वाहन से कुचलकर बागवान की मौत

भुंतर (कुल्लू)। भुंतर थाना के पास एक नाली से पुलिस ने बागवान का शव बरामद किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि युवक सेब बेचने के लिए सब्जी मंडी आया था। मौत के असली कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि युवक को शायद किसी वाहन ने टक्कर मारी हो। पुलिस ने बताया कि यह हादसा है या कोई वारदात इसका पता छानबीन पूरी होने के बाद की चल पाएगा। पुलिस…

Read More

बेहतरीन काम पर मिला सम्मान

मनाली। हिमालयन पर्यावरण एवं वन्य प्राणी सुरक्षा समिति के समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया गया। अमर उजाला के पत्रकार एवं मनाली इंटरनेशनल क्लब के प्रधान मनु शर्मा को मानव सेवा सम्मान पुरस्कार से नवाजा। लाहुल पोटेटो सोसाइटी को शिरोमणी अवार्ड मिला। पत्रकार प्रेम ठाकुर को मरणोपरांत बीसी शर्मा मेमोरियल पुरस्कार, मोनाल एक्टिव संस्था के प्रधान केहर सिंह ठाकुर को पंडित जालफू राम कल्चरल, आरएम मंगल चंद पनेपा को एक्सीलेंस, पर्वतारोही अजय सोहल, खीमी राम और पर्वतारोही रजत को शान-ऐ-हिमाचल अवार्ड से पुरस्कृत किया…

Read More

नदी के उस पार ही न सड़ जाए सेब

काईस (कुल्लू)। पीणी, तलपीणी पंचायत के लोगों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही। सेब का सीजन शुरू हो चुका है लेकिन पार्वती नदी पर बने पैदल पुल की हालत अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है। झूला पुल भी जवाब दे चुका है। पुल क्षतिग्रस्त होने से बरसात के दिनों में नदी पार करना लोगों के लिए जोखिम भरा है। ग्रामीण खुद को खतरे में डालकर नदी पार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पुल को जल्द नए सिरे से…

Read More

रसोई घर के बजट में प्याज का खलल

कुल्लू। साग सब्जियों की आसमान छूती कीमतों के बीच प्याज भी भड़क उठा है। तीन दिन पूर्व पंद्रह रुपये प्रतिकिलो मिलने वाला प्याज अब 40 रुपये का हो चुका है। लाल रसीले टमाटर और हरे मटर के अलावा अन्य सब्जियाें के बढ़े दामों से जहां लोग इसका स्वाद चखना भूलने लगे हैं वहीं प्याज की मात्रा भी तड़के में कम हो चली है। देशभर में बढ़े प्याज के भाव का असर देवभूमि कुल्लू में भी पड़ा है। टमाटर और साग-सब्जियों के रेट सुनकर गृहणियों के सिर चकराने लगे हैं। महिलाओं…

Read More

सरचंद बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष

कुल्लू। जिला कुल्लू पार्वती बस आपरेटर यूनियन की बैठक में कार्यकारिणी का गठन कर सरचंद ठाकुर को प्रधान नियुक्त किया गया। अमित शर्मा उपप्रधान और कृष्ण नेगी महासचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष विजय गोयल और अड्डा प्रभारी रफीक भारती को चुना गया। विकास अवस्थी, संजय घई, रजत जंबाल, सुरेश ठाकुर, राजिंद्र शर्मा और संदीप ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। नवगठित कार्यकारिणी ने भरोसा दिलाया कि बस आपरेटरों की मांगों को प्रमुखता से सरकार से समक्ष रखा जाएगा। लंबित पड़ी मांगों को पूरा करवाना कार्यकारिणी की प्राथमिकताओं…

Read More

श्रीखंड यात्रा पर गए एक और श्रद्धालु की मौत

कुल्लू / रामपुर बुशहर। श्रीखंड यात्रा पर गए एक और श्रद्धालु की मौत हो गई है। पिछले दस दिन के भीतर श्रीखंड यात्रा पर गए यह तीसरे श्रद्धालु की मौत हुई है। गुजरात निवासी इस श्रद्धालु की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु की शिनाख्त गुजरात के अहमदाबाद शहर के प्रह्लादनगर निवासी निरंजन नर्मदा (67) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु की मौत श्रीखंड दर्शन कर लौटते समय भीमबही के पास हार्ट अटैक से हुई है।…

Read More

श्रीखंड यात्रा पर गए एक और श्रद्धालु की मौत

कुल्लू / रामपुर बुशहर। श्रीखंड यात्रा पर गए एक और श्रद्धालु की मौत हो गई है। पिछले दस दिन के भीतर श्रीखंड यात्रा पर गए यह तीसरे श्रद्धालु की मौत हुई है। गुजरात निवासी इस श्रद्धालु की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु की शिनाख्त गुजरात के अहमदाबाद शहर के प्रह्लादनगर निवासी निरंजन नर्मदा (67) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु की मौत श्रीखंड दर्शन कर लौटते समय भीमबही के पास हार्ट अटैक से हुई है।…

Read More

नायब तहसीलदार पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के नंबरदारों ने सैंज के नायब तहसीलदार पर जाति के आधार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। नंबरदारों का आरोप है कि नायब तहसीलदार सैंज उन्होंने तीन माह से कई बार जातिसूचक शब्द कह कर मानसिक रूप से परेशान कर चुके हैं। हालात से परेशान तीन नंबरदारों ने एसपी कुल्लू को इस संबध में शिकायत पत्र सौंप कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। शैंशर फाटी के नंबरदार लगन चंद, सुचैहण के थोलू राम और दुशाहड़ के तेजा सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग में…

Read More

बिजली महादेव में लगा भक्तों का तांता

काईस (कुल्लू)। श्रावण माह की शुभ बेला पर ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बिजली महादेव में श्रद्धालुओं का तांता लग गया है। हर रोज मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लेकिन, सड़क की हालत खस्ता होने के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को बिजली महादेव गए महाराष्ट्र निवासी अनिल, रावत, अंजली, राजस्थान निवासी आशुतोष, प्रदीप, राजेंद्र गौरी ने बताया कि वे पहली बार भोले बाबा के दरबार में पहुंचे हैं। बिजली महादेव में पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक सकून मिला है। सड़क की हालत खस्ता होने के…

Read More

श्रीखंड यात्रा पर उत्तराखंड त्रासदी का असर

कुल्लू। श्रीखंड यात्रा पर उत्तराखंड-किन्नौर त्रासदी का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। इस वर्ष 60 फीसदी से अधिक भक्तों की संख्या में कमी दर्ज की है। अभी तक यात्रा में कुल 7000 भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन किए हैं। श्रीखंड सेवा समिति व सरकारी आंकड़ों के आधार पर करीब पांच हजार भक्तों का पहले पड़ाव सिंहगाड़ में पंजीकरण किया गया है। उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था, इसका सीधा असर श्रीखंड यात्रा पर पड़ा है। श्रीखंड सेवा समिति को…

Read More