भल्याणी (कुल्लू)। फलों की घाटी कुल्लू के बगीचे इन दिनों फलों से लकदक हैं। हालांकि सेब का दाना अभी अपना पूरा आकार नहीं ले पाया है। बावजूद इसके विपणन बोर्ड की स्थानीय मंडियों में सेब की फसल हाथोंहाथ बिकना शुरू हो गई है। स्थानीय मंडियों में कुल्लू का सेब पचास रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है। इससे बागवान गदगद हैं। बागवानों को सीजन में सेब के दामों में और उछाल आने की उम्मीद है। बीते सालों में कभी मौसम के कहर तथा कभी अनुकूल वातावरण न रहने से…
Read MoreCategory: Kullu
लाहौल के तांदी के पास विदेशी पर्यटक की मौत
केलांग। लाहौल-स्पीति घूमने घाटी पहुंचे एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच के बाद डाक्टरों ने इसे हार्ट अटैक बताया है। पुलिस के मुताबिक लद्दाख की एक ट्रेवल एजेंसी के जरिये कुछ विदेशी पर्यटक मोटर बाइक पर मनाली से लेह की तरफ रवाना हुए। वीरवार को लेह जाने से पहले पर्यटकों का यह दल लाहौल के उदयपुर की तरफ रवाना हुआ। केलांग वापस आते समय तांदी डाइट के पास स्विट्जरलैंड के एक पर्यटक को थोड़ी तकलीफ महसूस हुई। वहां से टेलीफोन के जरिये एंबुलेंस को बुलाया और…
Read Moreसड़क हादसे में चाचा-भतीजी की मौत
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र के गागवी नामक स्थान पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाले रिश्ते में चाचा-भतीजी थे। इस हादसे में दो और लड़कियां घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए दलाश से रामपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब नौ बजे चपोहल से दलाश की ओर से जा रही एक ऑल्टो कार…
Read Moreकूड़ा कचरा संयंत्र से मौहल में बवाल
कुल्लू। मौहल में स्थापित कूड़ा कचरा संयंत्र के विरोध में स्थानीय पंचायतों के लोग लामबंद हो गए हैं। कूड़ा कचरा संयंत्र के विरोध में बुधवार को लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। संयंत्र के खिलाफ भड़के लोगों ने एचएच 21 से कूड़ा कचरा संयंत्र को जाने वाले रास्ते को बंद करने के बाद जिला प्रशासन और नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बल्ह पंचायत की प्रधान दुर्गा ठाकुर का कहना है कि कूड़ा कचरा संयंत्र के कारण क्षेत्र के लोगों का जीना दुर्भर हो गया है। कूड़ा कचरा संयंत्र के…
Read Moreजांच के दायरे में सड़कों की गुणवत्ता
भल्याणी (कुल्लू)। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले में निर्मित सड़कों का निरीक्षण शुरू हो चुका है। केंद्रीय दल की एक टीम इन दिनों कुल्लू दौरे पर है। नेशनल क्वालिटी मानिटर का यह प्रतिनिधिमंडल जिले के गांवों को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी और निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर रहा है। बुधवार को इस टीम ने डूघीलग-डूफकन, दोघरी-समाणा सड़कों का निरीक्षण किया। वीरवार को नेशनल रूलर रोड डवेल्पमेंट एजेंसी डिविजन-1 की सड़कों का निरीक्षण होगा। इसके बाद दल मशियार और सर्ची सड़क के निरीक्षण को…
Read Moreखोखन शारनू मेला 19 से
खोखन (कुल्लू)। देवता आदिब्रह्मा का दो दिवसीय खोखन शारनू मेला 19 जुलाई से शुरू होगा। मेले का आगाज देवता आदिब्रह्मा और देवता वीरनाथ की रथ यात्रा से होगा। शारनू मेले में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। खोखन शारनू मेला कमेटी के अध्यक्ष लोकेश ठाकुर ने बताया कि मेले का उद्घाटन विधायक महेश्वर सिंह करेंगे। इसके अलावा मेले में वालीबाल, घड़ा फोड़, रस्सा-कस्सी और कुर्सी खेल प्रतियोगिताएं होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश शर्मा करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डाबे राम कुल्लवी और सरिता बुशहरी एंड…
Read Moreकब तक पीठ पर ढोते रहेंगे सेब
आनी (कुल्लू)। क्षेत्र का सबसे बड़ा सेब बहुल इलाका होने के बावजूद यहां के बागवान कब तक सेब को पीठ पर ढोते रहेंगे। क्षेत्र की करीब तीन पंचायताें की जनता अभी तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ सकी है। इसके चलते बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है। हालांकि, बागवानों को हर वर्ष आश्वासन दिए जाते हैं कि अगले सेब सीजन तक सड़क बनकर तैयार हो जाएगी, लेकिन तीस वर्ष से सड़क नहीं बन पाई है। इससे क्षेत्र के बागबानों में भारी रोष है। बागवानों का कहना है कि…
Read Moreआनी में 449 में मिलेगा गैस सिलेंडर
आनी (कुल्लू)। जिला दंडाधिकारी राकेश कंवर ने आनी-निरमंड के लिए रसोई गैस की कीमतें निर्धारित कर दी हैं। आनी, नगान, शकलेड, बैहना, लुहरी, तिहानी, ताडाशाला, डडौर, तोगी, रूना और शुश मुंगरी में गैस सिलेंडर 449 रुपये और छोटा सिलेंडर 165 रुपये में दिया जाएगा। शवाड़, खेगसू, शमशर, बुहानी, बनीगाड़, गुगरा, चिमन, कैंची और बेहड़ी में ये कीमतें 452 और 165 रुपये होंगी। बिनन, कुंगश, जजोर, शानी, घोरला, चवाई, गनवती, सोईधार, कंडीगाड़, खणी, रेहची, खोबाडी, खुड, पूरणखड, अमरबाग, घवान, लंबागई, शारली और जादर में गैस सिलेंडर 454 और 167 रुपये में…
Read Moreजूना अखाड़ा निरमंड से छड़ी यात्रा रवाना
आनी (कुल्लू)। ऐतिहासिक श्रीखंड यात्रा के लिए पंच दशनामी जूना अखाड़ा निरमंड से 18वीं छड़ी यात्रा बुधवार को रवाना हो गई। इस यात्रा को एपीएमसी कुल्लू तथा लाहौल के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने रवाना किया। हर साल की भांति इस वर्ष भी पंच दशनामी जूना अखाड़ा निरमंड की इस विशेष छड़ी यात्रा में देश के विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान छड़ी यात्रा गांव के विभिन्न मंदिरों की परिक्रमा कर बम-बम भोले के जयकाराें के साथ श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए रवाना हुई। छड़ी…
Read Moreबच्चों के सपनों को नए पंख लगा गई बस
कुल्लू। सुबह-सवेरे कई किलोमीटर की पैदल यात्रा और फिर उसके बाद निजी तथा सरकारी बसों में रोजाना भारी-भरकम किराया देकर स्कूल पहुंचना। कुछ ऐसी ही कहानी थी कुल्लू जिले के कई दुर्गम गांवों के बच्चों की। इन गांवों के गरीब मां-बाप अपने बच्चों को विशेषकर बेटियों की बेहतर शिक्षा की तो कल्पना भी नहीं कर सकते थे लेकिन प्रदेश सरकार की मुफ्त बस यात्रा सुविधा ने इनके सपनों को साकार कर दिया। अब इन बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हो रही। विशेषकर गरीब परिवारों के बच्चों…
Read More