कुल्लू। ऐतिहासिक 18 हजार फुट ऊंची श्रीखंड यात्रा इस बार भी तीन जिंदगियों को लील गईं। 2010 से लेकर अब तक श्रीखंड यात्रा में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इसमें छह भक्तों की मौत आक्सीजन की कमी से हुई। कुछ की हार्ट अटैक और अन्य कारणों से मौतें हुई हैं। यात्रा में सबसे अधिक शिमला जिला से ताल्लुक रखने वाले भक्तों ने प्राण छोड़े। दो बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालु भी वापस अपने घर नहीं पहुंच सके। इस साल 13 जुलाई को शिमला जिला के ननखड़ी के एक…
Read MoreCategory: Kullu
कोयले की पैंतीस बोरियां बरामद
कुल्लू। पार्वती वन मंडल ने कोयले के नाम पर वन संपदा को नष्ट करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विभाग ने अवैध रूप से हरे भरे जंगलों को काट कर कोयला निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर रखी है। डीएफओ पार्वती की अगुवाई में की गई छापेमारी में बोरियां 35 कोयले की बरामद की है। विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर गड़सा घाटी के धारा गांव में यह छापेमारी की। विभाग ने इसी जगह से एक माह पूर्व 17 जून को छापेमारी कर 50 से अधिक…
Read Moreलारजी में बस पलटी 25 घायल
कुल्लू। औट-सैंज मार्ग पर लारजी में एक निजी बस पलटने से 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी नगवाईं में भरती करवाया गया है। इसमें करीब आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया है। भुंतर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 तथा 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भुंतर थाना से मिली जानकारी के अनुसार सैंज से औट के लिए आ रही एक निजी बस मंगलवार दोपहर पौने चार बजे…
Read Moreकुल्लू-आनी बस सेवा बहाल करें
कुल्लू। अकसर सवारियों से भरी रहने वाली कुल्लू-आनी बस सेवा के बंद होने से बाह्य सराज के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अढ़ाई माह से भी अधिक समय तक बस सेवा के बंद होने से लोगों को गंतव्य तक जाने में कई पापड़ बेलना पड़ रहे हैं। जिला मुख्यालय से दोपहर दो बजे कुल्लूू-आनी के बीच चलने वाली बस सेवा आठ मई से बंद पड़ी है। झीड़ी बस हादसे के बाद से बंद पड़ी बस सेवा के चलते बाह्य सराज के लोगाें का समय और पैसा दोनों बर्बाद…
Read Moreथरास और भुंतर का जीत के साथ आगाज
कुल्लू। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कुल्लू की ओर से खंड स्तरीय पाइका खेल प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार को ढालपुर मैदान में हो गया। खंड स्तरीय पाइका खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ढालपुर खेल परिसर में वंदेमातरम और खिलाड़ियों के शपथ ग्रहण से हुआ। प्रतियोगिता में विकास खंड कुल्लू की 12 टीमों के करीब 250 के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिला खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि पहले दिन के मुकाबले में लड़कियों के वर्ग में वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थरास विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल…
Read Moreबहुत कुछ बोलते हैं प्रशांत के चित्र
नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में मंगलवार को प्रदर्शनी हाल में जिले के उभरते चित्रकार प्रशांत ठाकुर के छाया चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष हरि चंद शर्मा ने किया। कल्चर ऑफ कुल्लू वैली विषय पर आधारित प्रदर्शनी में घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य और संस्कृति को प्रदर्शित किया है। छाया चित्रों में सिल्वर माउंटेन, देवी देवता के चित्रों के अलावा वाटर फ्लाई ऑन डेजी फ्लावर सहित 45 चित्र प्रदर्शनी में रखे हैं। कलाकार प्रशांत ठाकुर ने बताया कि यह प्रदर्शनी उनकी पहली प्रदर्शनी…
Read Moreट्रैफिक बूथ से ही हादसे की आशंका
खराहल (कुल्लू)। रामशिला गैमन पुल के पास एनएच-21 पर बना छह फुट ऊंचा ट्रैफिक बूथ हादसे को न्यौता दे रहा है। इस ट्रैफिक बूथ का आधार अधिक ऊंचा होने के कारण लेफ्ट बैंक से आने वाली गाड़ियाें के चालकों को चौक पर टर्न करते समय मनाली से आती-जाती गाड़ियां नजर नहीं आती। इस कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। लोगों ने सरकार और प्रशासन से इस ट्रैफिक बूथ को दुरुस्त करने की मांग की है। घाटी की पंचायत नेऊली, पूईद, चंसारी, तलोगी, गाहर, सेऊगी और काईस के ग्रामीणों…
Read Moreवीरेंद्र चौहान बाह्य सराज छात्र संगठन के अध्यक्ष
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अध्ययनरत बाह्य सराज के छात्र-छात्राओं ने बाह्य सराज छात्र संगठन की कार्यकारिणी का गठन कर वीरेंद्र चौहान को अध्यक्ष नियुक्त किया। कुल्लू कालेज में आयोजित इस बैठक में छात्रों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चरचा की गई। कार्यकारिणी में महेंद्र को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सोनिया उपप्रधान, राकेश चौहान महासचिव और रौन नेगी सहसचिव नियुक्त किए हैं। कार्यकारिणी का गठन बाह्य सराज छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष राकेश तथा सीनियर छात्र विपिन कपिल राणा की मौजूदगी में हुआ। अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान…
Read Moreश्रीखंड यात्रा के लिए अंतिम जत्था रवाना
आनी (कुल्लू)। ऐतिहासिक श्रीखंड यात्रा के लिए मंगलवार को अंतिम जत्था रवाना हो गया। इसके बाद सरकारी तौर पर इस यात्रा पर रोक लग गई। हालांकि , पुलिस का दल अंतिम जत्था आने तक विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहेगा। 18,576 फुट पर स्थित श्रीखंड महादेव की इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कहीं आक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ता है तो कहीं भारी हिम खंडों के ऊपर से पैदल चलकर रास्ता पार करना पड़ता है। इसके बाद भी सैकड़ों श्रद्धालु हर साल श्रीखंड की यात्रा करते हैं। डीएसपी आनी…
Read Moreपंजाब के आधार पर दें सभी वेतनमान
कुल्लू। हेम सिंह ठाकुर और एसएस जोगटा गुट के जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में कर्मचारी भरपूर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जेसीसी की बैठक के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष रखेंगे। कहा कि पूर्व सरकार ने 1-6-2006 से लागू किए वेतनमानों में भारी विसंगतियां एवं खामियां रखी हैं। इसके समाधान का आग्रह भी सरकार से किया जाएगा। जिला अध्यक्ष सेस राम ठाकुर यहां पत्रकार वार्ता…
Read More