रोज पांच हजार श्रद्धालु पहुंच रहे बिजली महादेव

कुल्लू। बिजली महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रावण माह बेला पर रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भोलेनाथ के दरबार में विदेशी सैलानी भी भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ ने दावा किया है कि मंदिर में हर दिन करीब चार से पांच हजार श्रद्धालु भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। रविवार को भी मंदिर में करीब पांच हजार भक्त माथा टेकने पहुंचे। खराहल घाटी की मथानधार पहाड़ी पर वास करने वाले बिजली महादेव के दर्शन के लिए भक्तों को…

Read More

पहाड़ों की कदमताल पर निकले ट्रैकर

कुल्लू,। समर सीजन के सिमटते ही अब कुल्लू और लाहौल-स्पीति की पहाड़ियां ट्रैकरों की आवाजाही से गुलजार होने लगी हैं। जलोड़ी दर्रा व रोहतांग दर्रा के बहाल होने पर यातायात खुलने से यहां के तमाम ट्रैक रूटों पर ट्रैकरों की आवाजाही बढ़ गई है। कुल्लू के खीरगंगा, मलाणा, कसोल, बिजली महादेव, जलोडी दर्रा, टकरासी बंगला, रघुपुरगढ़, सरेयोलसर, लाबांलाबंरी व जनजातीय जिला के चंद्र ताल, नीलकंठ, कांगला ग्लेशियर समेत सभी छोटे-बड़े रूटों के लिए सैलानियों ने ट्रैकिंग पर निकलना शुरू कर दिया है। कांगला ग्लेशियर सहित कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के…

Read More

आनी के सौ से अधिक ट्रक दिल्ली में फंसे

आनी (कुल्लू)। एक ओर राज्य सरकार बागवानों को सेब सीजन में किसी प्रकार की परेशानियां न आने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने के लिए गाड़ियां तक नहीं मिल रही हैं। आनी यूनियन के सौ से अधिक ट्रक अभी दिल्ली में ही फंसे हैं। वहीं, दूसरे राज्यों के ट्रक टैक्स वसूली के कारण राज्य में नहीं पहुंच रहे हैं। जबकि, पहले सेब सीजन के दौरान तीन माह तक बाहरी राज्यों के ट्रकों से टैक्स नहीं वसूला जाता था। ट्रक न मिलने…

Read More

पोल से गिरे कर्मचारी ने पीजीआई में तोड़ा दम

कुल्लू। मनाली क्षेत्र में विद्युत लाइनों की मरम्मत कर रहे एक कर्मचारी की पोल से गिरकर मौत हो गई है। कर्मचारी के परिजनों ने विद्युत बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में विद्युत बोर्ड में कार्यरत चेतराम निवासी सपनोट (करसोग) मंडी के पुत्र गुरदेव शर्मा ने विद्युत बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गुरदेव शर्मा ने बताया कि उनके पिता चेतराम ने उन्हें बताया था कि 23 जुलाई को वह मनाली के कोठी में विद्युत लाइनों की मरम्मत कर रहे थे। जब वह लाइनों…

Read More

ससुर पर लगाया दुराचार का आरोप

कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के एक गांव में एक महिला ने अपने ससुर पर दुराचार करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके ससुर ने उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में महिला ने कहा कि उसकी शादी तीन महीने पहले हुई थी। 26 जुलाई को घर में उसके पति की अनुपस्थिति में उसके ससुर ने उसके साथ…

Read More

पलचान-रोहतांग रोपवे का विरोध

मनाली। नगर ब्लाक की पंचायतों के प्रतिनिधियों का कहना है कि पलचान-रोहतांग रोपवे उन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। नग्गर खंड के बीडीसी सदस्यों, पंचायत प्रधानों और प्रतिनिधियों का कहना है कि वे घाटी में प्रदेश सरकार द्वारा लगाए जाने वाले रोपवे का स्वागत करते हैं लेकिन साथ ही अनछुए पर्यटन स्थलों को रोपवे से जोड़ने की मांग भी करते हैं। नगर ब्लाक बीडीसी अध्यक्ष लाल चंद ठाकुर, प्रधान संघ नगर खंड के अध्यक्ष जोगराज राणा, प्रधान पलचान सिंघी राम, बुरुआ की प्रधान पुष्पा देवी, शनगा की प्रधान…

Read More

गैलरी में हो रहा बच्चों का उपचार

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है। दो दिन से सर्जन डाक्टर छुट्टी पर रहने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी का भी यही हाल है। डाक्टरों का टोटा चल रहा है। शनिवार को एक्सरे मशीन खराब रहने से मरीजों को निजी क्लीनिकों में जाकर एक्सरे करवाने पड़े। यहां एक्सरे करवाने के लिए दोगुने पैसे खर्च करने पड़े। बरसात का मौसम होने से अस्पताल मरीजों से भर गया है। हालत यह है कि भर्ती किए गए मरीजों का उपचार गैलरी…

Read More

समय पर वेतन न देने पर भड़की सीटू

सैंज (कुल्लू)। सीटू से संबधित गैमन वर्कर्स यूनियन ने पार्वती जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही कंपनी के खिलाफ रैली निकालकर नारेबाजी की। परियोजना में कार्यरत सैकड़ों मजदूरों ने सियुंड पॉवर हाउस से लेकर सैंज स्थित कंपनी के कार्यालय तक रैली निकालकर कंपनी को चेताया कि अगर वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो निर्माण कार्य ठप करवाया जाएगा। सैंज में कंपनी कार्यालय के बाहर जनसभा में यूनियन के प्रधान जयवंत सिंह ने कहा कि कंपनी पिछले एक वर्ष से कामगारों को मनमाने तरीके से वेतन का भुगतान कर…

Read More

मनाली में तमिल फिल्म की शूटिंग

पलचान (मनाली)। मनाली के ऐतिहासिक मालरोड पर शनिवार को दिनभर एक्शन, कट और ओके की गूंज सुनाई दी। लंबे अरसे बाद फिल्म यूनिट को देखने के लिए यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसे में फिल्म निर्देशक और उनकी टीम को भारी जद्दोजहद करनी पड़ी। लोगों सहित सैलानियों ने भी शूटिंग का खूब आनंद उठाया। तमिल भाषा में बन रही ‘उनमई’ फिल्म की शूटिंग मनाली की वादियों में लगभग एक सप्ताह और चलेगी। फिल्म के निर्देशक और अभिनेता रवि कुमार ने बताया कि उनकी यूनिट एक सप्ताह मनाली की…

Read More

बारिश से लोनिवि को 74 करोड़ की क्षति

कुल्लू। देवभूमि कुल्लू में बरसात अब तक लोक निर्माण विभाग को 74 करोड़ रुपये की चपत लगा चुकी है। बारिश से बाढ़ के चलते जहां बंजार घाटी के थाटीबीड़ और सैंज घाटी में मक्की, राजमाह, टमाटर और फूलगोभी की फसलों को नुकसान पहुंचा है वहीं इस मूसलाधार बारिश का कहर लोनिवि पर भी भारी पड़ा। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान लोनिवि को आनी क्षेत्र में उठाना पड़ा है। यहां करीब 32 करोड़ रुपये की क्षति अब तक हो चुकी है। इसमें दो करोड़ का नुकसान 72 घंटों के बीच हुआ है।…

Read More