ढालपुर से सेऊबाग तक चलाएं मुद्रिका

खराहल (कुल्लू)। वामतट से सटी तीन पंचायतें नेऊली, गाहर और काईस के लोगाें ने सेऊबाग से कुल्लू तक मुद्रिका बस चलाने की मांग की है। तीन पंचायतों ने इस बाबत प्रस्ताव पारित किया है। जल्द ही प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। किसानसभा के उपाध्यक्ष देवराज नेगी ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पास कर सदर के विधायक महेश्वर सिंह को भेजा है। विधायक ने इस मांग को पूरा करवाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इन पंचायतों के लोगों को अपने रोजमर्रा के काम के…

Read More

5 करोड़ से पक्की होगी बंदरोल मंडी

भल्याणी (कुल्लू)। विपणन बोर्ड की बंदरोल सब्जी मंडी जल्द ही चकाचक होने वाली है। सरकार तथा बोर्ड ने इसकी दशा सुधारने के लिए कमर कस ली है। इस सब्जी मंडी को बोर्ड पक्का कर मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने जा रहा है। पांच करोड़ की लागत से खुले आसमान के नीचे चल रही सब्जी मंडी को अब एक छत मिल जाएगी। विपणन बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस कवायद को सिरे चढ़ाने के लिए वह सब्जी मंडी का दौरा करेंगे।…

Read More

आटो यूनियन को काम रोकने का नोटिस

कुल्लू। ढालपुर में बन रहा आटो यूनियन का कार्यालय विवादों में आ गया है। नगर परिषद ने ढालपुर में बन रहे आटो यूनियन के कार्यालय का काम रोकने के लिए यूनियन को नोटिस भेजा है। नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष ऋषभ कालिया का कहना है कि आटो यूनियन ने ढालपुर में कार्यालय खोलने के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी यह मामला नगर परिषद के पास विचाराधीन है। आटो यूनियन को कार्यालय खोलने के लिए स्वीकृति नहीं मिली है। इस कारण नगर परिषद ने ढालपुर में खुल रहे आटो यूनियन…

Read More

सेब को कुल्लू में ही दिल्ली वाले रेट

कुल्लू। जिले में इस बार सेब की बंपर फसल के चलते बागवानों के चेहरे खिले हुए हैं। सेब की बंपर फसल होने के अलावा सेब के बढ़िया दाम मिलने से बागवानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है। जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला की विभिन्न मंडियों में इन दिनों सेब 30 से लेकर 70 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। जिला में सेब की बंपर फसल के कारण विभिन्न मंडियों में देशभर से व्यापारी पहुंच चुके हैं। जिला आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष खुशहाल ठाकुर ने बताया कि इन दिनों भुंतर मंडी…

Read More

शटयाउगी स्कूल से कब उठेगा मलबा

बंजार (कुल्लू)। बंजार उपमंडल की पलाहच पंचायत के गांव शटयाउगी की प्राथमिक पाठशाला के साथ हो रहे सड़क निर्माण से पाठशाला की चार दीवारी, शौचालय और खेल के मैदान को नुकसान पहुंचा है। अप्रैल माह में हुए सड़क निर्माण कार्य से यह क्षति पहुंची है। इस पर जब क्षेत्र के लोगों ने रोष व्यक्त किया तो सड़क का निर्माण कर रहे ठेकेदार ने लोगों को आश्वासन दिया था कि सड़क निर्माण के चलते स्कूल में गिरे मलबे को उठा लिया जाएगा। क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण होगा। लेकिन चार माह बीत…

Read More

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

नग्गर (कुल्लू)। पतलीकूहल के लरांकेलो गांव में वीरवार देर रात को एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मंडी जिले के रहने वाले हैं। यहां किसी शादी समारोह में भाग लेने के लिए आए थे। मृतक युवकों की शिनाख्त दिनेश (29) पुत्र राम लाल तथा भागमल (26) पुत्र भोले राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मंडी जिले के गांव खिला कमांद के रहने वाले दोनों युवक शादी में भाग लेने के बाद घर वापस लौट रहे थे। रात करीब 12:30…

Read More

16 रूटों पर 12 घंटे तक यातायात ठप

कुल्लू। लोक निर्माण विभाग के लिए बरसात अब आफत बन गई है। 72 घंटों में बारिश से जिला में तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। वीरवार रात को हुई बारिश से विभाग को भारी चपत लगी है। इस दौरान भारी भूस्खलन और डंगों के ढहने से जिला में 16 सड़कों पर यातायात घंटों बाधित रहा। इसमें निगम की दो बसें आनी-बांशा मार्ग तथा बंजार-गाड़ागुशैणी मार्ग में फंसी पड़ी हैं। हालांकि दोपहर तक करीब दस मार्गों को विभाग ने खोल दिया था लेकिन छह मार्ग अभी भी बंद पड़े हैं। औट-लुहरी…

Read More

लाखों बहा ले गई सावन की बरसात

कुल्लू। बारिश ने कुल्लू जिले की बंजार घाटी में भारी तबाही मचाई है। बंजार के थाटीबीड़ के गनेउली गांव में बुधवार रात को बरसी सावन की बरसात ने किसानों को लाखों की क्षति पहुंचाई है। लोगों के मुताबिक देर रात अढ़ाई बजे अचानक तेज बारिश होने से गांव में जोरदार की आवाज आई। ग्रामीण बाहर निकले तो गांव का माहौल देखकर दंग रह गए। साथ बहती गनेउली खड्ड का मलबा गांव की ओर मुड़ने से पानी मलबे सहित नौ घरों में जा घुसा। अंधेरा होने तथा बाढ़ का पानी बढ़ने…

Read More

सचिवालय का रास्ता बहाल, लोगों को राहत

कुल्लू। जिला मुख्यालय के मिनी सचिवालय पहुंचने के लिए अब लोगों को तीन फुट की दीवार नहीं फांदनी पड़ेगी। न ही 200 मीटर का चक्कर काटकर आना पड़ेगा। जिला प्रशासन ने दीवार को तोड़कर यहां गेट लगाने का काम शुरू कर दिया है। इस मामले को अमर उजाला ने 21 जुलाई के संस्करण में …मिनी सचिवालय का रास्ता बंद, लोग तंग शीर्षक से उठाया था। जिला प्रशासन ने इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आम लोगों की इस समस्या को दूर करने की पहल शुरू कर दी है। वीरवार…

Read More

गुलशन का विरोधी धड़े पर निशाना

कुल्लू। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू की बैठक में संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाने का फैसला लिया गया। बैठक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एलआर गुलशन की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर महासंघ के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, विभागीय संगठनों के अध्यक्षों एवं महासचिवों, जिला के सात खंड के अध्यक्षों और महासचिवों ने भाग लिया। बैठक में डीसी के साथ संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक शीघ्र आयोजित करने का फैसला लिया गया। गुलशन ने बताया कि इस दौरान डीसी को जिला महासंघ की ओर से मांगपत्र भी सौंपा जाएगा।…

Read More