बंजार (कुल्लू)। बंजार कालेज में एनएसयूआई दो फाड़ हो गई है। दोनों गुटों ने अलग-अलग नामांकन दाखिल किए हैं। दोनों समानांतर संगठन अपनी-अपनी जीत का दावा भी कर रहे हैं। बंजार कैंपस अध्यक्ष आशीषकांत ने एनएसयूआई पैनल की घोषणा करते हुए अध्यक्ष पद के लिए अजय ठाकुर, उपाध्यक्ष पद के लिए अर्जुन सिंह, महासचिव पद के लिए ललिता देवी और संयुक्त सचिव पद पर ललित कुमार को मैदान में उतारा है। संगठन ने अधिकारिक तौर पर पैनल का नामांकन भी दाखिल करवा दिए हैं। वहीं एनएसयूआई के जिला महासचिव टिकम…
Read MoreCategory: Kullu
कुल्लू की दस सड़कें होंगी पक्की
काईस (कुल्लू)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का सफर अब और सुहाना होगा। लोक निर्माण विभाग ने सालों से कच्ची पड़ी सड़कों को पक्का करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। सरकार ने कुल्लू डिविजन नंबर दो की 10 सड़कों को पक्का करने के लिए 18 करोड़ 32 लाख 85 हजार रुपये मंजूर कर दिए हैं। डिविजन नंबर दो में पीएमजीएसवाई के तहत वर्षों पूर्व निर्मित सड़कें अभी तक पक्की नहीं हो पाई हैं। बजट के अभाव में विभाग इन सड़कों को पक्का करवाने में असमर्थ है। लोनिवि के मुताबिक…
Read Moreमयाड़ के करपट गांव को खतरा
केलांग। मयाड़ घाटी में आई बाढ़ से करपट गांव को खतरा पैदा हो गया है। दूसरी ओर बाढ़ में दो पुल और सड़क मार्ग टूटने से घाटी के नौ गांवों का संपर्क शेष दुनियां से कट चुका है। विधायक रवि ठाकुर ने सोमवार को बीआरओ तथा प्रशासन के अधिकारियों के साथ फिर चंगुट गांव का पैदल दौरा किया। बाढ़ के कारण करपट नाले का रुख गांव की तरफ मुड़ गया है। खतरे को भांपते हुए ग्रामीण घरों को छोड़ कर तंबुओं में रातें गुजारने को मजबूर हैं। बाढ़ के कारण…
Read Moreस्कूलों में नहीं स्टाफ, मुन्ना कैसे होगा पास
कुल्लू। शिक्षा के क्षेत्र में देश भर में अव्वल राज्य की बात करने वाले हिमाचल के स्कूलों की जमीनी हकीकत कुछ हटके है। स्कूलों में चल रही स्टाफ की कमी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिक्षा में गुणवत्ता लाने के दावे कितने सार्थक हो रहे हैं। एलीमेंटरी शिक्षा को छोड़कर उच्च शिक्षा की बात करें तो जिला के बाह्य सराज आनी विधानसभा क्षेत्र में हालत काफी दयनीय है। आनी विस क्षेत्र के आनी-निरमंड खंड में कुल 42 उच्च पाठशालाएं हैं। इसमें 22 वरिष्ठ और 20 उच्च पाठशालाएं शामिल…
Read Moreसेब पर तीन सौ करोड़ का कारोबार
काईस (कुल्लू)। कुल्लू घाटी में इन दिनों सेब सीजन पूरे यौवन पर है। भले ही दिल्ली में दाम गिरने से फिलहाल कुछ बागवानों ने सेब तुड़ान रोक दिया है लेकिन अभी तक करीब 70 लाख सेब की पेटियों का कारोबार हो चुका है। इसमें स्थानीय मंडियों में करीब 40 लाख तथा बाहरी मंडियों में 30 लाख सेब की पेटियां भेजी गई हैं। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बागवानों को अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं लेकिन घाटी के बागवानों ने सीजन के शुरुआती दौर में ही स्थानीय…
Read Moreटिप्पर की टक्कर से एक की मौत
कुल्लू। आनी के ब्रो में टिप्पर की टक्कर से एक कार चालक की मौत हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे निरमंड के बायल पुल के पास चालक कार अपनी कार को पार्क कर रहा था। इसी दौरान एक टिप्पर आया और चालक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर…
Read Moreसड़क से जल्द जुड़ेगा भल्याणी गांव : महेश्वर
भल्याणी (कुल्लू)। विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि लगवैली के भल्याणी गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा। तीन से चार किलोमीटर सड़क से दूर गांव के लिए जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य आरंभ होगा। विधायक ने भल्याणी गांव में आयोजित काहिका उत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भल्याणी मेला मैदान की सुंदरता को बनाए रखने के लिए निकाली नालियों का निर्माण होगा। उन्होंने मेला मंच के लिए एक लाख रुपये देने घोषणा भी की। साथ ही मेला कमेटी को 11 हजार और तीन हजार कार्यक्रम पेश…
Read Moreप्याज ने निकाले आंसू, 60 रुपये किलो पहुंचा
कुल्लू। प्याज के दामों ने फिर गृहिणियों के आंसू निकाल दिए गए हैं। इसके दामों में 20 से 25 रुपये तक उछाल आ गया है। दो हफ्ते से इसके दाम 40 रुपये के आसपास रहे। इसके बाद यह 20 रुपये तक आ गए। अब फिर से दामों में उछाल आ गया है। प्याज के बढ़े दाम ने फिर से गृहणियों के कदम बाजार की ओर बढ़ने से रोक दिए हैं। प्याज ने हर वर्ग के लोेगों को परेशान कर दिया है। दो दिन पहले जिला मुख्यालय के बाजार में प्याज…
Read More… बड़ी तबाही का संकेत तो नहीं
केलांग। लगातार भूकंप के झटके और बार-बार बादल फटना… कहीं ये बड़ी आपदा का संकेत तो नहीं। एक सप्ताह के भीतर लाहौल की मयाड़ घाटी में बिना बरसात के बादल फटने से तीन बार आई बाढ़ से लोग दहशत में हैं। घाटी में कुछ अंतराल के बाद लगातार भूकंप के झटके भी महसूस किए जा रहे हैं। वैज्ञानिक इससे चिंतित हैं। बाढ़ के कारण मयाड और नैनगाहर इलाके में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बाढ़ प्रभावित इलाके से महज चंद किलोमीटर दूर एक बिजली परियोजना के निर्माण की…
Read Moreबादल फटा, करोड़ों पानी में बहे
केलांग/कोकसर। लाहौल की मयाड़ घाटी में बादल फटने से भारी तबाही मची है। करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बादल फटने से आई बाढ़ से 45 मीटर लंबा करपट पुल, चंगुट में निर्माणाधीन पुल, चार मकान समेत करीब 50 बीघा जमीन बाढ़ की भेंट चढ़ गई है। चंगुट गांव में पांच मकानों में बाढ़ का मलबा घुस गया। करीब 100 मीटर लंबी सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। लाखों रुपये का हरा मटर और सब्जियां बह गई हैं। प्रशासन ने करीब ढाई करोड़ के नुकसान का अनुमान…
Read More