार बंजार अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि 10281 फुट ऊंचे जलोड़ी जोत के पास हुए इस हादसे में चालक सहित 10 लोग सवार थे। इसमें घनश्याम (19) पुत्र थली राम गांव कुटाहाची जिभी की मौके पर ही मौत हो गई थी। चालक ध्यान सिंह (20)…
Read Moreपीरड़ी में कूड़ा संयंत्र विवाद सुलझा
कुल्लू। पीरड़ी गांव में कूड़ा संयंत्र को लेकर छह दिन से चल रही हड़ताल शनिवार को खत्म हो गई। गांव के लोगों और महिलाओं ने कूड़ा संयंत्र केंद्र को जाने वाला रास्ता खोल दिया है। लोगों का आरोप था कि यहां पर इस केंद्र की सही ढंग से देखभाल न होने के कारण भारी मात्रा में गंदगी फैल गई है। इससे खफा लोगों ने कूड़ा संयंत्र को जाने वाला रास्ता बंद कर दिया था। ग्रामीण यहां पर छह दिन से हड़ताल पर थे। शनिवार को नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष…
Read More