बंजार (कुल्लू)। बाह्य सराज को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाले अति महत्वपूर्ण राज्य मार्ग-11 औट-लुहरी का 10 किलोमीटर हिस्सा जल्द ही चकाचक हो जाएगा। इस मार्ग के घियागी से जलोड़ी दर्रा की हालत बेहद खराब है। अब सड़क की दशा सुधारने के लिए दस करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। यह जानकारी शुक्रवार को बंजार के विधायक कर्ण सिंह ने बंजार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दी। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के आते ही विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। घियागी-जलोड़ी दर्रा तक…
Read MoreCategory: Kullu
प्रशांत के चित्रों को पसंद कर रहे पर्यटक
नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में चल रही छाया प्रदर्शनी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ट्रस्ट में आने वाला हर शख्स युवा चित्रकार प्रशांत ठाकुर के बनाए चित्रों की प्रशंसा कर रहा है। कल्चर ऑफ कुल्लू वैली विषय पर आधारित इस प्रदर्शनी में कुल्लू घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य और जीवन शैली को दर्शाया गया है। 31 जुलाई तक चलने वाली छाया चित्र प्रदर्शनी में सिल्वर माउंटेन और देवी-देवताओं के शानदार चित्र प्रदर्शनी में लगाए गए हैं। प्रशांत ठाकुर अब जल्द ही शिमला, दिल्ली तथा…
Read Moreस्पेशलिस्ट छुट्टी पर, आपरेशन अटके
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दोनों सर्जनों के छुट्टी पर होने से सोमवार को मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। खासकर सर्जिकल के मरीज परेशान हुए। चार दिन से दोनों विशेषज्ञ अवकाश पर हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की बढ़ती तादाद के हिसाब से सर्जन विशेषज्ञों के अतिरिक्त पद सृजित किए जाने चाहिए। बरसात का मौसम होने से आजकल अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। यहां की तमाम ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी-लंगी कतारें लगी रहती हैं। एक तरफ अस्पताल में…
Read Moreतांदला में अवैध कटान को लेकर जांच आरंभ
काईस (कुल्लू)। खराहल घाटी के तांदला फारेस्ट बीट के जंगलों में हुए अवैध कटान की जांच शुरू हो गई है। वन विभाग की टीम को मौके पर देवदार के दो हरे पेड़ कटने का पता चला है। आरओ हरदायल भारती ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जंगल में वन माफिया ने दो हरे पेड़ों को काटा है। भारती ने बताया कि कटे हुए पेड़ों की लकड़ी बरामद कर ली है। विभाग की टीम तांदला बीट के अन्य जंगलों का भी दौरा कर रही है। उन्होंने कहा कि छह…
Read Moreकार दुर्घटना में युवक की मौत, 3 बच्चे घायल
कुल्लू। रायसन के जिंदौड़ में सोमवार सुबह एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन बालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जिंदौड़ निवासी किशोरी लाल (18) पुत्र जालफू राम सुबह अपनी गाड़ी में दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब साढे़ सात बजे उनकी गाड़ी जिंदौड नाले में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक किशोरी लाल की मौत हो गई। कार में सवार किशोरी लाल के तीन…
Read Moreदो हजार बीघा पर काले सोने की खेती
कुल्लू। काले सोने के कारोबार में जुटे चरस माफिया को नेस्तनाबूद करने को लेकर पुलिस ने तैयारी कर ली है। पुलिस महकमे के सर्वे के मुताबिक दो हजार बीघा भूमि पर भांग की फसल लहलहा रही है। यह भांग या तो कुछ लोगों ने खुद तैयार की है या फिर प्राकृतिक रूप से उगी है। लेकिन अधिकतर भांग के पौधे हाईब्रीड के बताए जा रहे हैं। पुलिस महकमा जल्द ही भांग के पौधों को नष्ट करने के लिए मुहिम छेड़ने जा रहा है। इसमें मलाणा क्षेत्र पुलिस महकमे के टारगेट…
Read Moreससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप
कुल्लू। क्षेत्र की एक महिला ने भुंतर थाने में ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पारला भुंतर निवासी एक महिला ने पुलिस में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में महिला ने कहा है कि उसकी शादी पिछले वर्ष को पारला भुंतर निवासी से हुई थी। महिला ने कहा कि शादी के दो-तीन महीनों के बाद उसके ससुराल वाले उससे दहेज मांगने लगे। उसके सास-ससुर, ननद…
Read More48 घटों से फंसीं एचआरटीसी की तीन बसें
कुल्लू। मानसून की बरसात लोक निर्माण विभाग के लिए आफत बनकर बरसी है। मूसलाधार बारिश से पहाड़ियों के धंसने, सड़क पर मलबा आने और डंगे ढहने से करीब आधा दर्जन से अधिक मार्ग पिछले तीन दिनों से बंद हैं। बंद पड़े मार्गों पर एचआरटीसी की तीन बसें भी तीन दिन से विभिन्न जगहों पर फंसी हैं। मूसलाधार बारिश से लोनिवि को भारी नुकसान हुआ है। पिछले तीन दिन में हुई बारिश से विभाग को करीब चार करोड़ की चपत लगी है। आनी-कुठेड़ मार्ग स्थित राणाबाग के पास पूरी पहाड़ी के…
Read Moreगुग्गा जाहर पीर के मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
कुल्लू। वाशिंग स्थित गुग्गा जाहर पीर के प्राचीन मंदिर का पुनर्निर्माण पूरा होने पर मंदिर में रविवार को यज्ञ का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जय चंद ने बताया कि गुग्गा जाहर पीर के प्राचीन मंदिर का पुनर्निर्माण करीब छह साल पहले शुरू किया गया था। मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने पर 28 जुलाई को मंदिर में यज्ञ और ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मंदिर के कारदार उत्तम राम ने बताया कि मंदिर के पुनर्निर्माण में स्थानीय…
Read Moreसड़क के लिए जमीन दान दें ग्रामीण : महेश्वर
कुल्लू। कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह ने मणिकर्ण घाटी के दौरे पर ग्रामीणों से सड़क निर्माण के लिए जमीन दान देने की बात कही। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान विधायक महेश्वर सिंह ने जरी, पीणी, तलपीणी तथा पुंथल पंचायतों के कई गांवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। विधायक ने कई मांगों का मौके पर ही निपटारा किया जबकि अन्यों को जल्द पूरा करने का लोगों को आश्वासन दिया। विधायक ने पीणी तथा तलपीणी पंचायत के लोगों से शारणी-पीणी-तलपीणी सड़क निर्माण के लिए भूमि दान देने की बात…
Read More