बरसात से कुल्लू में 200 करोड़ का नुकसान

कुल्लू। जिले में इस बार बरसात ने जमकर कहर बरपाया है। अब तक जिले में करीब 200 करोड़ का नुकसान हो चुका है। इसमें अकेले लोनिवि को 100 करोड़ से अधिक की क्षति उठानी पड़ी है। आईपीएच को 25 तथा कृषि और उद्यान विभाग को 70 करोड़ की चपत लगी है। दो माह के भीतर कुल्लू घाटी में मूसलाधार बारिश ने ऐसा कहर बरपाया है कि अभी तक जिले की कई सड़कों पर भूस्खलन का मलबा गिरा हुआ देखा जा सकता है। इसमें से कुछ सड़कें यातायात के लिए पूरी…

Read More

टीवी पर दिखेगी सिड्डू बनाने की विधि

बंजार (कुल्लू)। कल्लू घाटी के व्यंजनों को बनाने की विधि अब दुनिया भर में पहुंच सकेगी। इस दिशा में कवायद शुरू हो गई है। बंजार घाटी से इस तरह के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है। यहां के ख्याति प्राप्त पारंपरिक व्यंजनों सिड्डू, फैंबड़ा, बाड़ी और चिल्हड़ा को बनाने के विधि को कैमरे में कैद किया जा रहा है। बंजार उपमंडल के बाहु, सोझा, घियागी, छेत और जिभी आदि क्षेत्रों में इसकी शूटिंग चल रही है। शूटिंग में पारंपरिक व्यंजन बनाने की विधि शूट की जा रही है। कार्यक्रम के…

Read More

15 मील बिहाल में आज खुलेगी सब्जी मंडी

मनाली। लंबे अरसे से राजनीति का शिकार रहे 114 बीघा के भूखंड पर सोमवार को अस्थायी सब्जी मंडी शुरू होगी। पतलीकूहल क्षेत्र के 15 मील के बिहाल में 19 अगस्त को अस्थायी सब्जी मंडी का शुभारंभ किया जा रहा है। सब्जी मंडी का शुभारंभ 15 मील सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर करेंगे। एसोसिएशन के महासचिव सोनम अंगरुप ने बताया कि बिहाल के भूखंड पर दुकानें सज गई हैं। ऊझी घाटी के क्षेत्र से सेब और अन्य फसलें आना शुरू हो गई हैं। बिहाल सब्जी मंडी में देश…

Read More

मनाली-काजा मार्ग 48 घंटे बाद बहाल

केलांग (लाहौल-स्पीति)। सीमा सड़क संगठन ने करीब 48 घंटे बाद मनाली-काजा मार्ग बहाल कर दिया। बारिश और बाढ़ के कारण छतडू तथा ग्रांफू के बीच कई जगहों पर भूस्खलन और मलबे के कारण यह मार्ग 15 अगस्त की रात से अवरुद्ध था। छतडू और कोकसर के बीच कई पर्यटकों समेत विधायक रवि ठाकुर भी इस मार्ग पर एक दिन फंसे रहे। शनिवार को विधायक रवि ठाकुर और उनकी पायलट बेटी ने ग्रांफू से छतडू तक करीब 15 किलोमीटर का रास्ता पैदल तय किया। हालांकि, शनिवार देर शाम बीआरओ ने मनाली-काजा…

Read More

कर्मचारी महासंघ में कुल्लू को छह पद

कुल्लू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य स्तरीय चुनाव में कुल्लू जिले को महत्वपूर्ण छह पद मिले हैं। पॉलीटेक्निक कॉलेज कांगड़ा में हुए चुनाव में सुरेंद्र मनकोटिया को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। कार्यकारिणी में कुल्लू के एसआर आजाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद से नवाजा गया है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी कुल्लू के एलआर गुलशन को दी गई। कुल्लू के दलीप शरोट को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। कार्यकारिणी में कुल्लू से होशियार सिंह जम्बाल, रेखा मेहता और सुखदेव सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया।…

Read More

वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी बनाए सरकार

कुल्लू। मकान नियमितीकरण संघर्ष समिति की बैठक देवसदन परिसर में आयोजित की गई। समिति के प्रधान इंद्र देव शर्मा ने बताया कि बैठक में मकान नियमितीकरण के लिए वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी बनाने की मांग उठी। बैठक में कहा गया कि यदि वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी नहीं बनाई गई तो उन्हें मजबूरन कोर्ट की शरण में जाना पड़ेगा। समिति के सदस्यों ने कहा कि अपना मकान होने के बावजूद उन्हें चार-पांच साल से किराये के मकानों में रहना पड़ रहा है। बैठक में कहा गया कि मकान बनाने में लोगों…

Read More

मेले में भाग लेंगे आधा दर्जन देवी-देवता

कुल्लू। अधिष्ठाता देवता खुडीजल का देव मेला 24 अगस्त से शुरू होगा। मेला भव्य व शानदार हो, इसके लिए मेला कमेटी व मंदिर कमेटी ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। देव विधि के तहत 20 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन देवता खुडीजल का उनके देवालय देहुरी में देवरथ का शृंगार किया जाएगा। सोने-चांदी के आभूषणाें से देवरथ को हरियानों व कारकूनों की ओर से सजाया जाएगा। इसकी तैयारियां कारकूनों से पूरी कर दी हैं। मेले में इस बार घाटी और बाहर से करीब आधा दर्जन देवी-देवता भाग ले रहे हैं।…

Read More

समाज बदलने की ताकत रखते हैं युवा : दयानंद

कुल्लू। राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं सेवी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शनिवार को विशेषज्ञों ने युवाओं को जागरूक किया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण टिप्स दिए। प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के एसोसिएट प्रोफेसर दयानंद गौतम ने कहा कि कुसंगति में जाकर भी हमें अच्छाई नहीं छोड़नी चाहिए। प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने युवाओं को युवा प्रोफाइल के बारे में बताया। बताया कि हम उस व्यक्ति को युवा मानते हैं…

Read More

कांग्रेस के आते ही शुरू हुआ शोषण : राम सिंह

कुल्लू। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही जनता का शोषण शुरू कर दिया है। सरकारी डिपुओं से चीनी गायब है और तेल तथा दालें भी लोगों को नहीं मिल रही। यह बात उन्होंने कुल्लू भाजपा मंडल की बैठक में कही। मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में राम सिंह ने कहा कि सरकार को सत्ता में आए अभी कुछ ही माह हुए और लोग महंगाई से तंग हो गए हैं। घाटी में सेब सीजन जोरों पर चला है…

Read More

मनाली मे होटलों से 28 घरेलू सिलेंडर बरामद

कुल्लू। अवैध तरीके से सिलेंडर गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विभाग ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार को जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विभाग की टीम ने गुप्त सुचना पर मनाली में छापेमारी कर 28 सिलेंडर घरेलू रसोई गैस के जब्त किए। विभाग ने यह सिलेंडर 16 लोगों से बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि इन घरेलू सिलेंडरों का ढाबों और होटलों में व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा था। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने कहा कि होटलों में ढाबों में अवैध रूप…

Read More