कुल्लू। जिले के पेंशनरों को 20 अगस्त से पूर्व लाइव सर्टिफिकेट जमा करने होंगे। अमल न करने वालों की गत वर्ष की तरह पेंशन रोकी जा सकती है। इस बाबत जिला कोष विभाग से निर्देश जारी हो चुके हैं। जिला कुल्लू में 849 नए पेंशनर कोष कार्यालय में दर्ज हुए हैं। पेंशनरों का आंकड़ा अब 5000 के करीब पहुंच गया है। गत वर्ष 4151 पेंशनर थे। पेंशनरों को मोबाइल फोन के जरिये लाइव सर्टिफिकेट जमा करने को अलर्ट किया जा रहा है। कोष विभाग ने पेंशनरों से आग्रह किया है…
Read MoreCategory: Kullu
बीकॉम की सीटें बढ़ाए कालेज प्रशासन
कुल्लू। एसएफआई की कुल्लू इकाई ने बीकॉम में सीटें बढ़ाने को लेकर वीरवार को प्रिंसिपल का घेराव किया। इस दौरान एसएफआई ने प्रदर्शन कर कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कालेज प्रशासन को चेतावनी देते हुए एसएफआई ने कहा कि अगर सीटें नहीं बढ़ा गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। एसएफआई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कोटिया ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सहूलियत के लिए कुल्लू कालेज में हर विषय में सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है लेकिन कुल्लू कालेज प्रशासन इसे लागू करने…
Read Moreकिस काम की अखाड़ा बाजार सब्जी मंडी
भल्याणी (कुल्लू)। कुल्लू जिले के केंद्र स्थल अखाड़ा बाजार में स्थापित सब्जी मंडी महज शोपीस बनकर रह गई है। केंद्र होने के बावजूद यहां किसान और बागवान अपना उत्पादन बेचने से कतराते हैं। सुविधाओं के अभाव में यहां न तो व्यापारी दस्तक देते हैं और न ही किसान-बागवान अपना उत्पाद बेचने के लिए पहुंच पाते हैं। ऐसे में यह मंडी सफेद हाथी बनकर रह गई है। व्यापारी न आने से किसानों और बागवानों को यहां लाया अपना उत्पाद औने-पौने भाव में ही बेचना पड़ता है। लोगों ने बोर्ड तथा सरकार…
Read Moreपार्वती नदी पर बना पुल दरका, हादसे की आशंका
भुंतर (कुल्लू)। धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण बस अड्डे में पार्वती नदी पर बने पुल में दरारें आ गई हैं। इससे पुल के ढहने का खतरा है। खेतीहर किसान और मणिकर्ण वैली संघ ने खतरे को भांपते हुए मुख्यमंत्री से पुल की जल्दी रिपेयर करवाने की मांग की है। मणिकर्ण बस स्टैंड से सटे पुल में दरारें आने से मुख्य बाजार, मणिकर्ण, शांगणा, गोहर, कियाणी और जपास सहित आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क टूट सकता है। खेतीहर किसान मणिकर्ण वैली के प्रधान प्रीतम ठाकुर, पटेल कंपनी वशैणी के उपप्रधान तुलसी…
Read Moreबारिश से जिले में एक दर्जन मार्ग ठप
कुल्लू। भारी बारिश से औट-लुहरी मार्ग पर करीब आठ घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। बुधवार सुबह हुई भारी बारिश से सड़क पर जगह-जगह ल्हासे गिर गए। इस कारण मार्ग बंद हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे सैकड़ों लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। हालांकि बीच-बीच में छोटे वाहन चलते भी रहे। लेकिन कुल्लू-रामपुर-आनी तथा कुल्लू की ओर आने वाली सरकारी तथा निजी बसें समय पर आरपार नहीं हो सकीं। सुबह छह बजे बंद हुआ मार्ग दोपहर करीब दो बजे बहाल हुआ। वहीं जिले…
Read Moreभुंतर में यातायात नियमों का उल्लंघन
भुंतर (कुल्लू)। कुल्लू-भुंतर शहर में कुछ वाहन चालक यातायात नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। चालक अपने वाहनों को सड़क के बीचोंबीच खड़ा कर गायब हो जाते हैं। इससे अकसर जाम लगता है। पुलिस महकमे की कार्रवाई का भी इन पर असर नहीं है। भुंतर से रामशीला तक सफर करने में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि कुछ अरसा पहले पुलिस महकमे ने बिगड़ैल वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए एक रिकवरी वैन का प्रबंध किया था लेकिन यह मुहिम भी ज्यादा दिन तक नहीं…
Read Moreलारजी में बस पलटी 25 घायल
कुल्लू। औट-सैंज मार्ग पर लारजी में एक निजी बस पलटने से 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी नगवाईं में भरती करवाया गया है। इसमें करीब आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया है। भुंतर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 तथा 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भुंतर थाना से मिली जानकारी के अनुसार सैंज से औट के लिए आ रही एक निजी बस मंगलवार दोपहर पौने चार बजे…
Read Moreब्रह्मस्वरूप, श्याम, राजीव संचालक मंडल के सदस्य
कुल्लू। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं जिला कुल्लू के संचालक मंडल का बुधवार को गठन कर कुल्लू जोन से ब्रह्म स्वरूप ठाकुर, मनाली जोन से श्याम चंद ठाकुर और बंजार जोन से राजीव शर्मा को संचालक मंडल का सदस्य चुना गया। हिम बुनकर संचालक मंडल के सदस्यों का चयन सहायक पंजीयक अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी चेतन सिंह के नेतृत्व में किया गया। बुधवार को चुनाव अधिकारी चेतन सिंह की अध्यक्षता में हुए। चुनाव में कुल्लू जोन से तीन उम्मीदवारों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। इसमें कुल 51 वोट पड़े। चुनाव…
Read Moreमहासंघ का कोई समानांतर गुट नहीं
कुल्लू। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला कुल्लू इकाई की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एलआर गुलशन की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला भर से आए कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया। इसमें डीसी कुल्लू के साथ संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक करने को लेकर प्रस्ताव भी पारित किया गया। बाद में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि कुल्लू जिले में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का कोई समानांतर संगठन नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय चुनाव से पूर्व उनका पहला प्रयास प्रदेश…
Read Moreलाहौल के लिए 123 करोड़ का बजट
केलांग। योजना समिति की बैठक में घाटी के विकास के लिए करीब 123 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने की। बजट को स्वीकृति के लिए हिमाचल सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विकास के लिए योजना की भूमिका अहम है। जनजातीय क्षेत्रों में सीमित कार्य अवधि को देखते हुए सही ढंग से योजनाएं बननी जरूरी हैं। इससे पूर्व डीसी वीर सिंह ठाकुर ने वन मंत्री का स्वागत किया। त्रि स्तरीय पंचायतीराज…
Read More