उपाध्यक्ष पद पर छात्राओं में टक्कर

कुल्लू। महाविद्यालय कुल्लू में 17 अगस्त को होने वाले केंद्रीय छात्र संगठन के चुनाव के लिए तीनों संगठनों ने छात्राओं को मैदान में उतारकर इस वर्ग के वोट बैंक को कैश करने की पूरी तैयारी कर रखी है। छात्र संगठनों ने एक-एक पद पर छात्राओं को चुनावी मैदान में उतारा है। कुल्लू कालेज में कुल 3751 वोटर हैं। इसमें से 1846 छात्राएं हैं। एबीवीपी ने उपाध्यक्ष पद पर पिंकी सूद पर दांव खेला है। इसके अलावा एसएफआई ने रेणुका देवी और एनएसयूआई ने मुनीता को उम्मीदवार बनाया है। माना जा…

Read More

गड़सा में स्कूली खेलकूद स्पर्धा का आगाज

गड़सा (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गड़सा में बुधवार को अंडर 14 लड़कों और लड़कियों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। एसडीएम सुरेश जसवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्कूल के प्रधानाचार्य फतेह चंद नेगी ने मुख्यातिथि का कुल्लवी टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर ऐलीमेंटरी एडीपीईओ राम सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला भर के करीब चार सौ खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इसमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, योगा के अलावा सांस्कृतिक…

Read More

पानी की कमी से व्यापारी और बागवान परेशान

खराहल (कुल्लू)। जिला कुल्लू की सब्जी मंडी बंदरोल में भारी बरसात में भी पानी की समस्या विकराल हो गई है। यहां पर सेब का सीजन जोर पकड़ता जा रहा है। सब्जी मंडी रोजाना सैकड़ों किसान और बागवान तथा व्यापारी सेब की खरीद फरोख्त को पहुंच हैं। लेकिन पानी न होने के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। ढाबे वालोें को भी पानी का बंदोबस्त करना टेढ़ी खीर बना हुआ है। लोगों को आधा किलोमीटर पैदल चलकर प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। हालांकि आईपीएच विभाग ने दो…

Read More

पांच के खिलाफ मारपीट का मुकदमा

कुल्लू। भुंतर और निरमंड में मारपीट करने के चार मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पहले मामले में भुंतर थाने में जल्लूग्रां निवासी मीना कुमारी ने मामला दर्ज करवाया है कि जब वह अपने बेटे को लाने के लिए भुंतर से पारला भुंतर जा रही थी तो अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोका और मारपीट की। निरमंड की शांता देवी ने शीला देवी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। निरमंड के ही रमेश कुमार ने हेमानंद नाम पर मारपीट…

Read More

आजादी के जश्न को सजा चुका है ढालपुर

कुल्लू। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल और भव्य आयोजन के लिए ढालपुर मैदान सज चुका है। सुबह ग्यारह बजे शुरू होने वाले इस समारोह में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। डीसी राकेश कंवर ने कहा कि 15 अगस्त के शानदार आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ढालपुर मैदान में होने वाली भव्य परेड में पुलिस के अलावा, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियां और स्कूली बच्चे भाग लेंगे। समारोह…

Read More

बंजार के 29 स्कूलों में 50 पद रिक्त

कुल्लू। बंजार विधानसभा क्षेत्र में भी शिक्षा के हालात ठीक नहीं हैं। यहां के स्कूलों में भले ही प्रिंसिपल और मुख्याध्यापकों के पद लगभग भरे हैं लेकिन स्कूल में अन्य स्टाफ की भारी कमी चल रही है। घाटी के 16 वरिष्ठ और 13 हाई स्कूलों में क्रमश: एक प्रिंसिपल का एक और मुख्याध्यापकों के तीन पद रिक्त पड़े हैं। हिंदी विषय के छह पद खाली हैं। अंग्रेजी का एक, हिस्ट्री के छह, राजनीतिक शास्त्र के चार, इक्नोमिक्स के तीन, जियोग्राफी का एक पद सालों से खाली चल रहा है। महत्वपूर्ण…

Read More

गड़सा में बादल और काईस में बारिश से करोड़ों की तबाही

गड़सा (कुल्लू)। गड़सा घाटी के पुलिया नाले में बादल फटने से करोड़ों रुपये की संपत्ति पानी में बह गई। बाढ़ में पुलिया नाले पर बना एक वैली ब्रिज भी बह गया। लोगों के मुताबिक सोमवार रात करीब 1.20 बजे नाले में पानी की गड़गड़ाहट की आवाज आई। इसे सुनकर वे घरों से बाहर निकले तथा जान बचाने को पहाड़ी पर चढ़ गए। बाढ़ से हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन आर्थिक रूप से काफी क्षति पहुंची है। बाढ़ के कारण अधिकतर नुकसान एनएचपीसी को हुआ है। पुलिया नाले…

Read More

काईस में भारी बारिश से मची तबाही

काईस (कुल्लू)। काईस क्षेत्र में भारी बारिश से तांदला के घौठ नाले में आई उफान में आईपीएच विभाग की पेयजल पाइपें और सिंचाई कूहलों समेत दो घराट तबाह हो गए। घराटों का नामोनिशान मिट गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर दो बजे हुई भारी बारिश के बाद घौठनाल का जलस्तर अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते नाले ने दोनों घराटों को अपनी चपेट में ले लिया। घराट तांदला के रामचंद और डीणे राम के बताए जा रहे हैं। इसके अलावा नाले से जोड़ी गई आईपीएच महकमे के मुख्य पेयजल…

Read More

कुकुमसेरी में सुदर्शन पर खेला दांव

केलांग। छात्र संगठन चुनाव के लिए एनएसयूआई ने कुकुमसेरी कॉलेज में पैनल घोषित कर दिया है। अध्यक्ष पद पर सुदर्शन, महासचिव पद मनीषा, उपाध्यक्ष पद पर सचिन और सचिव पद के लिए सूरज को मैदान में उतारा है। कुकुमसेरी महाविद्यालय में महज 59 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसमें महज 40 विद्यार्थी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। युकां अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने दावा किया है कि इस बार चुनाव में एनएसयूआई चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

Read More

खौफ के साये में गुजरी गड़सा की रात

भुंतर (कुल्लू)। गड़सा घाटी के पुलिया नाले में बादल फटने के कारण आई बाढ़ से लोगों में दहशत है। बादल फटने के बाद पुलिया नाले का रौद्र रूप देखकर लोगों ने रात खौफ के साये में गुजारी। रात जिस वक्त नाले में उफान आया तो साथ लगते भेडूकोट में बन रही एनएचपीसी की टनल में करीब 70 लोग काम कर रहे थे। इसके अलावा पास ही एनएचपीसी की टनल का कार्य कर रही कोस्टल कंपनी की कालोनी में करीब 80 लोग विश्राम कर रहे थे। इनमें से कुछ कर्मी अपनी…

Read More