कुल्लू। पार्वती वन मंडल की टीम ने वन माफिया पर शिकंजा कस दिया है। विभागीय टीम ने छापेमारी कर कोयले की 120 बोरियां बरामद की हैं। विभाग की इस कड़ी कार्रवाई से वन और कोयला माफिया में हड़कंप मच हुआ है। विभाग ने माफियों पर शिकंजा सकते हुएबरामद की कोयले की अवैध बारियों को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। विभाग ने गुप्त सूचना के आधार एसीएफ वन मंडल पार्वती की अगुवाई में छापेमारी कर गड़सा घाटी के ढलान गांव से 40 तथा साथ सटे नाले से 80…
Read MoreCategory: Kullu
आनी के घोरला में लाखों की चोरी
आनी (कुल्लू)। आनी के घोरला गांव में वीरवार रात एक घर में चोरी हो गई। चोर घर से लाखों के गहने उड़ा ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घोरला गांव निवासीनैहरू राम पुत्र स्व. भगवान दास के घर में चोरी हुई है। वीरवार रात को जब नैहरू राम घर में सोए थे, तब चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। चोर घर के…
Read Moreलारजी सब्जी मंडी का आगाज आज
कुल्लू। बंजार और सैंज घाटी के किसानों-बागवानों के लिए एपीएमसी तोहफा देने जा रहा है। शुक्रवार को एपीएमसी के सौजन्य से बंजार की लारजी सब्जी मंडी का उद्घाटन किया जाएगा। स्थानीय विधायक कर्ण सिंह रिबन काटकर इलाके के किसानों-बागवानों को यह सुविधा प्रदान करेंगे। इस मौके पर कृषि उपज कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति विपणन बोर्ड के चेयरमैन यूपेंद्र कांत मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। बोर्ड के सचिव प्रकाश कश्यप ने कहा कि नौ अगस्त शुक्रवार दोपहर तीन बजे इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। सेब सीजन में सब्जी मंडी के उद्घाटन से बागवानों…
Read Moreकविताओं से दिखाया समाज का आइना
कुल्लू। भाषा एवं संस्कृति विभाग और साहित्य कला संस्कृति अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में देवसदन में वीरवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला भाषा अधिकारी राजकुमार सकलानी रहे। कार्यक्रम में जिला के नवोदित एवं वरिष्ठ कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। संगोष्ठी का आगाज वरिष्ठ लेखक कमलकांत शर्मा विद्रोही ने देशभक्ति कविता …ऐ नादान भारत की शान से की। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से देश में व्याप्त अफसरशाही एवं भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया। शिक्षाविद् सतीश चंद्र कौड़ा ने शिक्षा बिल पर…
Read Moreमहेश्वर और कौल ने एक दूसरे पर कसे तंज
कुल्लू। लगघाटी के भुट्टी में पीएचसी भवन के शिलान्यास समारोह में पट्टिका को लेकर खूब बवाल मचा रहा। बुधवार को पीएचसी भुट्टी के भवन का शिलान्यास था लेकिन शिलान्यास पट्टिका में विधायक महेश्वर सिंह का नाम नहीं है। इसे लेकर दोनों दलों के नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर खूब तंज कसे। इसके अलावा दोनों दलों के कार्यकर्ता भी इस बात पर अपने-अपने तर्क देते रहे। इसे लेकर विधायक महेश्वर सिंह भी नाराज नजर आए। इस कारण विधायक महेश्वर सिंह भवन शिलान्यास स्थल पर भी नहीं गए। हालांकि समारोह में…
Read Moreटमाटर की 50 फीसदी फसल तबाह
खराहल (कुल्लू)। जिले में नगदी फसलों पर मौसम की मार दिखने लगी है। सेब के बाद अब नगदी फसलें भी भी बीमारियों के चपेट में आई हैं। टमाटर के खेतों में अल्टरनेरिया रोग ने हमला बोल दिया है। बीमारी के प्रभाव से पौधों के पत्तों पर गहरे धब्बे चक्र बनकर उभर रहे हैं। यह पत्तों पर पीलापन लाते हैं। फलों पर भी ऐसे ही लक्षण आ हैं। पूरा पौधा विकसित होने से पहले ही तहस-नहर हो रहा है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश के कारण यह समस्या आ रही है।…
Read Moreब्यास में गंदगी फेंकी तो 1 लाख जुर्माना
कुल्लू। ब्यास नदी में गंदगी फेंकने पर अब एक लाख रुपये जुर्माना होगा। यह जानकारी डीसी राकेश कंवर ने दी। उन्होंने बताया कि ग्रीन ट्रिब्युनल ने यह जुर्माना राशि तय की है। डीसी राकेश कंवर वीरवार को ब्यास नदी के संरक्षण को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि माननीय ग्रीन टिब्यूनल के इन आदेशों का जिला में सख्ती से पालन होगा। अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दे दिए गए हैं। डीसी ने कहा कि…
Read Moreकेंद्र के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा
कुल्लू। जिला भाजपा अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर और जिला मीडिया प्रभारी जोगिंद्र शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उदासीनता के चलते आज देश की सुरक्षा खतरे में हैं। चीन जहां बार-बार हमारी सीमाओं में घुसपैठ कर भारतीय सेना को अपनी सीमाओं की पेट्रोलिंग करने से रोक रहा है, वहीं पाकिस्तान भारतीय सैनिकों की सरेआम हत्या कर रहा है। बावजूद इसके केंद्र की यूपीए सरकार गहरी नींद में है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने घुसपैठ कर भारतीय जवानों की निर्मम हत्या कर अपनी कायरता का…
Read Moreहर पंचायत में खुलेगा स्वास्थ्य संस्थान
कुल्लू। स्वास्थ्य, राजस्व एवं विधि मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने 1.04 करोड़ की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन भुट्टी का का शिलान्यास किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कौल सिंह ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छह बिस्तर, लैब और एक्सरे जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। बताया कि जिन पंचायतों में चिकित्सा संस्थान नहीं हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर ऐसे संस्थान खोले जाएंगे। उन्होंने लोगों से ऐसे चिकित्सा संस्थानों के लिए उदारता से जमीन उपलब्ध करवाने की अपील भी की। स्वास्थ्य…
Read Moreमारपीट, जान से मारने की धमकी के पांच केस दर्ज
कुल्लू। कुल्लू के अखाड़ा बाजार, सेऊगी, बंजार, मनाली और निरमंड में पांच लोगों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने इस संबंध में नौ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पहले मामले में अखाड़ा में रह रहे यूपी के एक युवक ने राजू नाम के एक व्यक्ति पर मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। वहीं, दूसरे मामले में सेऊगी निवासी खुशहाल चंद ने चार व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का…
Read More