मानसून के बीच पारे के उछाल से लोग पसीना-पसीना

कुल्लू। मानसून के बीच पारे के उछाल ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया है। जुलाई अंत और अगस्त में अमूमन घाटी का पारा 25 और 28 डिग्री के आसपास रहता है, लेकिन इसमें आश्चर्यजनक रूप से उछाल दर्ज किया जा रहा है। रविवार को पारा 33.5 पार गया। अगस्त के पहले हफ्ते के चार दिनों में भारी गर्मी दर्ज की गई। घाटी में बढ़ती सूरज की तपिश से पर्यावरण वैज्ञानिक भी चिंतित हो उठे हैं। तीन अगस्त को 29.0 तथा दो अगस्त को पारा 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। पसीने…

Read More

हिमाचल के पहले शहीद को कुल्लू में दी श्रद्धांजलि

कुल्लू। भारत की आजादी के प्रथम शहीद मंगल पांडे को फांसी के कुछ दिन बाद धर्मशाला के पुलिस मैदान में अंग्रेज सरकार ने हिमाचल के युवराज प्रताप सिंह को भी फांसी पर लटकाया था। भले ही उनका नाम आज कोई भी नहीं जानता हो लेकिन अब इस इतिहास को खोज निकाला है। कुल्लू की ब्राह्मण कल्याण सभा ने शनिवार को युवराज प्रताप सिंह का शहीदी दिवस मनाया है। इस मौके पर सभा के पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे युवराज प्रताप सिंह के वंशज रिपु…

Read More

लाहौल कर्मचारी महासंघ के चुनाव 30 को

केलांग। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ लाहौल-स्पीति इकाई केलांग की आमसभा की बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन का फैसला लिया गया। पुराने परिधि गृह में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के इकाई अध्यक्ष शिवलाल डोगरा ने की। उन्होंने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी के चुनाव 30 अगस्त को वन मंडल अधिकारी केलांग के विश्राम गृह में होंगे। अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी की कार्य अवधि पूरी हो रही है। इसलिए चुनाव करवाकर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक…

Read More

कुल्लू अस्पताल को एक और हड्डी रोग विशेषज्ञ

कुल्लू। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलदेव ठाकुर ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अधिकतर रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद हैं। मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। बलदेव ठाकुर ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल में नए हड्डी रोग विशेषज्ञ संजय ठाकुर ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ, दो मेडिसन विशेषज्ञ, दो नेत्र रोग विशेषज्ञ, दो शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ और दो रेडियोलॉजिस्ट तैनात हैं। इसके अलावा…

Read More

कुल्लू में कल बनेगा बात का बतंगड़

कुल्लू। कला केंद्र कुल्लू में कल बात का बतंगड़ बनेगा। बात का बतंगड़ बनाने में बच्चों को दक्ष किया जा चुका है। दरअसल कला केंद्र में ऐक्टिव मोनाल कल्चर एसोसिएशन की थियेटर कार्यशाला में बच्चों को अभिनय के टिप्स दिए गए हैं। यही बच्चे अब मंच पर चार नाटकों का मंचन करने जा रहे हैं। इन्हीं में एक नाटक बात का बतंगड़ भी होगा। शब्दों के हिसाब से चेहरों पर भाव लाने की यह शिक्षा उन्होंने प्रख्यात रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर से पाई है। दावा किया जा रहा है कि…

Read More

पंचायतों के सहयोग से नष्ट होगी भांग

कुल्लू। जिले के दुर्गम क्षेत्रों में भांग की खेती के सर्वेक्षण के बाद पुलिस ने इसे नष्ट करने की तैयारी कर ली है। इस अभियान में आम लोगों की भागेदारी भी तय की जाएगी। पुलिस महकमे के मुताबिक भांग को नष्ट करने में स्थानीय पंचायतों का सहयोग भी लिया जाएगा। देव सदन कुल्लू में भांग और अफीम की खेती को नष्ट करने को लेकर छह अगस्त को बैठक होगी। सुबह 11 बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता एसपी विनोद कुमार धवन करेंगे। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस भांग…

Read More

नियमों का उल्लंघन न करें छात्र संगठन

कुल्लू। छात्र संघ के चुनाव को लेकर कदमताल शुरू हो चुकी है। कुल्लू कालेज में शुक्रवार को तीनों छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बुलाई बैठक में कालेज प्राचार्य धनेश्वरी शर्मा ने चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए। बैठक में छात्रों को लिगंदो कमेटी की ओर से चुनाव संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। बैठक में कुल्लू थाना के एसएचओ फिरोज खान ने विशेष रूप से शिरकत की। प्राचार्य धनेश्वरी शर्मा ने तीनों छात्र संगठनों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव के दौरान किसी भी कक्षा को डिस्टर्ब न किया…

Read More

पुलिस की लिखित परीक्षा 23 को

केलांग। जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग मेें कांस्टेबल के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर चुके पुरुष और महिला उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 23 अगस्त को होगी। पुलिस लाइन ग्राउंड केलांग में होने वाली इस परीक्षा को लेकर महकमे ने तैयारी कर ली है। यह जानकारी एसपी सुनील कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह नौ बजे शुरू होगी। इस बारे सभी उम्मीदवारों को बुलावा पत्र भेज दिए हैं। लिखित परीक्षा 15 अंकों की होगी। इसमें एनसीसी होल्डरों को तीन और बी सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को दो अंक…

Read More

पीएचसी भुट्टी को मिलेगा नया भवन

भल्याणी (कुल्लू)। स्वास्थ्य महकमे ने लगघाटी में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र को भवन की सौगात दे दी है। भवन निर्माण के लिए धनराशि मंजूर हो चुकी है। सात अगस्त को स्वयं स्वास्थ्य मंत्री इस भवन की आधारशिला रखने जा रहे हैं। चार दशकों से एक ही छत के नीचे यहां इंसानों और जानवरों का इलाज हो रहा है। ऐसे में कई बार यहां उपचार के लिए आने वाला व्यक्ति उल्टा संक्रमित होकर लौटता था। अमर उजाला ने जुलाई माह में दो बार इस मुद्दे को उठाया था। इस पर स्वास्थ्य…

Read More

स्कूल भवन को लेकर विजिलेंस जांच आरंभ

काईस (कुल्लू)। लगघाटी के एक स्कूल के भवन निर्माण को लेकर मिली शिकायत पर विजिलेंस ने जांच आरंभ कर दी है। शिकायत में धनराशि के इस्तेमाल को लेकर आपत्तियां उठाई हैं। विजिलेंस टीम ने दस्तावेजों को खंगालने का काम शुरू कर दिया है। विजिलेंस स्कूल के तमाम रिकार्ड को कब्जे में लेकर इसकी जांच करने में जुटी है। विजिलेंस के डीएसपी एनके शर्मा ने कहा कि इस मामले की जांच गहनता से की जा रही है। कहा कि जांच में अभी यह साफ नहीं हो पाया कि भवन का निर्माण…

Read More