सैंज, देवधार से लड़कियां किडनैप

भुंतर (कुल्लू)। जिले के सैंज और देवधार से नाबालिग लड़कियों के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सैंज क्षेत्र से गायब लड़की की बहन ने पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर में कहा है कि उसकी छोटी बहन आठ अगस्त को आईटीआई में कक्षा लगाने गई थी। उसी दिन से उसकी छोटी बहन गायब है। जब उसे तलाश किया तो उसकी बहन के साथ पढ़ने वाली सहेली ने बताया कि उसने उसे टेलीफोन पर…

Read More

बाह्य सराज भवन की कवायद तेज

कुल्लू। जिला मुख्यालय में बाह्य सराज भवन निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने जमीन तलाशने का काम शुरू कर दिया है। उपायुक्त राकेश कंवर ने राजस्व विभाग को ढालपुर में कहीं भी जमीन तलाश करने को कहा है। बाह्य सराज भवन बनाने की मांग ने जोर पकड़ रखा है। इसी को देखते हुए कृषि उपज कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति विपणन बोर्ड के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने उपायुक्त कुल्लू से मिलकर जिला मुख्यालय में बाह्य सराज के लोगों को आने वाली समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उनके साथ आनी युुवा…

Read More

पंजाब के बलजिंद्र ने जीती हॉफ मैराथन

केलांग। पंजाब के बलजिंद्र सिंह ने देश की सबसे ऊंची हॉफ मैराथन जीतकर एक कीर्तिमान स्थापित किया। महिला वर्ग में हमीरपुर की रीता प्रथम रहीं। केलांग में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने हॉफ मैराथन का आयोजन किया। समुद्र तल से 10050 फुट की ऊंचाई पर आक्सीजन की कमी के बावजूद पंजाब के बलजिंद्र सिंह ने बिना किसी दिक्कत के 21 किलोमीटर लंबी दौड़ में पहला स्थान पाया। उन्होंने एक घंटा 19 मिनट और 26 सेकेंड में यह दौड़ पूरी की। वहीं, हमीरपुर की रीता ने एक घंटा 36 मिनट…

Read More

एसएसबी गुरिल्ला संघ की रैली 12 को

कुल्लू। मांगों को लेकर आंदोलनरत एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संघ 12 अगस्त को जिला मुख्यालय में रैली निकालेगा। जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा की अध्यक्षता में होने वाले इस रैली में जिला भर के सैकड़ों महिला और पुरुष स्वयं सेवी भाग लेंगे। रैली के बाद डीसी राकेश कंवर के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भी भेजा जाएगा। उपायुक्त कार्यालय के बाहर होने वाली इस रैली में संगठन के पदाधिकारी गुरिल्लाओं की मांगों को लेकर जानकारी देंगी। संगठन के सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि गुरिल्लाओं मांग लगभग पूरी…

Read More

बाह्य सराज भवन की मांग करेंगे कर्मचारी

कुल्लू। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुल्लू के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि जिला कुल्लू की जेसीसी बैठक में डीसी के समक्ष बाह्य सराज भवन निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। डीसी कुल्लू से बैठक में भवन निर्माण के लिए भूमि की मांग करेंगे। कहा कि भवन बनने से बाह्य सराज के खास कर गरीब तपके के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। जिला अध्यक्ष एसआर आजाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एलआर गुलशन तथा महासचिव दलीप शरोट ने कहा कि बाह्य सराज की 58 पंचायतों के लोग अपने कामकाज को लेकर…

Read More

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी

कुल्लू। भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव और दिल्ली में आतंकी हमले की धमकी के बीच स्वतंत्रता दिवस को लेकर कुल्लू घाटी में पुलिस ने सुरक्षा घेरा कस दिया है। देवभूमि में निर्माणाधीन पन बिजली परियोजनाओं में भी पुलिस ने रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। साथ ही पुलिस को भी अलर्ट रहने को कहा है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर घाटी में प्रवेश करने वाले पर्यटक वाहनों की कड़ी तलाशी ली जा रही है। हालांकि अभी स्वतंत्रता दिवस को चार दिन शेष हैं। लेकिन पुलिस कोई भी रिस्क नहीं लेना…

Read More

दामों में गिरावट, बागवानों ने रोका सेब तुड़ान

कुल्लू। सेब की बंपर फसल के बीच बागवानों को भरान ने तगड़ा झटका दिया है। उत्पादकों को इस साल एक सेब की पेटी पर 55 रुपये अधिक देने पड़े रहे हैं। यह बीते सीजन के मुकाबले 10 रुपये अधिक है। एक दशक में सेब तुड़ान और भरान के रेट तीन गुणा बढ़े हैं। इस साल रिकार्ड करीब चार करोड़ सेब पेटियों के उत्पादन के चलते उत्पादकों को सेब पैकिंग के लिए पैकर तक नहीं मिल रहे। ऐसे में बागवानों को सेब तुड़ान और भरान का अतिरिक्त पैसा चुकाना पड़ रहा…

Read More

पतलीकूहल में होगा भगवती जागरण

नग्गर (कुल्लू)। सावन माह के अंतिम सोमवार की रात को पतलीकूहल स्थित शिव मंदिर में भगवती जागरण होगा। जागरण में कुल्लू की नीरू चांदनी, हमीरपुर से राजेश और मंडी से देवेंद्र तथा राजेंद्र मां भगवती और बाबा भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करेंगे। पतलीकू हल में पहली बार इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों और खासकर महिलाओं में खासा उत्साह है। इस जागरण को सफल करने के लिए पतलीकूहल शहर की महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। व्यापार मंडल पतलीकूहल…

Read More

डीए किस्त शीघ्र जारी करे सरकार

कुल्लू। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ की बैठक में प्रदेश सरकार से डीए की किस्त शीघ्र जारी करने की मांग की गई। संघ की कुल्लू खंड इकाई की इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान जेएन शर्मा ने की। टीम होम सरवरी में आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में डीए की किस्त के अलावा पांच प्रतिशत पेंशन भत्ते की वृद्धि और मेडिकल भत्ते को बढ़ाने का आग्रह सरकार से किया गया। इसके अलावा पेशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र करने, कुल्लू से बदाह…

Read More

80 हजार ने नवाया मां के चरणों में शीश

चिंतपूर्णी (ऊना)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में श्रावण नवरात्र मेले के चौथे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए घंटों तक लाइनों में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। दर्शन करने वालों की लाइनें रात से ही काफी लंबी-लंबी लगी हुई थीं। माता के दर्शन को उमड़े श्रद्धालुओं की लाइनें बैरियर को भी पार कर चुकी थीं। श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने के लिए कम से कम सात से आठ घंटे का इंतजार करना पड़ रहा था। लाइन व्यवस्था को सुचारू…

Read More