कालेज प्रशासन ने बहाल किए छात्र

ऊना। राजकीय पीजी कालेज ऊना में कालेज प्रशासन की ओर से सस्पेंड किए गए छात्रों को बहाल कर दिया गया है। हालांकि कालेज प्रशासन ने काफी दिनों से एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ चल रहे गतिरोध को समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन एबीवीपी ने इस मामले को मानवाधिकार आयोग और प्रदेश उच्च न्यायालय के समक्ष भी उठाने का ऐलान कर दिया है। कालेज प्रशासन ने शनिवार को ऊना महाविद्यालय से अनुशासन समिति की बैठक करके निलंबित किए गए दो छात्रों विकास कुमार बंटी एवं विकास शर्मा के निलंबन को…

Read More

शीतल के सिर सजा मिस तीज का ताज

ऊना। हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में शनिवार को तीज समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में उपायुक्त अभिषेक जैन की धर्मपत्नी आरुषि जैन ने शिरकत की। समारोह में एसपी अनुपम शर्मा की धर्मपत्नी आक्षी शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। इस मौके पर महाविद्यालय में पांच प्रतियोगिताओं मिस तीज, मेहंदी, रंगोली, व्यंजन व नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मिस तीज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शीतल…

Read More

सर्पदंश से एक की मौत

ऊना। क्षेत्र के बसाल में एक प्रवासी महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। महिला के शव का शनिवार सुबह क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाया गया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बसाल में अपने पति और परिजनों के साथ रहने वाली 28 वर्षीय महिला तरंगिनी देवी पत्नी निरंजन साहनी निवासी जिला पटना बिहार को शुक्रवार देर रात उसी के बसाल स्थित किराये के मकान के बाद सांप…

Read More

डोहगी में कार और बाइक की टक्कर

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के डोहगी में शनिवार देर सायं पेश आए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना के संदर्भ में छानबीन आंरभ कर दी है। हादसा कार और बाइक में आमने-सामने टक्कर होने से पेश आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर सायं डोहगी में एक बाइक नंबर एचपी 74 0454 तथा कार नंबर पीबी 10बीए 1516 की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो…

Read More

मणिकर्ण के शाट में कब खुलेगी सब्जी मंडी

खराहल (कुल्लू)। कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के किसानों और बागवानों को आखिर प्रस्तावित सब्जी मंडी शाट में कब बनवाई जाएगी? यह सवाल घाटी के बागवान सरकार से कर रहे हैं। पूर्व सरकार ने इस प्रस्तावित सब्जी मंडी का शिलान्यास तो किया लेकिन सब्जी मंडी आजतक शुरू नहीं हो पाई। दस सालों से सब्जी मंडी बनाने की योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है। ऐसे में घाटी के हजारों किसानों और बागवानों को कई किलोमीटर दूर भुंतर तथा अन्य सब्जी मंडियों का रुख करना पड़ रहा है। बागवानों का कहना है…

Read More

बाढ़ से थिरोट प्रोजेक्ट में विद्युत उत्पादन ठप

केलांग। बादल फटने के बाद नाले में आए उफान से थिरोट विद्युत परियोजना में विद्युत उत्पादन ठप हो गया है। बाढ़ के पानी से परियोजना का डाइवर्शन सिस्टम फटने से यह समस्या खड़ी हुई है। डाइवर्शन सिस्टम ध्वस्त होने से पानी की सप्लाई पावर हाउस तक नहीं पहुंच रही। इस कारण परियोजना की तीनों टरवाइनें बंद हो गई। सिल्ट भरने से परियोजना का होपर नंबर- एक भी ठप पड़ा है। बाढ़ के कारण लाहौल के इस इकलौते बिजली परियोजना को करीब 6 लाख का नुकसान पहुंचा है। हालांकि घाटी के…

Read More

तो चमक उठेंगे लाहौल घाटी के गांव

केलांग। हिम ऊर्जा विभाग के माध्यम से घाटी के गांवों को सौर लाइटें आवंटित की जाएंगी। लाहौल घाटी के गांवों को रोशन करने के लिए इस पर 90 फीसदी तक की सब्सिडी सरकार दे रही है। यह जानकारी विधायक रवि ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि जवाहर लाल नेहरू नेशनल सोलर मिशन के तहत घाटी के गांवों में 765 सौर गली रोशनियां आवंटित की जाएंगी। विभाग 90 फीसदी अनुदान पर ग्रामीणों को यह लाइटें उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्दियों के दौरान जिला मुख्यालय में चौबीसों घंटे बिजली…

Read More

व्यापारियों समेत तैंतीस लोगों के चालान

कुल्लू। ब्यास और अन्य नदी नालों में अब कूड़ा-कचरा फेंकने वालों की खैर नहीं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के आदेशों पर हरकत में आते ही नगर परिषद कुल्लू ने टीम गठित कर गंदगी फैलाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। नदी नालों में गंदगी फैलाने वालों को एक अब लाख रुपये का जुर्माना किया जाएगा। शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने कुल्लू शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। टीम ने कुल्लू शहर में घरों और दुकानदारों के आगे गंदगी फैलाने वाले करीब 33 लोगों…

Read More

वेद राम ठाकुर नग्गर प्रधान संघ के अध्यक्ष

पतलीकूहल (कुल्लू)। नग्गर विकास खंड के पंचायत प्रधान संघ का पुनर्गठन कर शनाग पंचायत के प्रधान वेदराम ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। शुक्रवार को कटराईं के शुभम कैफे में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। मनाली पंचायत के प्रधान हुकम राम की अध्यक्षता में गठित हुई कार्यकारिणी में सरला देवी बैंची पंचायत और परस राम नेगी काईस पंचायत को उपप्रधान चुना गया है। इनके अलावा अरछंडी पंचायत की प्रधान अरुणा ठाकुर महासचिव, राजीव ठाकुर सहसचिव (हलाण द्वितीय) और गोवर्धन ठाकुर (वशिष्ठ पंचायत) कोषाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। बड़ाग्रंा पंचायत…

Read More

चौखंग सड़क तबाह लाखों का मटर फंसा

केलांग। चौखंग और नैनगाहर इलाके में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से चौखंग के पास सड़क मार्ग का एक हिस्सा बह गया। बाढ़ के कारण इलाके में टेलीफोन सेवा ठप होने के साथ ही पेयजल आपूर्ति भी बंद पड़ी है। ग्रामीण राजू, बंतो देवी, सुरेश और हरीश ने बताया कि बाढ़ के कारण सड़क मार्ग ढहने से छोगजिंग, ग्वाडी और नैनगाहर में मटर से लदे वाहन फंसे हैं। खेतों में तैयार हरा मटर और सब्जियां समय पर मंडियों तक नहीं पहुंची तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। ग्रामीणों…

Read More