शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप

कुल्लू/रामपुर बुशहर। निरमंड में सातवीं कक्षा की एक छात्रा से उसी स्कूल के शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। छात्रा के परिजनों की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है जबकि आरोपी शिक्षक फरार है। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त शिक्षक के खिलाफ पहले भी इस तरह के आरोप लगे हैं। इधर, ग्रामीणें ने वीरवार को स्कूल में पहुंच कर जमकर हंगामा किया। लेकिन, शिक्षक स्कूल में नहीं था। पुलिस से मिली जानकारी के…

Read More

राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप को 50 का चयन

कुल्लू। राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप के लिए कुल्लू जिले से 50 स्काउट एंड गाइडों का चयन किया गया है। 25 स्काउटों और 25 गाइडों का चयन जिले के विभिन्न स्कूलों से किया है। चयनित बच्चे 22 से 26 अगस्त तक बिलासपुर के शाहतलाई में चलने वाले राज्य स्तरीय कैंप में शिरकत करेंगे। इस कैंप के बाद स्काउट एंड गाइड का चयन राज्य स्तरीय और राष्ट्रपति कैंप के लिए होगा। जानकारी के अनुसार शाहतलाई में होने वाले कैंप के लिए सुल्तानपुर, ढालपुर, कायस, रायसन, कटराईं, मनाली, प्रीणी, सारी, आनी, थाटीबीड, लुहरी,…

Read More

खुडीजल मेले में नहीं आएंगे टकरासी नाग

कुल्लू। देवता खुडीजल का रथ सोने-चांदी के मोहरों से सजकर तैयार हो गया है। 20 अगस्त को सैकड़ों हारियानों, कारकूनों और देवलुओं की मौजूदगी में देवता के रथ का देहुरी स्थित देवालय में शृंगार किया गया। उनके साथ देवता खौला के रथ को भी सजाया गया है। मेले को शानदार और यादगार बनाने के लिए हालांकि कमेटी ने पूरी तैयारियां कर रखी हैं लेकिन इस बार 24 अगस्त से शुरू होने वाले इस 11 दिवसीय मेले में देवता टकरासी नाग शिरकत नहीं करेंगे। इससे देवलुओं में निराशा है। देवता खुडीजल…

Read More

महेंद्र कायथ ने भरा बीडीओ का नामांकन

कुल्लू। कांगड़ा कोआपरेटिव बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (बीओडी) के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सात सितंबर को होने वाले बंजार जोन के चुनाव के लिए अभी तक सात लोग नामांकनपत्र दाखिल कर चुके हैं। मंगलवार को आनी विस क्षेत्र की बुच्छैर पंचायत के प्रधान एवं आनी प्रधान संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह कायथ ने भी दावेदारी ठोंक दी। उन्होंने पूरे दलबल के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारी अमर लाल ने बताया कि अभी तक सात लोग बंजार जोन के निदेशक पद के लिए पर्चे…

Read More

थरास स्कूल की सुल्ताना दौड़ी सबसे तेज

कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित लड़कियों की जिला स्तरीय पाइका खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन पंद्रह सौ मीटर दौड़ में थरास स्कूल का दबदबा रहा। थरास स्कूल की सुल्ताना ने इसमें प्रथम स्थान हासिल किया। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में करीब 250 लड़कियां भाग ले रही हैं। सुल्तानपुर स्कूल की मली 1500 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर और सुल्तानपुर स्कूल की प्रेमा तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में खराहल की नीलमा देवी ने पहला, बजौरा स्कूल की पार्वती से दूसरा तथा खराहल की नीता…

Read More

सेब लाने के लिए चालकों ने खड़े किए हाथ

आनी (कुल्लू)। खंड की दुर्गम बुच्छैर पंचायत के लिए बनी एक मात्र जाओं-शिगार सड़क खस्ता हालत में है। करीब छह किमी लंबी सड़क पर वाहन चलाना किसी खतरे से खाली नहीं है। आलम यह है कि इस क्षेत्र में सेब लाने के लिए कोई भी ट्रक चालक जाने को तैयार नहीं है। इससे बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सता रही है। यहीं नहीं, इस सड़क पर हो चुके कई हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। सड़क की हालत ऐसी है कि इस पर पैदल…

Read More

कुल्लू शहर में कांग्रेसियों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य

कुल्लू। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर कुल्लू में रक्तदान शिविर लगाकर पुण्य कमाया। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय ढालपुर में राजीव गांधी जयंती मनाई तथा करीब 50 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव सुंदर ठाकुर, लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर, मनाली के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, मनाली युकां अध्यक्ष हीरा लाल विभु और कुल्लू ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हीरा लाल पुजारी ने भी रक्तदान…

Read More

कुल्लू शहर में कांग्रेसियों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य

कुल्लू। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर कुल्लू में रक्तदान शिविर लगाकर पुण्य कमाया। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय ढालपुर में राजीव गांधी जयंती मनाई तथा करीब 50 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव सुंदर ठाकुर, लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर, मनाली के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, मनाली युकां अध्यक्ष हीरा लाल विभु और कुल्लू ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हीरा लाल पुजारी ने भी रक्तदान…

Read More

तो पूरे देने होंगे गैस सिलेंडर के दाम

कुल्लू। घरेलू रसोई गैस की सब्सिडी अब सीधे उपभोक्ताओं के खाते में जाएगी। यह योजना पहली सितंबर से शुरू होने जा रही है। यह जानकारी गैस एजेंसी के डीलरों की बैठक में मंगलवार को एडीएम विनय सिंह ने दी। बैठक में एडीएम विनय सिंह ने बताया कि कुल्लू जिले में एक सितंबर से एलपीजी में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक सितंबर से सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर के पूरे दाम देने होंगे। लिहाजा योजना शुरू होने के बाद घरेलू गैस सिलेंडर…

Read More

जूनियर के सोलो डांस स्पर्धा में दिव्या अव्वल

कुल्लू। कलाकेंद्र में आयोजित चैहणी फोर्ट उत्सव में आयोजित सोलो डांस स्पर्धा के जूनियर वर्ग में दिव्या प्रथम रही। दो दिवसीय इस उत्सव का समापन एसडीएम सुरेश जसवाल ने किया। ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। एसडीएम ने उत्सव में करवाई गई विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धाआें में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। 18 और 19 अगस्त को हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ एपीएमसी के अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा ने किया। चैहणी फोर्ट द्वारा करवाए गए इस उत्सव के जूनियर वर्ग में…

Read More