भल्याणी (कुल्लू)। लाखों की तादाद में कुल्लू पहुंचे प्रवासी पक्षियों ने जिले में सेब की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया है। यहां डेरा जमाए यह पक्षी रोजाना हजारों पेटी सेब को दागी कर जाते हैं। इससे बागवानों में हड़कंप मचा हुआ है। बागवानों को इस कारण अच्छी खासी चपत लग रही है। जिला के सेब उत्पादकों ने उद्यान विभाग से राहत दिलाने की गुहार लगाई है। प्रवासी परिंदों की इस प्रजाति को सेब नहीं बल्कि इसके बीज पसंद हैं। बीज के चक्कर में यह पक्षी पूरे सेब को खराब कर…
Read MoreCategory: Kullu
मनाली शहर में कल गुल रहेगी बत्ती
मनाली। विद्युत उपमंडल मनाली एक और दो तथा नग्गर-कटराईं में 22 अगस्त को लाइनों की रिपेयर के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड के सहायक अधिशासी अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि 11 केवी उच्च ताप विद्युत लाइनों की रिपेयर वीरवार सुबह दस बजे से शाम बजे तक की जाएगी। इस कारण इस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर अगर मौसम खराब रहा तो यह रिपेयर कार्य अगले दिन करवाया जाएगा। बताया कि रांगड़ी, सिमसा, छियाल, कन्याल, नसोगी, बलसारी, ढुंगरी, मनाली गांव, वशिष्ठ, माल…
Read Moreकैदियों की कलाई पर रिश्ते की डोर
कुल्लू। जिला कारागार का माहौल आज बदला-बदला था। कैदियों के हाथों में रंगबिरंगी रेशम की डोर बंधी थी। भाई बहन के पवित्र रिश्ते के एहसास से यहां का माहौल काफी देरतक इसी तरह खुशनुमा रहा। चार दिवारी में बंद कैदियों की जिंदगी में यह खुशी भरी कुल्लू के प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा की ब्रह्माकुमारियों ने। सोमवार को रक्षा बंधन के एक दिन पूर्व ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र कुल्लू ने हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन के साप्ताहिक कार्यक्रम में कुल्लू स्थित ढालपुर के कैदियों को राखी बांधी।…
Read Moreदेव आदेश पर कृषि कार्यों से प्रतिबंध खत्म
खराहल (कुल्लू)। जिला कुल्लू की खराहल घाटी के सात गांवों में पांच दिन तक खेत खलियानों में हल चलाने और लोहे के औजार से कार्य करने पर प्रतिबंध सोमवार सुबह हट गया। ऐसा बारिश या अन्य कारणों से नहीं बल्कि ज्वाणी महादेव के आदेशों पर हुआ। ज्वाणी महादेव मंदिर में श्रावण माह के अंतिम दिन हर साल सतयुगी मोहरों को शिवलिंग पर सुशोभित किया जाता है। शिवलिंग पर मोहरा सुशोभित होते ही थरमाण, ब्राधा, न्यूली, ज्वाणी, जगोट, शांकरबाग और प्रेमगढ़ गांवों में कृषि कार्य करना वर्जित माना जाता है। ग्रामीण…
Read Moreभाजपा जिला अजा मोरचा का विस्तार
कुल्लू। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोरचा के जिला अध्यक्ष मनीष बौद्ध ने सोमवार को जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया। जिला कार्यकारिणी में सोयल के राकेश शर्मा, भुंतर परगाणु के सुनील बौद्ध, जगतसुख के सुनील वर्मा, घुड़दौड़ के राकेश नुकरपा, 15 मील के जाम्यागा टशी बौद्ध और सैंज के अशोक घरसंगी को उपाध्यक्ष पद बनाया गया। सुनील कारवा खखनाल और शरभ नेगी नागाबाग रायसन को महामंत्री पद की जिम्मेवारी सौंपी है। बांहग के बलवीर, 15 मील के विजय कुमार, भुंतर के शिव लाल, सरंगा निरम की शकुंतला नेगी और…
Read Moreजंगली लहसुन के साथ दो गिरफ्तार
सैंज (कुल्लू)। पुलिस ने नाके पर जंगली लहसुन बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। छानबीन के बाद पुलिस ने इसमें नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रखा है। मामले की पुष्टि डीएसपी संजय शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि तस्करी के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया को अमल में लाई जा रही है। अन्य तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एक दल गुप्त सूचना के आधार पर कोठी रोपा के पास एएसआई धर्म चंद की…
Read Moreऔर चुंगु राम बन गया बड़ा बागवान
कुल्लू। कभी दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करने के लिए दिनभर हाड तोड़ मेहनत करनी पड़ती थी। आज उनकी जमीन पर अनार और नाशपाती की फसल लहलहा रही है। फिल्मों अक्सर इस तरह की प्रगति एक गरीब किसान पर बुनी कहानी में दिखाई जाती रही है लेकिन यह सच कुल्लू जिले के कलैहली गांव के चुंगु राम का। उद्यान विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे बागवानी तकनीकी मिशन की योजना चुंगु राम के लिए काफी मददगार साबित हुई। योजना के तहत चुंगु को पावर टिल्लर खरीदने को पैंतालीस…
Read Moreतबादला नीति से मेडिकल की पढ़ाई चौपट
भल्याणी (कुल्लू)। सरकार तथा शिक्षा विभाग की नई तबादला नीति बच्चों पर भारी पड़ने लगी है। नई तबादला नीति के तहत टीजीटी मेडिकल साइंस के मास्टरों की तैनाती मिडल स्कूलों में नहीं होगी। ऐसे में मुन्ने को जीव विज्ञान तथा वनस्पति विज्ञान की शिक्षा देने वाला सरकारी मिडल स्कूलों में कोई नहीं। टीजीटी, नॉन मेडिकल के मास्टर जी को मेडिकल की शिक्षा देने का जिम्मा सौंपा है। हैरत इस बात की है कि इन गुरुओं ने जब स्वयं ही उपरोक्त विषय में पठन-पाठन नहीं किया है, तो वह कैसे बच्चों…
Read Moreकांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
कुल्लू। जिला भाजपा ने सोमवार को प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में बोले इस हल्ले के दौरान भाजपा नेताओं ने कमरतोड़ महंगाई को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाने साधे। ढालपुर में जिला भर से आए भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। फिल्ड हास्टल से शुरू हुई भाजपा की यह रैली ढालपुर होते हुए एडीएम कार्यालय पहुंची। यहां सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं सराज विस क्षेत्र के विधायक…
Read Moreनया पे स्केल जल्द लागू करे सरकार
कुल्लू। राजकीय चालक-परिचालक महासंघ कुल्लू इकाई की बैठक में सरकार से नया पे स्केल जल्द लागू करने का आग्रह किया गया। सोमवार को परिधि गृह कुल्लू में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता कुल्लू इकाई के अध्यक्ष तुलेराम ने की। बैठक में चालकों और परिचालकों को ग्रेड पे तथा 4-9-14 वेतन वृद्धि देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। साथ ही नया पे स्केल जल्द लागू करने, चालकों और परिचालकों के लिए स्पेशल फंड, परिचालक से चालक पद पर नियुक्ति देने की मांग सरकार से की गई। इसके अलावा बैठक में…
Read More