कुल्लू। केंद्रीय छात्र संघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई, एबीवीपी तथा एसएफआई ने कमर कस ली है। छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। संगठनों के पास आज की रात है, शनिवार को भाग्य किसके पक्ष में होगा है इसका फैसला हो जाएगा। 17 अगस्त की सुबह साढे़ नौ बजे के करीब कॉलेजों में मतदान शुरू होगा और शाम को मतों की गणना। जिला के कॉलेजों में चुनाव के लिए इंतजार पूरे कर लिए गए हैं। मतदान शांतिपूर्ण माहौल…
Read MoreCategory: Kullu
कुल्लू के शनि मंदिर पर चला प्रशासन का डोजर
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित बस अड्डा सरवरी के नजदीक बने शनि मंदिर पर शुक्रवार को प्रशासन ने डोजर चला दिया। अवैध कब्जे के मामले पर संज्ञान लेते हुए कुल्लू प्रशासन ने यह कदम उठाया है। एडीएम कुल्लू विनय सिंह ने बताया कि सरकार ने धर्म के नाम पर हो रहे अवैध कब्जे वाले स्थानाें पर प्रशासन को सख्ती से पेश आने को कहा है। इसी के तहत जिला प्रशासन ने कार्रवाई कर सरवरी के पास बने शनि मंदिर को उखाड़ा है। उन्होंने बताया कि यदि जिले के अन्य क्षेत्रों में…
Read Moreरोहतांग टनल की 3700 मीटर खुदाई
मनाली। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग टनल का निर्माण कार्य जोरों पर है। आठ हजार 800 मीटर लंबी इस टनल की खुदाई का काम करीब 3700 मीटर तक पूरा हो चुका है। रोहतांग टनल का निर्माण कार्य दोनों ओर से तीव्र गति से चल रहा है। लाहौल के कोकसर की ओर से टनल के नार्थ पोर्टल से खुदाई का काम करीब 1700 मीटर पूरा हो चुका है। यहां एक दिन में करीब पांच मीटर खुदाई की जा रही है। मनाली की ओर से टनल के साउथ पोर्टल में खुदाई…
Read Moreपदोन्नति नियमों में बदलाव करे सरकार
कुल्लू। प्रदेश प्राध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा से मुलाकात कर भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में अनुपात के आधार परिवर्तन करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष धीरज सागर की अध्यक्षता में मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ राज्य प्रधान नरोत्तम ठाकुर और वरिष्ठ उपप्रधान गोपी चंद डोगरा भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्राध्यापकों की मांगों को विस्तार से मंत्री को अवगत करवाया। संघ के प्रेस सचिव समीर भटनागर ने बताया कि मांगपत्र में यूजीसी मानकों को पूरा करने वाले प्राध्यापकों को कॉलेज काडर में…
Read Moreकुल्लू-भुंतर के विकास को 20.42 करोड़
कुल्लू। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि मनाली और इसके आसपास के क्षेत्रों के सुव्यवस्थित एवं सुनियोजित विकास के लिए स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर नई दिल्ली से विजन डाक्यूमेंट बनवाया है। कुल्लू और भुंतर के लिए 20.42 करोड़ की योजना तैयार की है। शेष बची कुल्लू घाटी को 3.92 करोड़ की योजना मंजूर है। सुधीर यहां स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक पर्यटन स्थल रोहतांग के लिए भी योजना बनेगी। ब्यास नदी के दोनों किनारों पर टीसीपी…
Read Moreयहां देवता को चढ़ते हैं सोने के घोड़े
काईस (कुल्लू)। पुरातन गांव मलाणा में पांच दिवसीय शाउण मेले का आगाज हो गया। यहां जम्दाग्नि ऋषि को मन्नतें पूरी होने पर सोने के घोड़े भेंट स्वरूप चढ़ाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं में जम्दाग्नि ऋषि के प्रति अटूट आस्था है। बारह देउघरा के हजारों हारियानों सहित श्रद्धालुओं ने पुरातन गांव मलाणा में डेरा जमा रखा है। इन दिनों इंद्रदेव भी रिमझिम फुहारें लेकर धरती पर आ चुके हैं। पुरातन गांव में भारी बारिश के बीच जम्दाग्नि ऋषि का आशीर्वाद पाने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। मेले का शुभारंभ 15…
Read Moreगुरु के बिना कैसे मिलेगा गणित का ज्ञान
भल्याणी (कुल्लू)। कुल्लू के अधिकांश सरकारी स्कूलों में गणित (हिसाब) विषय के मास्टर जी की तैनाती नहीं हो पा रही। जिले के आधे के करीब स्कूलों में गणित अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले हजारों बच्चों का गणित गड़बड़ाकर रह गया है। सरकार द्वारा संचालित इन शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों को गणित की शिक्षा अर्जित करने में भारी समस्या पेश आ रही है। कई स्कूलों में तो बच्चों को ठीक से गुणाभाग करने में भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। जिले…
Read Moreमैकलोडगंज में विदेशी पर्यटक की मौत
मैकलोडगंज। मैकलोडगंज के एक निजी होटल में ठहरे एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई है। थाइलैंड से पर्यटन नगरी घूमने आए विदेशी पर्यटक नारसर अनुसोरकुम (47) का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। नारसर अनुसोरकुम अमृतसर से 11 अगस्त को पर्यटन नगरी मैकलोडगंज पहुंचा था। यहां वह एक निजी होटल में ठहरा था। विदेशी पर्यटक नारसर अनुसोरकु म जब बुधवार के दिन अपने होटल के कमरे से रोजमर्रा की तरह बाहर नहीं निकला तो होटल मैनेजर आरपी चौधरी ने प्रबधंन और पुलिस थाना मैकलोडगंज को सूचित किया।…
Read Moreबेरोजगारों का मजाक उड़ा रहा शिक्षा बोर्ड
कुल्लू। टेट के परीक्षा फार्मों की भारी भरकम फीस पर बवाल मचना शुरू हो गया है। बेरोजगार शक्ति यूनियन ने इसे गरीब वर्ग के लिए घातक बताया है। यूनियन नेताओं का कहना है कि गरीब वर्ग का उम्मीदवार आठ सौ रुपये कहां से लाएगा। बेरोजगारों ने बोर्ड और राज्य सरकार से इस फीस को कम करने का आग्रह किया है। यूनियन के प्रधान सोमेश डोगरा ने कहा कि टीजीटी कला, नॉन मेडिकल और मेडिकल टेट के सामान्य वर्ग के फार्म 800 रुपये में मिल रहे हैं। मेहनत मजदूरी कर गुजर…
Read Moreएनएसयूआई के सुदर्शन निर्विरोध अध्यक्ष
केलांग। छात्र संगठन चुनाव में एनएसयूआई को मतदान से पहले ही एक और कामयाबी मिल गई। नामांकन के दिन एबीवीपी से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही सुचेता ने अपना नाम वापस ले लिया। सुचेता के नाम वापस लेते ही अध्यक्ष पद की दौड़ में एनएसयूआई के सुदर्शन अकेले रह गए। लिहाजा, एनएसयूआई को सचिव पद के बाद अध्यक्ष का पद भी तोहफे में मिल गया। परिणाम से पहले ही छात्र संगठन चुनाव में एनएसयूआई को मिली इस सफलता से कांग्रेसी खेमे में जश्न का माहौल है। यूथ कांग्रेस…
Read More