केलांग। जिला मुख्यालय केलांग में चल रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव की तीसरी संध्या में बारिश ने खलल डाला। समापन समारोह की अध्यक्षता डीसी वीर सिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर एसपी सुनील कुमार ने उपायुक्त को स्मृति चिन्ह और शाल भेंट किया। बारिश के चलते संध्या में अधिकतर कलाकारों को प्रस्तुतियां देने का वक्त ही नहीं मिला। कांगड़ा से आए गायक कलाकार कुमार साहिल ने शानदार प्रस्तुति दी। रेडक्रास सोसाइटी की ओर से रेफल ड्रा निकाला गया। उत्सव के तीसरे दिन दिन के समय आयोजित सांस्कृतिक…
Read MoreCategory: Kullu
तीन कॉलेजों में एबीवीपी का दबदबा
कुल्लू। छात्र संघ चुनाव को लेकर कुल्लू जिले में एबीवीपी का दबदबा रहा है। लाहौल के एक मात्र कुकुमसेरी कालेज में एनएसयूआई ने परचम लहराया। जिले की 16 सीटों में से एबीवीपी ने दस सीटों पर जीत हासिल की है। एनएसयूआई के खाते में 4 सीटें आई। एसएफआई को भी जिले में केवल दो सीटों पर संतोष करना पड़ा। कुल्लू जिला के चार कॉलेजों में से तीन कॉलेजों में एबीवीपी ने बढ़त हासिल की। कुल्लू जिला के हरिपुर कालेज में एबीवीपी ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की। हरिपुर कालेज…
Read Moreघर बैठे मिलेगी योजनाओं की जानकारी
कुल्लू। लोकमित्र केंद्रों में दी जाने वाली सुविधाओं और अन्य योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जिले में 19 से 24 अगस्त तक प्रचार अभियान चलेगा। यह जानकारी अभियान के नोडल अधिकारी एवं डीआरडीए के परियोजना अधिकारी डा. संजीव धीमान ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में दी। उन्होंने बताया कि प्रचार अभियान के दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक प्रदर्शनी वाहन और सांस्कृतिक दल जिले की विभिन्न पंचायतों में जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारियां देगा। लोकमित्र केंद्रों में दी जाने…
Read Moreक्रिकेट टीम में मनाली के संजय चयनित
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फार डिसएबल की टीम में मनाली के संजय ने जगह बना ली है। प्रदेश की टीम में चुने गए 15 सदस्यों में मनाली के संजय का नाम भी शामिल है। संजय 15 से 25 नवंबर तक होने वाली अक्षम क्रिकेट राष्ट्रीय सीनियर टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता में देश भर की 12 टीमें भाग ले रही। संजय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु कमल नयन पराशर को दिया है। संजय कुल्लू के ढालपुर स्थित हाइलैंड क्रिकेट क्लब में प्रशिक्षण ले रहे थे। संजय ने…
Read Moreअनीता और ज्ञान नप के सदस्य मनोनीत
कुल्लू। प्रदेश सरकार ने नगर परिषद कुल्लू से अनीता आहूजा और ज्ञान चंद को सदस्य मनोनीत किया है। कांग्रेस पार्टी से संबंधित इन दोनों कर्मठ कार्यकर्ताओं को नगर परिषद का सदस्य मनोनीत करने पर कांग्रेसियों में खुशी है। लंकाबेकर वार्ड नंबर-नौ से ताल्लुक रखने वाली अनीता आहूजा वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी की सदस्य हैं। ज्ञान चंद वार्ड नंबर-दस अप्पर ढालपुर बूथ कमेटी से डेलिगेट हैं। अनीता आहूजा और ज्ञान चंद ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी, प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, महासचिव…
Read Moreमुख्याध्यापकों की प्रमोशन सूची जारी करें
कुल्लू। प्रदेश प्रमोटी स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने जिला कुल्लू के मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग की है। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पूर्ण चंद शर्मा और महासचिव मनोज कुमार ने सरकार से मांग की कि सभी कर्मचारियों का वेतन 4-9-14 के अनुसार निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ विभागों में कर्मचारियों को 4-9-14 का नया वेतन मिल रहा है लेकिन शिक्षा विभाग में यह काम लंबित पड़ा है। अध्यापकों और प्राध्यापकों के केस पाठशाला स्तर पर ही तैयार नहीं किए गए हैं। इस कारण सभी कर्मचारी…
Read Moreकुल्लू कालेज में भगवा की शानदार जीत
कुल्लू। कुल्लू कालेज में इस बार भी भगवा ने शानदार प्रदर्शन किया है। भले ही महासचिव का पद एबीवीपी के हाथ से छिटक गया हो लेकिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सहसचिव पर बाजी मारते हुए परिषद ने शानदार प्रदर्शन किया। 3420 वोटरों वाले कुल्लू कालेज में इस बार भी केंद्रीय छात्र संघ चुनाव चौंकाने वाले रहे है। बीते साल के एससीए चुनाव में भी एनएसयूआई को एक सीट भी नसीब नहीं हुई थी, तो इस बार भी ऐसा हुआ है। कुल्लू कालेज में कुल 3420 वोटरों में से 2058 छात्र-छात्राओं ने…
Read Moreआजादी के जश्न को सजा चुका है ढालपुर
कुल्लू। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल और भव्य आयोजन के लिए ढालपुर मैदान सज चुका है। सुबह ग्यारह बजे शुरू होने वाले इस समारोह में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। डीसी राकेश कंवर ने कहा कि 15 अगस्त के शानदार आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ढालपुर मैदान में होने वाली भव्य परेड में पुलिस के अलावा, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियां और स्कूली बच्चे भाग लेंगे। समारोह…
Read Moreअंतिम दिन दल बल के साथ किया प्रचार
कुल्लू। केंद्रीय छात्र संघ चुनाव के मतदान और फैसले की घड़ियां पास आ गई हैं। 17 अगस्त को सुबह के समय मतदान और कुछ ही घंटों बाद इसका फैसला हो जाएगा। देवभूमि कुल्लू के जिला मुख्यालय स्थित कुल्लू महाविद्यालय, हरिपुर, बंजार तथा आनी कालेज में एससीए चुनाव से एक दिन पूर्व सभी छात्र संगठनों ने पूरी ताकत के साथ प्रचार किया। सुबह छह बजे से ही छात्र संगठन पैनलों के साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की टोलियों के साथ प्रचार में जुट गए। वोटरों की चौखट पर पहुंच कर अपने पक्ष…
Read Moreमुहान की ग्राम सभा में झगड़ा, क्रास केस
कुल्लू। जिले के बाह्य सराज आनी खंड की पंचायत मुहान में एक व्यक्ति ने पंचायत प्रधान पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला प्रधान ने भी इस व्यक्ति पर सरकारी कामकाज रोकने और हाथापाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के ब्यानों के आधार पर क्रास एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Read More