बाढ़ आने के एक सप्ताह बाद भी नहीं सुधरे हालात

केलांग। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चंगुट का दौरा कर लौटे पूर्व मंत्री डा. राम लाल मारकंडेय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मारकंडेय ने कहा कि चंगुट में बाढ़ आने के एक सप्ताह बाद भी प्रशासन और सरकार की तरफ से राहत कार्य के नाम पर कुछ नहीं किया गया है। विधायक रवि ठाकुर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए भारी नुकसान के बावजूद विधायक ने अभी तक न तो स्पीति के शिचिलिंग और न ही मयाड़ घाटी के चंगुट गांव का दौरा किया है। उन्होंने कहा…

Read More

संगोष्ठी में 10 हजार छरमा पौधों की बुकिंग

कुल्लू। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की लाहौल घाटी के किसानों की आर्थिकी में सुधार की कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश कृषि विवि पालमपुर केंद्र सरकार की छरमा परियोजना ए वेल्यू चेन ऑफ सीबकथोर्न के तहत तोद, सिस्सू और गोंधला इलाकों में एक लाख छरमा के पौधों को बांटने जा रही है। ये पौधे स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से 15 से 30 अक्तूबर तक आवंटित किए जाएंगे। यह जानकारी छरमा परियोजना के प्रभारी डा. वीरेद्र सिंह ने लाहौल के मयाड़ और तोद घाटी के सिस्सू, गोंधला, गेमूर और दारचा में आयोजित…

Read More

एबीवीपी का कुल्लू में प्रदर्शन

कुल्लू। एबीवीपी कुल्लू ने पाकिस्तान की ओर से भारत में फैलाए जा रहे आतंक पर कुल्लू महाविद्यालय परिसर के बाहर पाकिस्तान झंडा जलाया। इसके बाद एबीवीपी ने रूसा को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला संयोजक जनेश ठाकुर और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विशाल सूद ने की। जनेश ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान दिन प्रतिदिन भारत में आतंक फैला रहा है। हाल ही में पांच भारतीय जवानों पर हुए हमले पर एबीवीपी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को महाविद्यालय में पाकिस्तान का…

Read More

कुल्लू अस्पताल में बढ़ेगी बिस्तर क्षमता

मनाली/पलचान। स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल कुल्लू में बिस्तरों की संख्या 200 से बढ़ाकर 250 की जाएगी । वहीं, मनाली अस्पताल के भवन विस्तार के लिए भूमि स्थानांतरण का कार्य तेजी पर है। कौल सिंह ने कहा कि जिन हिमाचलियों के पास मकान नहीं हैं, उन्हें सरकार दो बिस्वा भूमि देने पर विचार कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मनाली स्थित मिशन अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन के उद्घाटन अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार मिशन अस्पताल को हर प्रकार से मदद…

Read More

अवैध कटान की डैमेज रिपोर्ट तैयार

काईस (कुल्लू)। वन विभाग के अधिकारियों ने भी खराहल घाटी की तांदला बीट में अवैध वन कटान की बात स्वीकार की है। पहले अधिकारी यह मानने को कतई तैयार नहीं थे। अमर उजाला में अवैध कटान का समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग के अधिकारियों ने मौके का दौरा कर देवदार के पेड़ों के अवैध कटान की डैमेज रिपोर्ट तैयार कर ली है। एसीएफ कुल्लू किरती ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से तांदला बीट में वन रक्षक का पद खाली चल रहा है।…

Read More

शिक्षकों के बिना कैसे सुधरेगा शिक्षा का स्तर

कुल्लू। जिला की शिली राजगिरी पंचायत के स्कूलों में अध्यापकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खास कर प्राइमरी स्कूल राजगिरी में एक अध्यापक 103 नौनिहालों को शिक्षित कर रहा है। इस समस्या को लेकर पंचायत ने एलीमेंटरी शिक्षा उपनिदेशक को पत्र सौंप कर रिक्त पदों को भरने की मांग की थी, लेकिन स्कूल के हालात जस के तस हैं। इस कारण नौनिहालों की शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। इस कारण अभिभावक चिंतित हैं। वहीं, पंचायत के अन्य स्कूल कावा और लोट में भी…

Read More

खेतों में भांग तो मालिक पर मुकदमा

कुल्लू। जिले के विभिन्न हिस्सों में अगर किसी के खेतों या जमीन पर भांग उगी है तो वे उसे खुद ही नष्ट कर दें। 16 अगस्त के बाद अगर ऐसे मामले पाए जाते हैं तो पुलिस महकमा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी। यह चेतावनी एसपी डा. विनोद कुमार धवन ने मंगलवार को कुल्लू के देवसदन में आयोजित बैठक में दी। बैठक में जिले की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि किसी की निजी जमीन में 16 अगस्त के बाद अगर भांग पाई जाती…

Read More

भालू ने नोच डाला आईपीएच कर्मचारी

काईस (कुल्लू)। काईस पंचायत के घौठ गांव में भालू के हमले में आईपीएच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक कर्मचारी पानी छोड़कर वापस आ रहा था। रास्ते में भालू से सामना हो गया। कर्मचारी को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल करवाया गया है। आईपीएच कर्मचारी मीने राम के परिजनों ने बताया कि मीने रामे पौटाआगे के पास आईपीएच टैंक में दवाई डालने और पानी सप्लाई छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान भालू ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें सिर, गले और बाजू…

Read More

कुल्लू अस्पताल में एनेस्थीसिया का पद रिक्त

कुल्लू। लंबे अरसे से स्टाफ की कमी से जूझ रहे कुल्लू अस्पताल में एनेस्थीसिया का पद अभी तक नहीं भरा जा सका। एनेस्थीसिया का पद तीन सालों से रिक्त पड़ा है। इस पद को भरने को लेकर अस्पताल प्रशासन मुख्यालय को कई बार अवगत करवा चुका है लेकिन इस पर न तो प्रदेश सरकार और न ही स्वास्थ्य विभाग ने गौर किया। तीन सालों से एनेस्थीसिया का काम निजी अस्पतालों से सेवा लेकर चलाया जा रहा है। आलम यह है कि मरीजों को आपरेशन के लिए जहां लंबे समय तक…

Read More

प्रशंसनीय कार्य करने वालों को मिलेंगे इनाम

कुल्लू। लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में 18 अगस्त से दो दिवसीय चैहणी फोर्ट उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में प्रशंसनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में छह बार कार रैली के विजेता रहे सुरेण राणा, कराटे के क्षेत्र में सैनसाई निहाल, ट्रैफिक पुलिस में बेहतरीन सेवा देने पर हरबंस सिंह और झीड़ी बस हादसे में लोगों की जान बचाने वाले लोगों को पुरस्कार मिलेगा। चैहणी फोर्ट संस्था के अध्यक्ष राकेश वैद्य ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ एपीएमसी के अध्यक्ष यूपेंद्रकांत…

Read More