कुल्लू। छात्र संघ चुनाव को लेकर कुल्लू कालेज में माहौल गरमाने लगा है। सोमवार को कुल्लू कालेज रोड पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने को लेकर खूब बवाल मचा रहा। इस बीच पुलिस के जवान भी मौजूद थे। एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ताओं के पुलता जलाने के बाद माहौल काफी गरम हो गया। दोनों छात्र संगठनों के गुत्थमगुत्था होने की भी नौबत आई गई थी लेकिन पुलिस जवानों ने मामला शांत कर दिया। कालेज रोड पर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार कुल्लू कालेज गेट पर एबीवीपी के छात्रों का…
Read MoreCategory: Kullu
अपराधों में बढ़ रहा प्रवासियों का हाथ
कुल्लू। प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों में प्रवासी मजदूरों की संलिप्तता भी बढ़ती जा रही है। प्रदेश में हर साल सैकड़ों प्रवासी मजदूर आपराधिक वारदातों में पकड़े जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में हजारों प्रवासी मजदूर बिना पंजीकरण के रह रहे हैं। इस कारण पुलिस को इन्हें पकड़ने में मुश्किल होती है। पुलिस के अनुसार साढ़े पांच साल में कुल्लू जिला में करीब 300 प्रवासी मजदूर विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं। इसके अलावा रोहड़ू के प्रसिद्ध बौंद्रा मंदिर हुई चोरी में भी तीन प्रवासी मजदूरों…
Read Moreबारिश से पतलीकूहल-हलाण मार्ग ध्वस्त
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के पतलीकूहल-शिल्हा-हलाण मार्ग पर बारिश से शिल्हा नाले में आए उफान से लाखों का नुकसान हुआ है। बीती रात हुई बारिश के चलते इस मार्ग पर कई जगह से सड़क धंस गई है। शिल्हा के पास 20 मीटर सड़क का नामोनिशान मिट चुका है। सड़क बह जाने से यहां यातायात बुरी तरह से बाधित हुआ है। दोनों तरफ वाहन फंस गए हैं। सड़क न होने से खंड विकास मुख्यालय पतलीकूहल पहुंचने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं तुड़ान कर रखे सेब को मंडियों…
Read Moreमहादेव के दर पर लगे टावरों का विरोध
कुल्लू। पहाड़ की चोेटी पर विराजमान अधिष्ठाता बिजली महादेव के आसपास स्थापित टावरों का देव समाज ने कड़ा विरोध किया है। भक्तों का कहना है कि यहां हर साल शिवलिंग पर बिजली गिरती थी तथा इससे शिवलिंग टुकड़ों में बंट जाता था। इसके बाद इसे मक्खन से फिर जोड़ दिया जाता था। लेकिन अब करीब पंद्रह सालों से यह चमत्कार नहीं हो रहा है। इसके पीछे देव समाज यहां स्थापित टावरों को मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि टावरों के चलते पवित्रता भंग हो रही है। भक्तों के…
Read Moreसुमन सोनी को तीसरी बार जिला की कमान
कुल्लू। लोनिवि के मिनिस्ट्री स्टाफ एसोसिएशन कुल्लू इकाई के चुनाव में सुमन सोनी को तीसरी बार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। राम लाल और राकेश कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, तुले राम महासचिव, मीनू पंडित महिला उपप्रधान, खेम प्रकाश कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार संयुक्त सचिव, किशन ठाकुर को संगठन सचिव, विजेंद्र सिंह तथा अश्वनी कुमार को प्रेस सचिव चुना है। चुनाव अधिकारी भगत राम ठाकुर की अध्यक्षता में चुनाव के बाद नियुक्त सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी का कार्यकाल दो साल तक रहेगा।
Read Moreसेब की फसल पर ब्लॉच फ्लाई का हमला
कुल्लू। पल-पल बदलता मौसम का मिजाज किसानों और बागवानों पर भारी पड़ने लगा है। कुल्लू घाटी में सेब को काला सूरी ब्लॉच फ्लाई टैक और मार्सेनीना रोग ने जकड़ लिया है। सेब की फसल में मार्सेनीना रोग लगने के कारण समय से पूर्व ही पतझड़ भी शुरू हो गई है। यही नहीं सेब के पौधों के पत्ते भी पीले पड़ने लगे हैं। बंपर फसल के चलते इस बार बागवानों को अच्छी कमाई की उम्मीद थी लेकिन फसल के रोग की चपेट में आने से वे चिंतित हैं। इन दिनों सेब…
Read Moreसाढ़े तीन करोड़ से बिछेगी सीवरेज लाइन
काईस (कुल्लू)। जिले के भुंतर शहर के विकास के लिए साढ़े तीन करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर हो गया है। प्रोजेक्ट को प्रशासनिक स्तर पर हरी झंडी मिल चुकी है। आईपीएच महकमे ने इस प्रोजेक्ट मेंभुंतर शहर और पारला भुंतर के इलाके को शामिल किया है। मंजूरी मिलने के बाद अब आईपीएच विभाग ने शहर को सीवरेज कनेक्शन से जोड़ने का काम शुरू करने की तैयारी कर ली है। शहर को सीवरेज कनेक्शन से जोड़ने के लिए आईपीएच विभाग ने अलग-अलग भागों में बांट रखा है। जिले के कई इलाके अभी…
Read Moreग्रामसभा की रिपोर्ट न भेजी तो कार्रवाई
कुल्लू। ग्रामसभा की बैठक की कार्यवाही ब्लॉक मुख्यालय को जल्द न भेजने वाले पंचायत सचिवों पर शिकंजा कसा जाएगा। शनिवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सम्मेलन कक्ष में विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी राकेश कंवर ने यह आदेश दिए। कुल्लू जिले में 204 पंचायतें हैं। बैठक के दौरान मनरेगा और इसके माध्यम से छह विभागों के जरिये हो रहे विकास कार्यों, पंचायतीराज विभाग के लंबित कार्यों, निर्मल भारत अभियान और प्रस्तावित डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर योजना पर चर्चा की गई। राकेश कंवर…
Read Moreब्यास में डूबने से तेरह साल के लड़के की मौत
कुल्लू। रायसन के पास एक बालक की ब्यास नदी में बहनेे से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालक अपने मामा के घर छुट्टियां बिताने आया था। शनिवार को शौच करने के लिए ब्यास नदी की ओर गया था। पांव फिसलने से बालक नदी में जा गिरा। डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार लड़का कुछ दिन…
Read Moreकुल्लू-मनाली में पर्यटन कारोबार चौपट
कुल्लू। बरसात से कुल्लू-मनाली का पर्यटन कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गया है। कुल्लू और मनाली के अधिकतर होटल इन दिनों पूरी तरह से खाली पड़े हैं। केवल बड़े होटलों में भी 10 से 15 प्रतिशत आक्यूपेंसी चल रही है। दोनों जगहों पर होटल व्यवसायियों को 50 से 60 प्रतिशत डिस्काउंट पर भी पर्यटक नहीं मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस वर्ष पर्यटन कारोबार मंदा रहने से पर्यटन कारोबारियों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल पर्यटन कारोबार में 50 फीसदी की…
Read More